BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चुंगी चैराहा पर प्रदर्शन कर प्रशासन को चेताया वृंदावन। प्रसिद्ध डांसर सपना चैधरी का 23 फरवरी को वृन्दावन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर विरोध के सुर मुखर होने लगे हैं। विरोध के कारण आयोजको की परेशानी भी बढ़ सकती है। सपना चैधरी के कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। रविवार को नगर के चुंगी चैराहा पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ता इस सम्बन्ध में कोतवाली वृन्दावन पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शात कराया। कार्यक्रर्ताओं ने आरोप लगाया कि धार्मिक नगरी वृंदावन में कुछ आयोजकों द्वारा अश्लील डांस का आयोजन कराया जा रहा है। हम धर्म नगरी में यह नहीं होगें देगें। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री शशांक शर्मा ने कहा कि वृंदावन एक धार्मिक नगरी है यहां पर अश्लील डांस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने नगर के चुंगी चैराहा पर प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दी। कहा कि अगर आस्था की नगरी वृंदावन में ऐसे आयोजन किए गए तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर भरत गौतम, व्यास द्विवेदी, विजय तिवारी, राज्य शर्मा, श्रीधर शर्मा, प्रणव शर्मा, राहुल चैधरी, आयुष शर्मा, हिमांशु, यीशु शर्मा, लोकेश, शिवम शर्मा, मोनू शर्मा, राजू आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा।  69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्ट्रेट में प्रात 8.30 बजे ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगायन हुआ। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा भारतीय गणतंत्र का संकल्प पड़ा गया, जिसका अनुसरण करते हुए सभी ने भारतीय गणतंत्र के संकल्प को दोहराया। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित चैधरी चरण सिंहजी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय गणतंत्र का जो संकल्प पड़ा गया है वह भारतीय संविधान की आत्मा है। उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्र का राष्ट्राध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया से चुना जाता है। वहां की व्यवस्थायें गणतंत्रात्मक होती हैं। भारत वर्ष में गणतंत्र की परम्परा है। पूरे विश्व में भारत का लोकतंत्र व गणतंत्र आदर, सम्मान से देखा जाता है।      जिलाधिकारी ने आजादी के सभी सिपाइयों को नमन करते हुए उनके त्याग, तपस्या, बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के योद्धाओं के बलिदान की वजह से इस पर्व को मनाने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, शहीद ऊधम सिंह सहित अनेकों बलिदानियों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्र को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों को अर्पित किया। अनेकों स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी, अगली पीढ़ी को देकर चले गये। अब नई पीढ़ी की बारी है कि अपनी जिम्मेदारी संभालें। भारतीय गणतंत्र की प्रस्तावना के अनुसार हम सभी जिस पद पर नियुक्त हैं उस पद की गरिमा के अनुकूल पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी से अपेक्षा करते हुए कहा कि लोक कल्याण के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा तभी संकल्प दोहराने का उद्देश्य पूर्ण होगा। जिलाधिकारी ने भारतीय गणतंत्र की प्रस्तावना के क्रम में बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहितकारी योजनाओं के संचालन में निचले स्तर पर अनुपालन करने का दायित्व दिया है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीबों का हक राशन, कैशलैश योजना सहित अनेकों योजनायें संचालित हैं। प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। गांव, गरीबों के हित में चलायी जा रही योजनाओं के तहत किसानों को ऋणमाफी का लाभ दिया गया। इन योजनाओं का उद्देश्य है कि सामाजिक समरता के साथ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिले। डिप्टी कलेक्टर उपमा पाण्डेय ने कहा कि हमारा देश अनेकों वेशभूषा, जाति, धर्म होने के बावजूद भी एक राष्ट्र के रूप में एकत्रित है। जो ललक आजादी के समय थी उसे जगाने की आवश्यकता है। हम सबका फर्ज बनता है कि जिस क्षेत्र में भी कार्य करें लगन के साथ पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करें। फूड एण्ड ड्रग ऑफिसर डा. चन्दन पाण्डेय ने अपने विचारों में कहा  कि भारतीय संविधान में 4500 एक्ट हैं। नागरिक के तौर पर हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अपने कार्यों को सच्ची लगन से अंजाम दें। उन्होंने विभाग द्वारा की जा रही उपलब्धियों के संबंध में बताया कि छाता तहसील में स्ट्रीट फूड की योजना लागू की जा रही है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी राष्ट्र का महापर्व मना रहे हैं। इसे हर वर्ग तथा धर्म के व्यक्ति मनाते हैं। संविधान प्रारूप समिति द्वारा 172 देशों का संविधान खोजा गया और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा. भीमराव आम्बेडकर ने भारतीय संविधान तैयार किया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को उन बलिदानियों को नमन करना होगा, जिनके कारण स्वतंत्र रूप से गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट डा. बसंत अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर हरीशंकर यादव, उपमा पाण्डेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

