BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दो अंडर टेªनी दरोगा-दो सिपाहियों से की जमकर मारपीट माफियाओं ने दरोगा से सरकारी पिस्टल छीनने का किया प्रयास हमलावरों को दबोचने के लिए पुलिस दे रही दबिषें मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन की सूचना मिलने पर बरौठ खादर में पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। माफियाओं ने दो दरोगा और दो सिपाहियों के साथ जमकर मारपीट करते हुए सरकारी पिस्टल का भी प्रयास किया। पुलिस टीम पर हमला होने के सूचना मिलने पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने अवैध खनन कर रहे दो टैªक्टर-ट्राली पकड़ लिया लेकिन एक भी खनन माफिया पुलिस के हत्थे नहीं चढ सका। इस संबध में एसपी ग्रामीण आदित्य षुक्ला ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर दो अंडर टेªनी दरोगा और दो सिपाही गए थे,उनका कहना था कि खनन माफियाओं ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की तथा दरोगा सुमित से सरकारी पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। उनका कहना था कि पुलिस पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं उनका यह भी कहना था कि डीजीपी का स्पश्ट निर्देष है कि खनन स्थल पर जाने से पहले उच्चाधिकारियों को बताया जाएगा तथा वहां पर पर्याप्त पुलिस बल ही जाना चाहिए लेकिन इसके बावजूद वहां पर दो अंडर टेªनी दरोगा अपने साथ दो सिपाहियों को लेकर क्यों और कैसे गए,इसकी भी जांच की जाएगी,उनका कहना था कि अगर जांच में पुलिसकर्मी दोशी मिले तो इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार बरौठ खादर में बीती रात्रि अवैध बालू खनन किए जाने की सूचना मिली थी। जानकारी होने पर अंडर टेªनी दरोगा सुमित कुमार और जतिन पाॅल अपने साथ सिपाही अंकित धामा तथा भरत षर्मा को लेकर बरौठ खादर गए थे। वहां से अवैध तरीके से बालू खनन करके जा रहे टैªक्टर-ट्रालियों को अंडर ट्रेनी दोनों दरोगा और सिपाहियों ने रूकवा लिया। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर और ट्रालियों को पकड़ने की जानकारी होते ही एक दर्जन से अधिक खनन माफिया वहां पहुंच गए और दरोगा सुमित,जतिन तथा सिपाही अंकित और भरत षर्मा के साथ जमकर मारपीट करते हुए दरोगा सुमित से सरकारी पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। माफियाओं से पीट रहे पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार घटना की सूचना थाने पर दी तो थानाध्यक्ष दुर्गेष कुमार भारी पुलिसबल लेकर वहां पहुंच गए। एक साथ पुलिस की कई गाड़ियों को आते हुए देखकर खनन माफिया भाग गए। पुलिस ने अवैध खनन कर रहे दो टैªक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। घटना की रिपोर्ट अंडर टेªनी दरोगा सुमित कुमार ने दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष दुर्गेष कुमार का कहना था कि हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिषें दी जा रही हैं,जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।  

Read More

वृंदावन। महान विभूति संत शिरोमणि रविदास जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम आज वृंदावन के अंबेडकर पार्क में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न एवं पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, कांग्रेस नेता मोहन सिंह, नूतन बिहारी पारीक, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, उदयन शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से संत रविदास के चित्रपट पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सोमवार को मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित अंबेडकर पार्क में समाज में जात पात को दूर कर भक्ति भाव से अखंडता का पाठ पढ़ाने वाले संत शिरोमणि रवि दास का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन पश्चात में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाल कर उनका  जमकर गुणगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न ने संत रविदास के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया। संत रविदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र रत्न ने कहा कि 15 से 16वीं शताब्दी के बीच समाज में फैली भ्रांतियों को एवं जात पात को संत रविदास ने भक्ति भाव से दूर करने का कार्य किया। वह एक ऐसे महान व्यक्ति थे जिसने सनातन धर्म की  अलख जगायी। संत रविदास ने जात पात को ताक पर रख देश की अखंडता को बचाने का कार्य किया। और उस समय यह कार्य किया जब बाहरी शक्तियां इस देश को तोड़ने में लगी थी। संत रविदास ने भक्ति भाव से लोगों को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने जगह-जगह भक्ति भाव की पताका फहराई। पूर्व विधायक अजय कुमार पोहिया कांग्रेस नेता मोहन ंिसंह, वरिष्ठ बसपा नेता बीडी चैधरी ने भी संत रविदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालकर विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नूतन बिहारी पारीक, पं. उदयन शर्मा, बच्चू ंिसह चैधरी, रमण लाल चैधरी, रामजी लाल, भजन लाल, पं. बिहारी लाल वशिष्ठ, आचार्य बद्रीश, रामविलास चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 

