BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ऑक्सीजन, कोरोना वैक्सीन की तरह प्रधानमंत्री भी गायब : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीका, ऑक्सीजन और दवाइयों की तरह ही प्रधानमंत्री भी गायब हैं और केवल इधर-उधर तस्वीरों में ही दिख रहे हैं। उन्होनें ट्वीट कर कहा, "वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी गायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां वहां के फोटो। बार-बार दुखद समाचार आते जा रहे हैं। बुनियादी समस्याएं अभी तक सुलझाई नहीं गयी हैं। इस महामारी में केंद्र सरकार की क्रूरता को हमारे देशवासी कब तक झेलेंगे? जिनकी जवाबदेही है, वे कहीं छुपे बैठे हैं।"

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद कोविड के टीके, ऑक्सीजन की आपूर्ति की कमी को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

गुरुवार को, भारत में कोरोना के 3.62 लाख मामले सामने आए और इस दौरान 4120 लोगों की मौत हो गई।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More