BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दिल्ली में बेटे ने 75 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी

नई दिल्ली, । दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक चौंकाने वाली घटना में दिल्ली में एक सत्तर वर्षीय व्यक्ति की उसके बेटे ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 75 वर्षीय नंद लाल अरोड़ा के रूप में हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को रात 8:26 बजे पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के बिंदापुर थाना पुलिस को ओम विहार में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली।
पुलिस के अनुसार, अरोड़ा और उनका 37 वर्षीय बेटा गौरव अरोड़ा, जो दोनों नियमित शराब पीते थे, एक साथ रहते थे।
द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्ष वर्धन ने बताया कि मंगलवार को पिता-पुत्र के बीच तीखी बहस हो गई। इस विवाद के दौरान बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ लिया गया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More