Read More

वृंदावन। हिंदू रक्षा सेना के बैनर तले एक बैठक का आयोजन विद्यापीठ के समीप एक आश्रम में किया गया जिसमें हिंदू रक्षा सेना के पदाधिकारियों के चयन चेन पर मंथन किया गया साथ ही धर्म नगरी वृंदावन में प्रस्तावित सपना चैधरी के कार्यक्रम को वृंदावन में प्रवेश ना करने का आग्रह किया हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोध आनंद गिरि महाराज ने कहा कि आज हिंदू अपने हिंदुत्व को भूलकर भटक गया है भाईचारा भूल गए हैं जिस कारण आए दिन घटनाएं हो रही हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है उन्होंने प्रदेश सरकार है केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि हिंदू धर्म के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने में प्रभावी कदम उठाए जाएं यदि सरकार इस ओर ध्यान नहीं देगी तो तो हिंदुओं को एकजुट होकर निर्णय लेना होगा आगरा मंडल अध्यक्ष अनिल कृष्ण महाराज ने कहा कि आस्था की नगरी वृंदावन में जिसे विश्व गुरु कहा जाता है ऐसे पावन धाम में अश्लील डांस करने वाली नृत्यांगना को बुलाया जा रहा है उन्होंने वृंदावन वासियों से अपील की है कि इस तरह के अश्लील डांस करने वाले नृत्यांगना को वृंदावन में प्रवेश न करने दें बैठक में आचार्य राजेश शास्त्री गोविंद बघेल मोनू पंडित कि पंडित निहालसिंह सुखेंद्र नरेंद्र तिवारी हरिओम मिश्रा अनूप उत्तम राहुल गौरव चैहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

श्रावस्ती मॉडल पर अतिक्रमण हटवाने के व्यवस्था सुनिश्चित करें मथुरा। मण्डलायुक्त के. राम मोहन राव ने सोमवार मथुरा पहुंच कलेक्टेªट सभागार में बैठक करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, जनसुनवाई तथा आईजीआरएस पोर्टल प्राप्त शिकायतों को सर्वोंच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाही की जायेगी। उन्होंने लम्बित सन्दर्भोें को निर्धारित समय के अन्तर्गत निस्तारण के निर्देश दिये। कमिश्नर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि बूथ लेबिल एजेण्ट तथा बूथ लेबिल ऑफिसर सामन्जस्य के साथ कार्य करेंगे तो मतदाता सूची में वास्तविक लोगों के नाम जोड़े तथा घटाये जा सकते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से अपने बूथ लेबिल एजेण्ट की सूची उपलब्घ कराने का आग्रह किया। उन्होंने श्रावस्ती मॉडल पर भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण तथा अवैध कब्जे हटवाने की समीक्षा करते हुए कहा कि थाना स्तर पर टीम गठित कर नियमाुनसार कार्रवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने शहर में भी अतिक्रमण हटवाने के लिए पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद में कोई भी यात्रा बिना अनुमति के नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिये कि इसमें किसी भी प्रकार से शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।      आईजी पुलिस राजा श्रीवास्तव ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए कहा कि कॉलेज के गेट पर इस प्रकार सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायें कि अधिकतम दूरी कवर कर सकें जिससे चिन्हित कर कार्रवाही की जा सके। बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार व प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी सीडीओ आर0के0 त्रिवेदी, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक ट्रक ने मजदूरी को जा रहे दो लोगों को रौंद डाला। जिससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूरों को अस्पताल भेजा है वहीं ट्रक को अपने कब्जे में ले थाने ले आए, इस बीच ट्रक चालक भागने में सफल रहा।  सोमवार की सुबह इंडस्ट्रीयल एरिया में मित्तल प्रेस तथा प्रभात फैक्ट्री में काम करने के लिए दो मजदूर जा रहे थे कि ट्रक आर जे 11 जीए 1472 ने इन्हें रौंद डाला। स्थानीय निवासियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था। यह भी बताया जा रहा है कि ट्रक में ड्राइवर सीट के पास शराब की बोतल भी पड़ी हुई थी। ट्रक को थाना हाइवे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक के कंडक्टर को भी हिरासत में ले लिया गया। एक युवक बुरी तरह घायल हुआ है जबकि दूसरे के पैर कुचल गये हैं। एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे को निजी निजीचिकित्सालय में भर्ती कराया है।   