पांच की हालत गंभीर  मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 107 वृंदावन कट पर शनिवार देरसायं दिल्ली जा रही प्राइवेट बस का टायर पंचर होने से पलट गई जिसके कारण बस में सवार यात्री घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें राया पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।  राया थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सांय चार बजे आगरा से दिल्ली जा रही 35 यात्रियों से लदी बस यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर पंचर होने के कारण पलट गयी, जिसमें सवार लोग घायल हो गए।  पंाच की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोरथ आगरा निवासी दुर्र्गेश पुत्र लालजीत की भतीजी की लग्न सगाई कार्यक्रम के लिए प्राइवेट बस में सवार 35 लोग नफजगढ़ दिल्ली जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही बस यमुनापार क्षेत्र माईस्टोन 107 वृन्दावन कट के समीप पहुंची तभी बस का टायर पंचर हो गया और बस लहरा कर सड़क पर पलट गयी, जिसमें सवार लोग घायल हो गए। पांच ही हालत गंभीर बनी हुयी है। सूचना पर थाना यमुनापार पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।   

Read More

आधा दर्जन लोग पुलिस ने किए गिरफ्तार  मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत जयगुरूदेव मंदिर के पास शिवजी का नगला में दो समुदायों के युवकों में मामूली बात को लेकर पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दिया।  हाईवे थाना क्षेत्र के नगला शिवाजी गांव में शुक्रवार को दो समुदाय के कुछ युवक एक साथ खड़े थे। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवकों पर सिगरेट का धुंआ छोड़ दिया। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्ष की ओर से लोग जमा होना शुरू हो गए। इसके बाद पथराव शुरू हो गया।  इसकी सूचना लगते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। तुरंत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को नियंत्रित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से उपद्रवी भाग निकले। मौके की नजाकत को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने रात में दबिश देकर दोनों पक्षों से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ रिफाइनरी विनय चैहान ने बताया कि घटना के बाद सतर्कता बरती जा रही है, पीएसी को गांव में तैनात कर दिया गया है। किसी को भी माहौल बिगाड़ने नही दिया जाएगा। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, घटना पर नजर रखी जा रही है।   

Read More

छात्र-छात्राओं को बांटे केला, बूंदी, चिप्स, कुरकुरे मथुरा। शुक्रवार को 69 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कालिन्दी के कृष्णगंगा घाट पर द यूथ स्प्रिट एवं यमुना मिशन द्वारा संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों को केला, बूंदी एवं उनके पसंदीदा आइटम जैसे  चिप्स, कुरकुरे आदि दिए गए।  दिल्ली से पधारे द यूथ स्प्रिट एनजीओ के हितेन्द्र कुमार, आशा सेठ, सुरेन्द्र पाल जिन्दल एवं रेखा जिंदल की देखरेख में 27 छात्र-छात्राओं के दल ने यमुना मिशन मार्ग पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। ध्वजारोहण सभी ने संयुक्त रुप से किया। ब्रज की इस धरा पर पैर रखने के बाद छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने सभी को तहे दिल से 69 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि आओं हम सब मिलकर संकल्प लें कि मेरा तिरंगा मेरे दिल में लहराता रहे। इस अवसर पर यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, हितेन्द्र कुमार, आशा सेठ, सुरेन्द्र पाल जिन्दल, रेखा जिंदल, हरीमोहन सैनी, दाऊदयाल, अनिल फौजदार, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, गोपाल लाल, महेश पंडित, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, गौरव, गोपाल लाल, मन्नू सैनी, गोपाल प्रजापति, लोकेश गोला, सचिन गोला, रीतेश शर्मा, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम, रचना, सुनैना, गीताजंलि, निकिता, तरुन्नुम आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। देशभर में आज 69वें गणतंत्र दिवस की धूमधाम से व सांस्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्ति के साथ मनाया गया है। देशभर के साथ मथुरा में भी राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा फहराया जा रहा है और शहीदों का नमन किया जा रहा है। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित मथुरा जिले के मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञ मिश्री, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, सहित जनपद के अधिकारीगण मौजूद रहें। 

