BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शुरुआती कारोबार में बाजार में मामूली गिरावट, निफ्टी 22,400 अंक से नीचे

मुंबई । घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट से साथ खुले। वैश्विक बाजारों में गिरावट के बाद भारतीय स्टॉक मार्केट के ज्यादातर सूचकांक एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं।

सुबह 9:20 तक, सेंसेक्स 99 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,565 अंक और निफ्टी 31 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,371 अंक पर था।

बाजार में बड़ी कंपनियों की अपेक्षा मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी बनी हुई है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 204 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,352 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 131 अंक या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,729 अंक पर था।

बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडिया वीआईएक्स 0.85 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 20.17 पर है।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, सार्वजनिक बैंक, धातु, रियल्टी, मीडिया, इन्फ्रा और ऑयल एवं गैस सेक्टरों में खरीदारी है। वहीं, आईटी, वित्तीय सेवाओं, फार्मा, एफएमसीजी और निजी बैंक सूचकांक दबाव में हैं।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर लाल निशान में और आठ हरे निशान में खुले हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और एसबीआई में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, रिलायंस और एचयूएल में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली है और संस्थागत निवेशकों की शुद्ध खरीदारी भी सकारात्मक हो गई है। इसके कारण निचले स्तर से निफ्टी करीब 350 अंक ऊपर पहुंच गया है। राजनीति से जुड़ी कोई अच्छी खबर आती है तो इसका बाजार पर सकारात्मक असर होगा।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More