Read More

तीनों अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए कार्यकार्ताओं में खुशी की लहर सौंख। कस्बा की तीनों सहकारी समिति के अध्यक्ष पदों पर भाजपा ने कब्जा किया। बछगांव, सींगापट्टी और मल्हू पर भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। कार्यकार्ताओं में खुशी की लहर है। कस्बा की सहकारी समिति सींगापट्टी के अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। और प्रताप सिंह भाजपा की जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती के देवर है। पिछले कई दशकों ने सींगापट्टी के अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रताप सिंह के परिवार का ही कब्जा रहा है। सहकारी समिति बछगांव के अध्यक्ष पद पर भाजपा के गजनू उर्फ गजेन्द्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। सहाकरी समिति मल्हू के अध्यक्ष पद पर भाजपा के धर्मपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। कस्बा की सभी सहकारी समितियों पर भाजपा की जीत पर कार्यकार्ताओं ने खुशी की लहर है। इस अवसर पर कार्यकार्ताओं ने आपस में मिठाई वितरित की। भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमराजसिंह कुन्तल ने बताया कि सहकारी चुनावों में मिली भाजपा की ऐतिहासिक जीत किसान, मजदूर, व्यापारी और कार्यकार्ताओं की मेहनत की जीत है। ये जीत आगामी लोकसभा चुनावों के लिये संकेत साबित होगें।   

Read More

11 फरवरी को चेतन्य विहार में जुटेगीं दिग्गज हस्तियां वृंदावन। आगामी 11 फरवरी को  चेतंय विहार फेस 2 में  महामना गौग्राम के भूमि पूजन के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृन्दावन आ रहे है। कार्यक्रम के संबंध में आज मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित हासानंद गोचर भूमि में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सीएम के कार्यक्रम की जानकारी दी।   गौरतलब है कि गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए धौरहरा स्थित हासानंद गोचर भूमि द्वारा विगत काफी वर्षों से सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में गौ संवर्धन के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए ट्रस्ट द्वारा चैतन्य विहार फेस-2 में महामना गौग्राम का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को धोरैरा स्थित हासानन्द गोचर भूमि में आयोजित पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष एस के शर्मा ने बताया है कि 11 फरवरी को प्रातः 9 बजे चेतन्य विहार फेस दो में महामना गौ ग्राम का भूमि पूजन समारोह किया जाएगा। यह ग्राम 28 एकड़ भूमि में निर्मित किया जाएगा। जिसके लिए तीन वर्ष का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गुरु शरणानंद महाराज, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज, संत विजय कौशल महाराज, गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज, स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज, महंत बलराम दास देवाचार्य के साथ साथ अनेक हस्तियां शिरकत करेगीं। वार्ता के दौरान अनंतवीर दास, रामकिशन पाठक, डॉ मनोज गुप्ता, निरुपम भार्गव, विनीत शर्मा, सुनील शर्मा, मूलचंद गर्ग, कुंज बिहारी एवं गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।  

