देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अभा तीर्थ पुरोहित महासभा श्राइन बोर्ड के विरोध में करेगा चार फरवरी को विरोध प्रदर्शन
मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने आज एक प्रेसवार्ता के दौरान गोवर्धन में श्राइन बोर्ड और मंदिर अधिग्रहण को उप्र सरकार की नीति को गलत व श्राइन बोर्ड के गठन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। यह जानकारी रविवार को अपने आवास पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने पत्रकारों को दी।
तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गोवर्धन में श्राइन बोर्ड और मंदिर अधिग्रहण की जो कार्यवाही की जा रही है उसमें तीर्थ पुरोहितों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मंदिरों का अधिग्रहण किया जा रहा है वह उचित नहीं है और इसका हम सभी विरोध करते हैं अगर सरकार के द्वारा इन परंपरागत रूप से वहां के तीर्थ पुरोहित सेवायत पूजा अर्चना करते रहे हैं वह उन्हीं का अधिकार है उन अधिकारों से उनको वंचित किया जाना हमको कदापि स्वीकार नहीं है।
इसी मुद्दे को लेकर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा श्रीधाम गोवर्धन में 4 फरवरी 2018 को धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमे समस्त ब्रजमंडल के तीर्थ पुरोहित एकत्रित हो रहे हैं और वहां पर सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाएगा कि या तो सरकार इस निर्णय को वापस लें अन्यथा की स्थिति में हम लोग जन आंदोलन के रूप में इसका विस्तार करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो संपूर्ण भारत वर्ष के तीर्थों से इसका विरोध होगा और किसी भी दशा में मंदिरों का अधिग्रहण नहीं होने देंगे।
इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बैजनाथ धाम,इलाहाबाद , हरिद्वार, उज्जैन आदि क्षेत्रों से अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के पदाधिकारी भाग लेने आ रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो संपूर्ण भारतवर्ष का तीर्थ पुरोहित लामबंद होकर के इस निर्णय का विरोध करेगा।
सरकार अधिग्रहण करने के स्थान पर उस क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखें और जो भी आवश्यकता हो उनको तीर्थ यात्रियों के हित मेंआगे बढाये, जो तीर्थ पुरोहित सेवायत मंदिरों में कार्य करते आ रहे हैं उनके हितों का ध्यान रखें, अगर इसके आलावा सरकार अधिग्रहण जैसा कदम उठती है तो हम उसका विरोध करेंगे और आगामी 4 तारीख को तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है और हम इस कार्यवाही को आगे भी जारी रखेंगे और महेश पाठक के नेतृत्व में आंदोलन जिसमें तीनों मंदिरों के सेवायतों सहित संपूर्ण मंडल के तीर्थ पुरोहित भी इस में सम्मिलित हो रहे हैं और 4 फरवरी को जो निर्णय होगा उसका सर्व सम्मति से पालन किया जायेगा।
इस पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के उपाध्यक्ष नवीन नागर, वृन्दावन पंडा सभा के अध्यक्ष नन्द कुमार पाठक, माथुर चतुर्वेद परिषद के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी(एड०), गिरधारी लाल पाठक, पार्षद रितेश पाठक, रमेश चन्द्र गुड़िया, संजय एल्पाइन, कृष्ण चन्द्र गौतम, अनुज पाठक,मोहित चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!