BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मामूली बात को लेकर दो समुदाय के लोगों में पथराव

मामूली बात को लेकर दो समुदाय के लोगों में पथराव आधा दर्जन लोग पुलिस ने किए गिरफ्तार 

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत जयगुरूदेव मंदिर के पास शिवजी का नगला में दो समुदायों के युवकों में मामूली बात को लेकर पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। 

हाईवे थाना क्षेत्र के नगला शिवाजी गांव में शुक्रवार को दो समुदाय के कुछ युवक एक साथ खड़े थे। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवकों पर सिगरेट का धुंआ छोड़ दिया। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्ष की ओर से लोग जमा होना शुरू हो गए। इसके बाद पथराव शुरू हो गया।  इसकी सूचना लगते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। तुरंत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को नियंत्रित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से उपद्रवी भाग निकले। मौके की नजाकत को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने रात में दबिश देकर दोनों पक्षों से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ रिफाइनरी विनय चैहान ने बताया कि घटना के बाद सतर्कता बरती जा रही है, पीएसी को गांव में तैनात कर दिया गया है। किसी को भी माहौल बिगाड़ने नही दिया जाएगा। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, घटना पर नजर रखी जा रही है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More