Read More

रात में चली ताबड़तोड़ गोलियों के बाद पुलिस ने दबोचा अन्तर्राज्यीय लुटेरा गोेली लगने से इनामी बदमाष घायल-दो सिपाही भी हुए घायल राजस्थान-हरियाणा में कर चुका है लूट की वारदात मथुरा। जनपद पुलिस ने जिस 15 हजार के इनामी बदमाष को मुठभेड़ के बाद दबोचा है वो जिलास्तरीय लुटेरा नहीं बल्कि अन्तर्राज्यीय बदमाष है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाष को पुलिस ने दबोच लिया,जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। एसएसपी के निर्देषन में स्वाॅट टीम और बरसाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सफलता प्राप्त की है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने पुलिस टीम को प्रषस्ति पत्र तथा षासन स्तर से इनाम देने के लिए षासन को संस्तुति पत्र भेजने की बात कही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी श्री ममगाई ने बताया कि बीति रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि 15 हजार का इनामी अन्तर्राज्यीय लुटेरा किसी वारदात को अंजाम देने वाला है। जानकारी होते ही एसएसपी के निर्देषन में स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा टीम में षामिल उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार,विपिन भाटी,सुल्तान सिंह,आरक्षी सुरेन्द्र कुमार,गौतम कुमार,विषाल गौतम,हरवीर सिंह,नितिन सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक बरसाना सुनील तोमर के साथ बरसाना बम्बा पर पहुंच गए। वहां पुलिस को सामने आते हुए देखकर बदमाषों ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जबावी फायरिंग की तो 15 हजार के इनामी लुटेरे अनवर पुत्र सद्दीक निवासी गांव हाथिया,बरसाना के पैर में गोली लग गई,उसी दौरान घायल बदमाष को एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मुठभेड़ के दौरान स्वाॅट के आरक्षी सुरेन्द्र सिंह और बरसाना में तैनात आरक्षी प्रीत कुमार भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाष और आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घायल बदमाष के कब्जे से एक पौनिया 315 बोर,कारतूस और एक संदिग्ध बाइक बरामद की है। एसएसपी श्री ममगाई ने बताया कि वर्श 2016 में 4 नवंबर की रात को पकड़े गए षातिर ने थाना मगोर्रा क्षेत्र स्थित जाजनपट्टी के पास कोटा राजस्थान निवासी राकेष कुमार बंसल दम्पत्ति से लाखों की लूट को अंजाम दिया था,घटना के बाद पुलिस ने पकड़े गए षातिर के साथी इकबाल उर्फ बंगाली निवासी हाथिया को पकड़ कर जेल भेज दिया था,जबकि चार बदमाष फरार चल रहे थे। एसएसपी ने कहा कि पकड़े गए षातिर के तीन साथी फरार हैं,उनके ऊपर भी इनाम है,उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एसएसपी ने कहा कि पकड़ा गया इनामी षातिर लुटेरा है। उनका कहना था कि पकड़े गए षातिर ने राजस्थान और हरियाणा में भी कई लूट की वारदात को अंजाम दिया है,दोनों प्रदेष में इसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।     एक महीने के अंदर हुई मुठभेड़ में चार कुख्यात बदमाषों को दबोच चुकी है पुलिस तीन-चार माह के अंदर सभी इनामी होंगे सखींचों के पीछेःएसएसपी पिछले एक महीने में जनपद पुलिस ने एसएसपी के निर्देषन या नेत्त्व में एक बाद एक चार मुठभेड़ में कई षातिर बदमाषों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। बताते चलें कि पिछले एक महीने के दौरान एसएसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देषन में स्वाॅट और गोविंद नगर पुलिस ने लूट करके भाग रहे एक षातिर लुटेरे को दबोचा था। इसके बाद कैबिनेट मंत्री के समधी सरमन चैधरी की हत्या में षामिल षार्प षूटर अषोक को भी पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था,षार्प षूटर भी पुलिस की गोली से घायल हुआ था तो वहीं दरोगा धीरज गौतम भी घायल हुए थे। इसी के साथ वृंदावन कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने भी आश्रम में जमकर लूटपाट करने वाले इनामी बदमाष अनिल को नगला रामताल के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था,यह भी पुलिस की गोली से घायल हुआ था तो वहीं कोतवाली प्रभारी के हाथ में भी गोली लगी थी। इसके बाद अब एसएसपी के ही निर्देषन में स्वाॅट टीम और बरसाना पुलिस ने 15 अन्तर्राज्यीय लुटेरे अनवर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने साफ षब्दों में कहा कि जनपद के जितने भी इनामी बदमाष फरार चल रहे हैं,उन्हें अगले तीन से चार महीने के अंदर संखीचों के पीछे धकेल दिया जाएगा। उनका कहना था कि अगर बदमाष पुलिसकर्मियों पर गोली चलायेंगे तो पुलिस भी उन्हीं की भाशा में जबाव देगी। उन्होंने अपने इरादे स्पश्ट करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों और अपराध को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। 

