BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस से भिड बदमाश, दो को लगी गोली

मथुरा। एक बार फिर हथियारबंद बदमाश पुलिस से भिड गए। यमुना एक्सप्रेस वे पर रात के करीब 12 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड में दो बदमाशों के गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश इनामी थे। इन पर मथुरा पुलिस की ओर से 10-10  हजार का इनाम था. इसके अलावा इन पर हरियाणा, राजस्थान, यूपी दिल्ली आदि प्रदेशों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा 315 वोर, चार जिंदा कारतूस, दो चले हुए कारतूस, 22 इंडेन गैस सिलेण्डर बरामद किए हैं। नौहझील में गैस एजेंसी पर हुई चोरी में भी ये लोग शामिल थे।  


पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस बरामद कर उपचार को भिजवाया. इनके पैर में गोली लगी है। एसपी ग्रामीण श्रीशन्द्र ने बताया कि, मुठभेड़ में घायल बदमाश विगत दिनों नौहझील क्षेत्र में गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर चोरी के मामले में वांछित थे। इनका नाम शकील निवासी फारुख नगर, जिला थाना टीलामोड़ गाजियाबाद, और राजू बिहारी उर्फ मोहम्मद अली उर्फ आलम निवासी कबीलपुर, थाना बदलानपुर, कटियार बिहार है।


प्रभारी सर्विलांस सैल सोनू सिंह ने बताया कि  चैकिंग के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे किमी 68 माइल स्टोन के पास तीन व्यक्ति एक मोटरसाईकिल से आ रहे थे पुलिस को देख कर वह भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबावी कार्रवाही में एक दो लोगों के पैर में गोली लग गई व एक व्यक्ति रात के अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात में ही आलाधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे पर मुठभेड स्थल पर पहुंच गए  थे। जिन लोगों के गोली लगी है उनकी पहचान शकील पुत्र छोटे निवासी खरूकनगर थाना टीला मोड जनपद गाजियाबाद तथा मौ. अली उर्फ आलम उर्फ राजी बिहारी पुत्र मौ. उस्मान निवासी गांव करीबपुर थाना बदलानपुर जिला मुजफरपुर बिहार हाल निवासी गांव हेबतपुर थाना विसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है।

 

शकील पर दर्ज हैं दस मामले
शकील पर मथुरा के थाना नौहझील में चार, गाजियाबाद के साहिवाबाद थाने में तीन, थाना पडाव , जनपद अम्बाला हरियाणा, थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर तथा थाना तिरागढी जनपद करनाल हरियाणा मंे एक एक मुकदमा द दर्ज है। जबकि मौ. अली के खिलाफ मथुरा, करनाल तथा अम्बाला में पांच मामले दर्ज हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More