BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पिता ने ही गायब किया था 6 माह का बच्चा

मथुरा। चार दिन पहले नये बस स्टैण्ड से गायब हुए छह माह के बच्चे के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एटा निवासी रोहित पूरे परिवार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मथुरा के नये बस स्टैण्ड पर पहुंचे थे।

रात को करीब तीन बजे इनका छह महीने का बच्चा गायब हो गया था। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज और इनवेस्टीगेशन के आधार पर यह सामने आया कि बच्चे को पिता रोहित ने ही अपने बहनोई सत्यवीर को दे दिया था।

इसके बाद इस तरह की योजना रची की बच्चा गायब हो गया था। थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहनोई सत्यवीर केे कोई बच्चा नही है। इस लिए सत्यवीर को सतान मिल जायेगी। दूसरा यह आरोप भी लगाया कि रोहित बच्चे को मारता पीटता था। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है।

जंक्शन पर अचेत मिला चार साल का बच्चा  


मथुरा जंक्शन पर चार साल का बच्चा अचेतावस्था में मिला। यात्रियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉ. रमन कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम 4 साल का अज्ञात मासूम जिला अस्पताल में उपचार के लिए आया है। जो कि बेहोशी की हालत में था।

उसका उपचार किया तो मासूम को होश आ गया है। लेकिन वह अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रहा है । मासूम की हालत देखते हुए प्रतीत हो रहा है जन्म से ही मासूम मानसिक रूप से ठीक नहीं है।

अस्पताल द्वारा लावारिस अवस्था में बच्चे मिलने की सूचना चाल्डन लाइन की टीम को दी गई है। चाइल्डलाइन की टीम जिला अस्पताल पहुंची और मासूम का हाल जाना। फिलहाल 4 वर्षीय मासूम का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है और स्वस्थ होने के बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया जाएगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More