Read More

अभा तीर्थ पुरोहित महासभा श्राइन बोर्ड के विरोध में करेगा चार फरवरी को विरोध प्रदर्शन  मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने आज एक प्रेसवार्ता के दौरान गोवर्धन में श्राइन बोर्ड और मंदिर अधिग्रहण को उप्र सरकार की नीति को गलत व श्राइन बोर्ड के गठन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। यह जानकारी रविवार को अपने आवास पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने पत्रकारों को दी। तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गोवर्धन में श्राइन बोर्ड और मंदिर अधिग्रहण की जो कार्यवाही की जा रही है उसमें तीर्थ पुरोहितों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मंदिरों का अधिग्रहण किया जा रहा है वह उचित नहीं है और इसका हम सभी विरोध करते हैं अगर सरकार के द्वारा इन परंपरागत रूप से वहां के तीर्थ पुरोहित सेवायत पूजा अर्चना करते रहे हैं वह उन्हीं का अधिकार है उन अधिकारों से उनको वंचित किया जाना हमको कदापि स्वीकार नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा श्रीधाम गोवर्धन में 4 फरवरी 2018 को धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमे समस्त ब्रजमंडल के तीर्थ पुरोहित एकत्रित हो रहे हैं और वहां पर सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाएगा कि या तो सरकार इस निर्णय को वापस लें अन्यथा की स्थिति में हम लोग जन आंदोलन के रूप में इसका विस्तार करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो संपूर्ण भारत वर्ष के तीर्थों से इसका विरोध होगा और किसी भी दशा में मंदिरों का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बैजनाथ धाम,इलाहाबाद , हरिद्वार, उज्जैन आदि क्षेत्रों से अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के पदाधिकारी भाग लेने आ रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो संपूर्ण भारतवर्ष का तीर्थ पुरोहित लामबंद होकर के इस निर्णय का विरोध करेगा।  सरकार अधिग्रहण करने के स्थान पर उस क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखें और जो भी आवश्यकता हो उनको तीर्थ यात्रियों के हित मेंआगे बढाये, जो तीर्थ पुरोहित सेवायत मंदिरों में कार्य करते आ रहे हैं उनके हितों का ध्यान रखें, अगर इसके आलावा सरकार अधिग्रहण जैसा कदम उठती है तो हम उसका विरोध करेंगे और आगामी 4 तारीख को तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है और हम इस कार्यवाही को आगे भी जारी रखेंगे और महेश पाठक के नेतृत्व में आंदोलन जिसमें तीनों मंदिरों के सेवायतों सहित संपूर्ण मंडल के तीर्थ पुरोहित भी इस में सम्मिलित हो रहे हैं और 4 फरवरी को जो निर्णय होगा उसका सर्व सम्मति से पालन किया जायेगा।  इस पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के उपाध्यक्ष नवीन नागर, वृन्दावन पंडा सभा के अध्यक्ष नन्द कुमार पाठक, माथुर चतुर्वेद परिषद के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी(एड०), गिरधारी लाल पाठक, पार्षद रितेश पाठक, रमेश चन्द्र गुड़िया, संजय एल्पाइन, कृष्ण चन्द्र गौतम, अनुज पाठक,मोहित चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।   

Read More

गोवर्धन परिक्रमा देने आया था परिवार मथुरा। श्रद्धालुओं को गोवर्धान ले जा रहे टैम्पो को सामने से आ रहे अनियंत्रित हुए ट्रक से रौंद दिया। दुर्घटना में दो सगे मासूम भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई। चार अन्य श्रद्धालुओं की हालत भी नाजुक हैं, जिन्हें नयति मेडिसिटी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आॅटो चालक भी गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है वहीं मृतक बच्चों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरूखावाद में लोकनिर्माण विभाग में तैनात अधिकारी शिवनारायण शुक्ला अपनी पत्नी रूवि उर्फ बबिता शुक्ला अपने सात वर्षीय कृष्ण व 9 वर्षीय यश सहित अन्य परिजनों के साथ रविवार सुबह मैजिक में सवार होकर गोवर्धन परिक्रमा देने के लिए गोवर्धन जा रहे थे कि गोवर्धन मथुरा रोड स्थित गांव जचैदा के पास तेजगति से आ रहें ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी। जिससें मैजिक में सवार लोगों में जीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर आये तो वह लोग बचाव कार्य में जुट गये। इसी दौरान सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मैजिक सवारों को बाहर निकाला तो मैजिक सवार दो सगे भाईं 7 वर्षीय कृष्णा व 9 वर्षीय यश की मौत हो गई। वहीं बच्चों की माॅ बविता गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी वहीं शिवशंकर के परिवारीक मित्र उमाशंकर सहित चार अन्य लोग घायल थे।  पुलिस ने घायलों को नयति अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक मासूम दोनो भाईयों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।   

