देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा : सिनेमाघरों में सन्नाटा पसरा रहने के चलते दर्शकों को खासी मायूसी हाथ लगी। सिनेमाघरों की ओर रूखने वाले दर्शकों को बैरंग लौटना पडा। बता दें कि बुधवार को ही क्षत्रिय समाज और करणी सेना ने सिनेमाघर संचालकों को फिल्म दिखाने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दी थी। एनएच-2 स्थित हाईवे प्लाजा के गोल्ड सिनेमा व बिग बाजार स्थित पैसिफिक माॅल में रिलीज के दिन ही सन्नाटा पसरा था। जिले के तीनों ही सिनेमाघरों के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। महानगर के सबसे पुराने रूपम सिनेमाघर संचालक ने भी तोड़फोड़ व नुकसान के डर से फिल्म को नहीं दिखाया। दरअसल, रूपम सिनेमा को हाल ही में नए कलेवर से तैयार किया गया है, सिनेमा की शुरूआत पद्मावत फिल्म से ही होनी थी। हालात देखते हुए फिलहाल के लिए सिनेमाघर संचालकों ने फिल्म दिखाने से भले ही हाथ पीछे खींच लिए हो, मगर वह रणनीति बना रहे हैं।













Related Items
कमलिनी मुखर्जी: कविताओं से शुरू हुआ सफर, फिर सिनेमा की दुनिया की बनीं चर्चित अभिनेत्री
पंचक काल में होगी नवरात्र की पूजा, घरों मेंं सुबह 11.05 से 12.35 बजे के मध्य घट स्थापना
घरों से बाहर नहीं निकल सकते, नकदी और राशन जमा करके रखने की मिली सलाह: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र