BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। वृंदावन नगर में कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के बैनर तले मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वहीं जयंती के उपलक्ष में कवि सम्मेलन एवं भारत माता का पूजन किया गया मंगलवार को चुंगी चैराहा स्थित गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संत हरि बोल महाराज एवं पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया वही ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष श्री उमाशंकर राही ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया मुख्य अतिथि राधा कृष्ण पाठक ने कहा कि संस्कार भाव के समस्त कार्यक्रम समाज को प्रेरणा प्रदान करने वाले होते हैं तथा नई पीढ़ी को संस्कारित कर देश धर्म की संस्कृति का ज्ञान कराते हैं डॉ उमा शंकर पांडे परमानंद गुप्ता एंड डॉक्टर रामकृपाल त्रिपाठी विश्वनाथ गुप्ता हरिवंश खंडेलवाल रामनिवास सर्राफ मोहन मोही द्वारा रचित ग्रंथ नवरंग काव्य का विमोचन हुआ तदुपरांत डॉ उमाशंकर राय ने पक्तियां पढ़ते हुए नेता जी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया यदि सुभाष का कोई नेता मिलता है हिंदुस्तान को कब की धूल चटा दी होती पापी पाकिस्तान को। वहीं सुधा अरोड़ा, रामखिलाड़ी, मोहन मोही, आदि ने काव्य प्रस्तुति से उपस्थित लोगों की जमकर तालियां बटोरी। इस अवसर पर समाज सेवी अतुल गोयल द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रेस किशोर, त्रिपाठी, कौशल किशोर शर्मा, बनवारी लाल शास्त्री, विनायक शर्मा, केशव देव उपाध्याय, रवि चिंतक, भगवान दास चैधरी, आनंद प्रकाश द्विवेदी, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, मोहन लाल शर्मा, अनिल गोस्वामी, के एम अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, रामनिवास सर्राफ आदि उपस्थित रहे.

Read More

मथुरा। शामली जनपद में एक लाख के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए आरक्षी के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए सर्व समाज संघर्ष समिति ने एसएसपी को 40 हजार का बैंक चेक सौंपा। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में साथियों के साथ पहुंचे सर्वसमाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सयोंजक जेएस जाट ने एसएसपी स्वप्निल ममगाई को मुठभेड़ के दौरान शामली में शहीद हुए आरक्षी अंकित तोमर के परिजनों की आर्थिक सहायता के चालीस हजार का बैंक चेक दिया। इससे पहले सर्वसमाज समिति के सदस्यों और एसएसपी ने शहीद जवान अंकित तोमर की तस्वीर पर पुष्प चढाए। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि सर्व समाज समिति के द्वारा किया गया यह कार्य पुलिस बल का मनोबल बढाएगा। वहीं उनका कहना था कि शहीद के परिवार की सहायता के लिए दिया गया बैंक चेक एसएसपी शामली डा. अजयपाल शर्मा के पास भेजा जाएगा,उनका कहना था कि एसएसपी शामली पीड़ित परिवार को बैंक चेक प्रदान करेंगे।  

Read More

(मुकेश कुशवाह) मथुरा। डायल 100 पर तैनात हैड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। इस संबंध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि पुलिस लाइन के पास प्रधान आरक्षी बेहोशी की हालत में मिला था,उसे अस्पताल भेजा गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय रामवीर सिंह निवासी कलापुरा थाना थलावन जिला एटा पिछले तीन साल से मथुरा में तैनात थे। कुछ दिन पहले ही पदोन्न होकर वह हैड कांस्टेबल हुए थे। बताया जाता है कि वह किस समय पुलिस लाइन से बाहर गए,किसी को पता नहीं चला। मंगलवार सुबह पुलिस लाइन के पास उनका शव पड़ा हुआ मिलने से पुलिस विभाग महकमें में हड़कम्प मच गया। हालांकि मृत हैड कांस्टेबल के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है,संभावना जतायी जतायी जा रही है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। मृत हैड कांस्टेबल वर्तमान में यूपी 100 की पीआरवी पर तैनात थे। मंगलवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में अंतिम सलामी देने के बाद शव को परिजन पैतृक गांव ले गए।  

