BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लाखों की चोरी को हजारों की बताते हुए पुलिस ने खुलासे का किया दावा

लाखों की चोरी को हजारों की बताते हुए पुलिस ने खुलासे का किया दावालाखों की चोरी में महज दो बैटरा बरामद कर पुलिस थप-थपा रही खुद अपनी पीठ

प्रेसवार्ता में सवाल सुनकर खीझ दिखाते हुए सीओ सिटी ने साधी चुप्पी

मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित दरेसी रोड़ पर इलैक्ट्रानिक्स शोरूम का ताला तोड़कर चोरी हुए लाखों के माल का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने तीन युवकों को चोर बताते हुए बरामदगी के नाम पर महज दो बैटरा दिखाए हैं,पुलिस का यह खुलासा किसे के गले नहीं उतर रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला और सीओ सिटी सुश्री प्रीति सिंह ने चोरी का खुलासा करने का दावा करते हुए कहा कि विगत मंगलवार/बुधवार की रात्रि में दरेसी रोड़ स्थित इलैक्ट्रानिक्स सामान के क्लासिक शोरूम का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल चुराकर फरार हो गए थे। पीड़ित शोरूम स्वामी ने उस से इसे लाखों की चोरी बताया था। पुलिस ने दावा किया कि टैम्पू में बैठकर जा रहे तीन चोरों को प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह,एसएसआई अजय कुमार यादव और चौकी प्रभारी डीगगेट राजबीर सिंह ने पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए नदीम निवासी बद्रीनगर,हदीस निवासी दरेसी रोड़ थाना गोविंद नगर और वसीम निवासी मछली मंडी थाना कोतवाली ने चोरी किए जाने का इकबाल करते हुए बताया कि उन्होंने ही क्लासिक इलैक्ट्रानिक्स शोरूम में चोरी की थी। पुलिस ने खाना-पूर्ती करने के लिए पकड़े गए आरोपियों की निशानदेई से चोरी हुए माल में से महज इन्वर्टर के दो बैटरा बरामद दिखाए हैं। अब पुलिस यह दावा कर रही है कि इलैक्ट्रानिक्स शोरूम में से केवल दो बैटरा ही चोरी हुए थे। इसके इतर देखें तो चोरी होने का पता चलते ही शोरूम स्वामी ने एलईडी,इन्वर्टर,बैटरा,गीजर समेत लाखों का माल चोरी जाने की बात कही थी। वहीं शोरूम स्वामी ने पुलिस में दर्ज करायी रिपोर्ट में भी एलईडी,गीजर,इन्वर्टर,बैटरा चोरी होने की बात कही थी और साथ ही रिपोर्ट में यह भी लिखा था कि बाकि सामान की लिस्ट बाद में दे दी जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि जब लाखों कीमत का माल चोरी हुआ था तो पुलिस ने महज दो बैटरा बरामद दिखाकर पकड़े गए बदमाशों को क्यों रियायत दी। उधर पुलिस के खुलासे करने पर शोरूम स्वामी भी चुप्पी साधे हुए है,अब यह कहना मुश्किल होगा कि कहीं वह पुलिस के दबाव में तो खामोश नहीं है। वहीं अन्य माल बरामद नहीं होने पर प्रेसवार्ता में सीओ सिटी सुश्री प्रीति से इस बारे में जानना चाहा तो वह यकायक खिझकर चुप पड़ गईं। बाद में पुलिस ने खुद अपनी पीठ थप-थपाते हुए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More