BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

Exclusive News : दिन में गायब विवाहिता का शव खेतों में मिलने पर मचा हडकम्प

दिन में गायब विवाहिता का शव खेतों में मिलने पर मचा हडकम्प

(मुकेश कुशवाह)

मथुरा : थाना गोर्वधन क्षेत्र स्थित गांव पसलों केे पास बीती रात्रि विवाहिता का शव खेतों में मिलने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई | शुक्रवार दिन में अचानक गायब होने बाद रात्रि में शव मिलने पर आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई है | घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण रात्रि में ही घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंच गये | पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय विवाहिता रूपकला देवी पत्नी मोहनश्याम निवासी गांव पलसों थाना गोवर्धन शुक्रवार दिन में किसी काम से गांव में ही गई थी | इसके बाद अचानक वह लापता हो गई | जब काफी देर बाद भी विवाहिता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली | परिजनों ने विवाहिता के गायब होने की सूचना पुलिस देने के बाद देरशाम फिर से विवाहिता की तलाश शुरू कर दी | परिजन गायब विवाहिता की तलाश करते - करते पलसों गांव के पास खेतों की ओर गये तो वहां विवाहिता का शव पड़ा हुआ मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया | महिला के गले एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है लेकिन वहीं इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारों ने मृतका के साथ बलात्कार भी किया हो?  घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला एवं सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच गये | मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक थाना प्रभारी गोवर्धन, प्रभारी निरीक्षक बरसाना सुनील तोमर, थानाध्यक्ष मगोर्रा अमित कुमार, चौकी प्रभारी सौंख राकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये | एसपी ग्रामीण तथा सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के भिजवा दिया | एसपी ग्रामीण ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा | विवाहिता की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा | मौत का कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही |

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More