देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मथुरा के गोविन्द नगर स्थित कार्यालय पर कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने पर हुए हमले में शहीद अभिषेक उर्फ चन्दन गुप्ता व राहुल उपाध्याय की आत्मशान्ति के लिए मौन रख व मोमबत्ती जला कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस दौरान परिषद के प्रान्त प्रमुख डा. राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि कासगंज में तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवकों पर किया गया पत्थरों और गोलियों से हमला अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस हमले की कड़ी निंदा करती है। इस हमले में विद्यार्थी अभिषेक उर्फ चन्दन गुप्ता व राहुल उपाध्याय की हत्या कर दी है और कई लोग घायल हुए हैं। अभाविप शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है और उत्तर प्रदेश सरकार से इस घटना की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग करता है। यद्यपि यह आयोजन अभाविप संगठन का नहीं था तथापि गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालना स्वाभाविक कार्यक्रम है और ऐसी यात्रा पर हमला करना एक अत्यंत निंदनीय और देशद्रोही कृत्य है जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।
इस घटना के पश्चात क्षेत्र का माहौल और न बिगड़े इस हेतु अभाविप समस्त नागरिकों से विशेषकर युवाओं से शान्ति बनाए रखने की अपील करता है।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रान्त प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, सुन्धाशु खण्डेलवाल सह विभाग प्रमुख उमेश शर्मा, विभाग संगठन मंत्री अभिषेक त्रिवेदी, केके कनौडिया, अभिषेक चैधरी, गौरांग वाष्र्णेय, अंकित राठौर, सोमनाथ, सचिन शर्मा, लाखन सिंह, दुष्यंत, पूजा सिसोदिया, गया प्रसाद, श्याम सुंदर, रवि रावल, तन्मय यादव, गुड्डू चैधरी आदि उपस्थित थे।













Related Items
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन