BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नौ महीने पहले दो भाईयों की हुई थी हत्या, तीसरे में उतार दीं तीन गोली

मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पैगाम में उस समय हड़कंप मच गया तब गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हमलावर मौके से रफूचक्कर हो गए। गोलीबारी में घायल हुए रन सिंह के दो भाईयों की करीब नौ महीने पहले हत्या कर दी गई थी। इस घटना को भी नौ महीने पहले हुए हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।

गोलियों की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। वहीं शेरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के बारे में पता लगाया। गत रात्रि लगभग आठ बजे रन सिंह पुत्र परमाल खेत से अपने घर वापस आ रहे थे, तभी घात लगाए बैठे तीन बाइक सवारों ने रन सिंह गोलियां चला दीं।

जिसमें रन सिंह को तीन गोली लग गईं। गोली लगते ही रन सिंह नीचे गिर गये। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़कर आए। रन सिंह को सड़क पर पड़ा देख उसे हॉस्पिटल ले गए और शेरगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से पांच गोली खोके मौके से मिल गए। हॉस्पिटल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल की। रन सिंह के परिजन ने बताया कि 11 अगस्त 2021 को रतन सिंह पुत्र परमाल, राजेश पुत्र परमाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उसके कुछ दिन बाद ही घर आकर किसी ने फायर किए थे तब से अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। मुख्य आरोपी हरिओम अब तक पकड़ा नहीं गया। आज फिर सबसे बड़े भाई रन सिंह पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और न ही आरोपी तक पहुंच पाई है। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि रन सिंह को बाइक सवारों ने गोली मार दी है। जिसमें वह घायल हो गए हैं। कोसी से आगरा रेफर कर दिया है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More