देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
एसएसपी - नयति की चेयरपर्सन के साथ समस्त चिकित्सकों ने छात्रा का बढाया मनोबल
एसएसपी ने मुख्यमंत्री का संदेश सुनाकर छात्रा को शक्ति परी बनने के लिए दिया फार्म
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित गोवर्धन रोड़ पर विगत 26 दिसंबर को स्कूल जा रही छात्रा को इकतरफा प्रेम में असफल होने पर एक शौहदे ने अपने साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी। बताते चलें कि मायापुरम कालोनी थाना हाइवे निवासी 16 वर्षीय छात्रा अंजू सोलंकी वारदात के समय स्कूल जा रही थी। उसी दौरान इकतरफा प्रेम में असफल हुए सिरफिरे जितेन्द्र उर्फ जन्नो निवासी इंदूपुरम कालोनी,गोवर्धन रोड़ ने अपने एक साथी के साथ मिलकर छात्रा को गोली मार दी थी। उसी समय से घायल छात्रा का नयति हाॅस्पीटल में इलाज चल रहा था। वारदात को अंजाम देने वाले सिरफिरे जितेन्द्र उर्फ जन्नों को दोनों पुलिस ने घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को नयति हॉस्पिटल में उपचारत छात्रा स्वस्थ हो गई तो डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान नयति हॉस्पिटल में उक्त छात्रा का मनोबल बढाने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर पीड़ित छात्रा अपने माता पिता के साथ उपस्थित रही। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, नयति हाॅस्पीटल चेयरमैन नीरा राडिया एवं नयति हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर व अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित छात्रा की हौंसला अफजायी की पीड़ित छात्रा एवं उसके माता-पिता ने अस्पताल एवं पुलिस के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सशक्तीकरण हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत उक्त छात्रा को स्कूल के माध्यम से शक्ति परी (पावर एंजिल) बनाने का निर्णय लिया तथा मुख्यमंत्री का संन्देश छात्रा को देने के साथ ही पावर एंजिल फार्म छात्रा को दिये तथा छात्रा को पूरी तरहा से स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।













Related Items
मणिपुर : पुलिस कांस्टेबल ने कहासुनी के बाद सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, मौत
नौ महीने पहले दो भाईयों की हुई थी हत्या, तीसरे में उतार दीं तीन गोली
यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस से भिड बदमाश, दो को लगी गोली