Read More

 शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने किया देशभक्ति और स्वच्छ अभियान के सांस्कतिक कार्यक्रम स्वतत्रंता सैनानियों के जीवन पर डाला गया प्रकाश सौंख। कस्बा में विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं व सरकारी कार्यालयों द्वारा गणतंत्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत बेटियों ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने स्वच्छता की अलख जगाई। और देश के अमर शहीदों को याद किया।     सर्वप्रथम नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मास्टर भरत सिंह ने ध्वजारोहण किया। बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा मे मुख्य अथिति बाबा जयकृष्ण महाराज ने, ज्ञान एजूकेशन इन्स्टीट्यूट लालपुर में संस्था के चेयरमैन अमित चैधरी ने ध्वजारोहण किया। महात्मा गाॅधी स्मारक इण्टर काॅलेज में प्रबन्धक हेमराज कुन्तल ने, ग्लोबल जीनियस एजूकेशन इन्स्टीट्यूट में प्रबन्ध निदेशक डा.ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने, जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला जंगली में प्रबंधक जगदीश कुन्तल ने, बृजधाम विद्या मन्दिर पाली डूंगरा में सीनियर वर्ग की छात्राओं ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। अग्रवाल नर्सिंग होम में व्यवस्थापक सुधीर गर्ग ने, कुशवाह माॅडल पब्लिक स्कूल में चेयरमैन मा.भरतसिंह व प्रबंधक लक्ष्मन कुशवाह ने, हीरो बजरंग आॅटो में एमडी धीरज वर्मा ने, स्थानीय पुलिस चैकी में चैकी प्रभारी राकेश कुमार ने, प्राथमिक विद्यालय सौंख द्वितीय में चेयरमैन मा. भरतसिंह व महावीर सिंह बोहरे ने, श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर में नगर पंचायत अध्यक्ष मा. भरतसिंह ने, चैधरी शिवलाल नन्दलाल विद्या मन्दिर में प्रबंधक चै.सुधीर बाबू अग्रवाल ने, चन्द्रभान जयदेवी विद्यालय में मा.वासदेव व प्रबंधक केके अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वाजारोहण किया। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक मेघश्याम शर्मा ने, मर्हिर्ष दयानन्द शिक्षण संस्थान में छात्रा करिश्मा व भव्य ने, सरस्वती विद्या मन्दिर में कृष्ण कुमार अग्रवाल ने, प्राथमिक विद्यालय श्यौवा में करिश्मा और परी कुमारी ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय आजल में सोवरन सिंह ने, स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह चैधरी ने, सर्व ब्राह्मण महासभा के कार्यालय पर नगर अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा व देवीप्रसाद शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मा.सुखलाल, हरीसिंह वर्मा, अशोक अग्रवाल, बृजधाम विद्या मन्दिर के चेयरमैन जगवीर सिह, पूर्व प्रबंधक भरतसिंह, पे्रमसिंह माहौर, प्रबंधक रोहिताश कुमार, प्रधानाचार्य गिर्राजशरण उपाध्याय, गौरव अग्रवाल, डा. रेखा शर्मा, पूर्व प्रधान वीरपालसिंह, भूपेन्द्र चैधरी, डोरीलाल शर्मा, पूर्व प्रधान बलजीत सिंह, संजय शर्मा, प्रधानाध्यपिका सुमन गौतम, राजकुमार चैधरी, घनश्याम शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, दीपक कुमार, रमाकांत, आदि उपस्थित थे।  

Read More

वृंदावन। राष्ट्र भक्ति जन चेतना मंच के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन परिक्रमा मार्ग स्थित तपोवन आश्रम में आयोजित किया गया। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा गरीब व असहाय लोगों को कंबल व चादर वितरण किया गया। मुख्य अतिथि देवस्वरूप महाराज एवं विशिष्ट अतिथि कमलेश देवी ने राष्ट्रभक्ति जन चेतना मंच के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के संरक्षक गंगा दास महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए की जाने वाली सेवा ही सच्ची सेवा है। दुनिया में मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने समाज के संपन्न लोगो से गरीबों की मदद को आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी रामानंद, स्वामी ज्ञान प्रकाश, मंच प्रभारी डॉ. मदन मोहन पांडेय (अधिवक्ता), मुख्य सचिव रवि यादव, राष्ट्रीय सचिव विवेक गौतम, पूर्वांचल प्रभारी रुद्रदेव मिश्र, गोरखपुर मंण्डल उपाध्यक्ष, समीर दुबे, फरुखाबाद जिलाध्यक्ष विनोद राजपूत, राष्ट्रीय सचिव दीना पंडित, बिहार प्रभारी रवि शंकर शास्त्री आदि मौजूद थे  

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना दे रहे ढकेलकर्मियों एवं विक्रेताओं ने एमएलए की उदासीनता के चलते कृष्णानगर बिजली घर पर ऊर्जामंत्री का पुतला फूंकते हुए नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।  अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना दे रहे दर्जनों पेंटर, लुहार, सीट मेकर, चाय-चाट, फल सब्जी विक्रेता लोगों ने आज 10वें मथुरा वृंदावन विधान सभा के विधायक एवं ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला दहन करते हुए कहा कि एमएलए मथुरा की उदासीनता के चलते व धरनास्थल पर नगर निगम के अधिकारियों के सुध नहीं लेने तथा जनता के दुख-दर्द की सुध न लेने वालों के विरूद्ध यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। लोकेश कुमार राही ने श्रीकांत शर्मा पर कारीगरों एवं मजदूरों की अनदेखी व उन्हें बेरोजगार करने की षडयंत्र का दोषी बताकर उन्हें जिम्मेदार बताया है। अगर एमएलए मथुरा वृंदावन चाहते तो सैकड़ों लोग रोजगार से वंचित नहीं होते। कृष्णानगर बिजली घर तिराहे पर लोगों ने विधायक श्रीकांत शर्मा के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका।

