मथुरा। फिल्म पद्मावत को लेकर करणी-राजपूत महासभा द्वारा किए जा रहे विरोध के चलते जनपद के सभी सिनेमाघरों ने प्रदर्शित करने से हाथ खड़े कर दिए । इस दौरान किसी भी उग्र प्रदर्शन की आशंका को लेकर एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने सुरक्षा के भारी इंतजाम किए । वही क्षत्रियों ने विरोध की रणनीतियां भी तैयार की। दोपहर बाद फिल्म रिलीज किये जाने के विरोध में क्षत्रिय राजपूतों की चेतावनी का असर गुरूवार को मथुरा जनपद में खासा देखने को मिला। यहां पुलिस प्रशासन ने सभी सिनेमाघरों पर सुरक्षा के भारी प्रबंध किए। भारी पुलिस बल के अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की। वहीं पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी सूचना के इंतजार में तैयार रही। हाइवे प्लाजा स्थित गोल्ड सिनेमा बंद होने के साथ ही यहां की ज्यादातर दुकानें बंद रही। बिग-बाजार में संचालक ने पुलिस के कहने के बावजूद प्रबंधक ने फिल्म प्रदर्शित नहीं की इसी प्रकार अन्य बाकी मल्टीपलैक्स या सिनेमा हॉल के संचालक ने फिल्म को नहीं चलाया । रूपम सिनेमा ने पदमावत फिल्म के प्रदर्शन शुभारम्भ की रूपरेखा तैयार की थी। लेकिन विरोध के चलते शुभारम्भ टाल दिया। इसी विरोध के चलते मथुरा के किसी भी सिनेमा घर ने फिल्म प्रदर्शित नहीं की। संचालकों ने अपने सिनेमाघर भी बंद रखे।
Read MoreBREAKING NEWS












