देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
एक किमी. तक पटरी से अलग दौड़ी पार्सल बोगी
डीएम - एसएसपी रात में ही पहुंचे मौके पर
रेल ट्रेक को दुरूस्त करने का कार्य जारी
मथुरा : दिल्ली से आगरा जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस शनिवार देर रात फरह के दीन दयाल धाम स्टेशन के निकट जलाल गांव के पास डिरेल हो गई। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि पार्सल का डिब्बा पटरी से उतर गया। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी रिलीफ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि, इस घटना में किसी को कोई चोटें नहीं आयीं हैं इस दौरान कई घंटों रेल सेवा बाधित रही ।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रायगढ़ के लिए जाने वाली गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन के पीछे लगी पार्सल बोगी के पहिये रात करीब 10 बजे अचानक पटरी से उतर गए।
बताया जाता है कि अचानक पहिये उतरने के बाद ट्रेन से तेज आवाज के साथ धुंआ उठने लगा, जिससे यात्री बुरी तरह डर गए। करीब एक किमी से ज्यादा दूरी तक बोगी बिना पटरी के खिचड़ती हुई गई। इस दौरान शुक्र रहा कि ट्रेन के पीछे का हिस्सा होने के कारण ट्रेन का संतुलन सही रहा,नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
काफी देर बाद जब यात्रियों को पता चला कि ट्रेन का पार्सल डिब्बा पटरी से उतरा है तो लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद आरपीएफ और सिविल पुलिस के साथ रेलवे अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। आगरा कैंट से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भी घटनास्थल के लिए तुरन्त रवाना किया गया। रेलवे की मेडिकल वैन भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद आसपास के यात्री उतर कर हाइवे पर पहुंच कर सड़क मार्ग द्वारा अपने गंतव्य को निकल गए तथा दूर जाने वाले यात्री ट्रेन में ही बैठे रहे। इस संबंध में रेलवे पीआरओ संचित त्यागी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है,बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है,उनका कहना है कि रेलवे ने तत्काल व्यवस्थाएं सम्भाल ली हैं,बताया कि रेल ट्रेक को सही कर दिया गया है,ट्रेनों को आवागमन सुचारू करा दिया है, उनका यह भी कहना था कि रेल पटरी के अलावा स्लीपर आदि का मरम्मत कार्य किया जा रहा है |
वहीं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ गौरव के बंसल ने बताया, फराह रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन डिरेल हुई है। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।













Related Items
इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार और बस की टक्कर में सात की मौत
कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा : मरने वालों की संख्या 10 हुई,19 जून को हादसे की जांच करेंगे अधिकारी
एक्सप्रेस वे पर नौहझील क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई डबल डेकर बस