BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपना चौधरी के डांस कार्यक्रम पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जताया ऐतराज

सपना चौधरीचुंगी चैराहा पर प्रदर्शन कर प्रशासन को चेताया

वृंदावन। प्रसिद्ध डांसर सपना चैधरी का 23 फरवरी को वृन्दावन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर विरोध के सुर मुखर होने लगे हैं। विरोध के कारण आयोजको की परेशानी भी बढ़ सकती है। सपना चैधरी के कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। रविवार को नगर के चुंगी चैराहा पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ता इस सम्बन्ध में कोतवाली वृन्दावन पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शात कराया। कार्यक्रर्ताओं ने आरोप लगाया कि धार्मिक नगरी वृंदावन में कुछ आयोजकों द्वारा अश्लील डांस का आयोजन कराया जा रहा है। हम धर्म नगरी में यह नहीं होगें देगें। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री शशांक शर्मा ने कहा कि वृंदावन एक धार्मिक नगरी है यहां पर अश्लील डांस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने नगर के चुंगी चैराहा पर प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दी। कहा कि अगर आस्था की नगरी वृंदावन में ऐसे आयोजन किए गए तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर भरत गौतम, व्यास द्विवेदी, विजय तिवारी, राज्य शर्मा, श्रीधर शर्मा, प्रणव शर्मा, राहुल चैधरी, आयुष शर्मा, हिमांशु, यीशु शर्मा, लोकेश, शिवम शर्मा, मोनू शर्मा, राजू आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More