Read More

वेद मंदिर में आयोजित हुआ मासिक सत्संग, श्रद्धालुओं ने दी आहुति मथुरा। वर्तमान में हम जो कुछ हैं वह हमारे भूत का किया कराया है और भविष्य में हम जो कुछ होंगे वह वर्तमान में होगा वही होगा। जो कुछ हमारे सामने आता है वह अपने किये हुए कर्मों का फल होता है।  उक्त विचार मसानी चैक स्थित गुरू विरजानंद आर्ष गुरूकुल वेद मंदिर में अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने मासिक सत्संग में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रभू के भजन का अर्थ कि परमपिता परमात्मा की सृष्टि को समझना चाहिए। सारी सृष्टि ज्ञान से भरी हुई है, उससे हमें सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र के जपने से दुख दूर नहीं बल्कि गायत्री मंत्र जो कहता है उसको जीवन में धारण करेंगे तो मुनष्य के निश्चित रूप से दुख दूर हो जायेंगे। आचार्य श्री ने कहा कि माता-पिता बच्चों को संवेदनशील बनायें। बच्चों को संस्कारित करें और चरित्रवान बनायें, तभी भारत फिर से विश्वगुरू का स्थान पा सकेगा। इससे पूर्व प्रातरूकाल की बेला में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति प्रदान की। देवमुनि, उदयवीर सिंह व ब्रम्हचारी राष्ट्रबशु ने भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक प्रिय आर्य, योगेश आर्य, भानुप्रताप मलिक, संतोष आर्य, हरीसिंह आर्य, डा.अमरचंद आर्य, भगवान देव वानप्रस्थी सहित सैकडों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  मथुरा के गोविन्द नगर स्थित कार्यालय पर कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने पर हुए हमले में शहीद अभिषेक उर्फ चन्दन गुप्ता व राहुल  उपाध्याय की आत्मशान्ति के लिए मौन रख व मोमबत्ती जला कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान परिषद के प्रान्त प्रमुख डा. राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि कासगंज में तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवकों पर किया गया पत्थरों और गोलियों से हमला अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस हमले की कड़ी निंदा करती है। इस हमले में विद्यार्थी अभिषेक उर्फ  चन्दन गुप्ता व राहुल उपाध्याय की हत्या कर दी है और कई लोग घायल हुए हैं। अभाविप शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है और उत्तर प्रदेश सरकार से इस घटना की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग करता है। यद्यपि यह आयोजन अभाविप संगठन का नहीं था तथापि गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालना स्वाभाविक कार्यक्रम है और ऐसी यात्रा पर हमला करना एक अत्यंत निंदनीय और देशद्रोही कृत्य है जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। इस घटना के पश्चात क्षेत्र का माहौल और न बिगड़े इस हेतु अभाविप समस्त नागरिकों से विशेषकर युवाओं से शान्ति बनाए रखने की अपील करता है। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रान्त प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, सुन्धाशु खण्डेलवाल सह विभाग प्रमुख उमेश शर्मा, विभाग संगठन मंत्री  अभिषेक त्रिवेदी, केके कनौडिया, अभिषेक चैधरी, गौरांग वाष्र्णेय, अंकित राठौर, सोमनाथ, सचिन शर्मा, लाखन सिंह, दुष्यंत, पूजा सिसोदिया, गया प्रसाद, श्याम सुंदर, रवि रावल, तन्मय यादव, गुड्डू चैधरी आदि उपस्थित थे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More