Read More

डीएम ने युवा मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजरों को भी सम्मानित किया राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सामूहिक रूप से शपथ दिलाई मथुरा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बीएसए डिग्री कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नये मतदाताओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 8वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारम्भ जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ाया और मिलेनियम वोटर जो 01 जनवरी 2018 को 18 वर्ष के हुए हैं, उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी दो छात्रों को प्रशस्ति पत्र तथा 2-2 हजार का नगद इनाम भी दिया गया। इसके अतिरिक्त ऐसे बीएलओ तथा सुपरवाइजर जिन्होंने मतदाता सूची को अपडेट करने में अच्छा कार्य किया है उन्हें भी सम्मानित किया गया। डीएम ने छात्र-छात्राओं को संबांेधित करते हुए कहा कि वोट देना हम सबका कर्तव्य है। इस कार्य में युवा और अधिक उत्साह से आगे बढ़कर भाग लें। उन्होंने सभी का आहवान करते हुए आने वाले चुनाव में अधिकतम वोट देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने मतदाता साक्षरता क्लब गठन के संबंध में कहा कि गठन को और अधिक सक्रिय किया जाय।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ‘‘मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ‘‘-‘‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। की शपथ दिलाई। कार्यक्रम स्थल पर चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से वोट करने का विस्तार से चित्रण किया गया। जिसको देखकर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संदेश प्रसारित किया गया। जानकीबाई इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता नृत्य कर मतदान का महत्व समझाया। इस अवसर पर स्वीप आईकॉन दिव्यांग छात्र रोहित को इस क्षेत्र में किये गये योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी स्वीप सिटी मजिस्ट्रेट डा0 बसंत अग्रवाल, एसडीएम सदर क्रान्तिशेखर सिंह, उप प्राचार्य मधुवाला गर्ग, प्रभारी एडीईओ दयाचन्द राजौरिया सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कोर कमेटी सदस्य डा0 अखिलेश ने किया।

Read More

बरसाना-नंदगांव के गोस्वामी भी उतरे अधिग्रहण विरोध में  मथुरा। गोवर्धन में मन्दिर अधिग्रहण व गोवर्धन श्राइन बोर्ड का विरोध आज फिर से हुआ। बुधवार को जहां गोवर्धन के साधु संतों ने तीनों मन्दिरो के सेवायतों को अपना समर्थन दिया था तो आज वही बरसाना और नन्दगांव मन्दिर के गोस्वामी समाज ने गोवर्धन के तीनों मन्दिरो के सेवायतों को अपना समर्थन दिया है। बरसाना और नन्दगांव मन्दिर के गोस्वामी समाज ने भरपूर समर्थन देते हुए कहा है कि वह किसी भी कीमत पर गोवर्धन के मंदिरों का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। नन्दगांव मन्दिर के गोस्वामी समाज के लोगो ने आगामी माह 24 फरवरी को बरसाना में होने वाली होली न खेलने की घोषणा भी कर दी है। उनका कहना है कि सरकार को मन्दिर अधिग्रहण का फैसला वापिस लेना होगा, वरन वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।   

Read More

मथुरा : सिनेमाघरों में सन्नाटा पसरा रहने के चलते दर्शकों को खासी मायूसी हाथ लगी। सिनेमाघरों की ओर रूखने वाले दर्शकों को बैरंग लौटना पडा। बता दें कि बुधवार को ही क्षत्रिय समाज और करणी सेना ने सिनेमाघर संचालकों को फिल्म दिखाने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दी थी। एनएच-2 स्थित हाईवे प्लाजा के गोल्ड सिनेमा व बिग बाजार स्थित पैसिफिक माॅल में रिलीज के दिन ही सन्नाटा पसरा था। जिले के तीनों ही सिनेमाघरों के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। महानगर के सबसे पुराने रूपम सिनेमाघर संचालक ने भी तोड़फोड़ व नुकसान के डर से फिल्म को नहीं दिखाया। दरअसल, रूपम सिनेमा को हाल ही में नए कलेवर से तैयार किया गया है, सिनेमा की शुरूआत पद्मावत फिल्म से ही होनी थी। हालात देखते हुए फिलहाल के लिए सिनेमाघर संचालकों ने फिल्म दिखाने से भले ही हाथ पीछे खींच लिए हो, मगर वह रणनीति बना रहे हैं।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More