Read More

वृंदावन के एक सर्राफ को लूटने की योजना बना चुका था घायल बदमाश जनवरी में हुई तीन लूट की वारदात को घायल बदमाश ने ही दिया अंजाम मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित नगला रामताल के पास मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए 20 हजार के इनामी लुटेरे ने कई लूट की वारदात का इकबाल करते हुए आगे की योजना बतायी तो एक बारगी पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। घायल बदमाश और उसके साथी एक सर्राफ को लूटने की योजना बना चुके थे,बस वारदात को अमलीजामा पहनाना बाकि था। इस संबध में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि राजराजेश्वरी पीठ आश्रम में घुसकर हथियारों के बल पर संतों से लूटपाट करने के बाद एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए लगी हुई थी। बताया कि विगत सोमवार की रात को वैष्णो देवी मंदिर के पास एक मैरिज होम में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुछ बदमाश एक व्यक्ति से बैग छीनकर भागे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो एसपी सिटी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह,स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और चौकी प्रभारी जैंत चतर सिंह पुलिस फोर्स लेकर बदमाशों का पीछा करने लगे। उस समय तो बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढे लेकिन सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे मुखबिर ने नगला रामताल की ओर बदमाशों के आने की सूचना दी। जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी और स्वाॅट टीम प्रभारी फोर्स लेकर नगला रामताल के पास पहुंचे तो सामने पुलिस को देखकर 20 हजार के इनामी बदमाश मनोज उर्फ अनिल निवासी गांव जैंत,वृंदावन ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की एक गोली इनामी बदमाश मनोज उर्फ अनिल के पैर में लग गई,उसे पुलिस ने पकड़ लिया, वहीं बदमाशों की गोली कोतवाली प्रभारी के हाथ में लग गई। घिरता हुआ देखकर पकड़े गए शातिर के साथी भोला पुत्र झम्मन निवासी गांव अगरयाला,शेरगढ और पप्पू निवासी अज्ञात भागने में सफल रहे। एसएसपी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती में घायल बदमाश से पूछताछ की गई तो उसने विगत दिनों हुई वारदातों का जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि विगत सोमवार राजराजेश्वरी पीठ आश्रम से सन्त चितपूर्णा नन्द से हजारों की लूट,विगत दो जनवरी को फोगला आश्रम के पास देवेन्द्र कपिला निवासी जालंधर,पंजाब से लूट,विगत सोमवार को ही उपवन भारती बैंक्वट हाॅल छटीकरा के पास रिटायर्ड कर्नल शरद भार्गव निवासी गुड़गांव से लूट की वारदात करने का जुर्म स्वीकार किया है। वहीं पूछताछ करने पर पकड़े गए शातिर ने बताया कि वह गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वृंदावन के एक सर्राफ को लूट की योजना बना चुका था। बदमाश ने बताया कि मंगलवार की शाम को योजना के अनुसार वृंदावन के एक सर्राफ को लूटना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस से मुठभेड़ होने पर वह पुलिस के हत्थे चढ गया। एसएसपी के सामने जैसे ही घायल बदमाश ने सर्राफ के बारे में बताया तो उनके कान खड़े हो गए। एसएसपी ने पुलिस टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फरार बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पकड़े गए शातिर के पास से एक पिस्टल 32 बोर,कारतूस,एक चोरी की बाइक और विभिन्न लूट की वारदात के दस हजार से अधिक की नगदी बरामद की है।

Read More

मथुरा। थाना गोविंद नगर के डीग गेट इलाके में पिछले दिनों सर्राफ के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलाह और लूटा गया कुछ माल भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार एक अभियुक्त भागने में सफल रहा।    घटना के सन्दर्भ में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 15 जनवरी को डीग गेट क्षेत्र में राशिद नामक सर्राफ से बाइक सवार बदमाश आभूषणों से भरा बैग लूट ले गए थे। पुलिस ने उस दिन इस घटना को संदिग्ध मानते हुए उसकी जांच शुरू की थी और आज उसका खुलासा कर दिया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में मेवाती मौहल्ला निवासी जीशान पुत्र जाहिद और इमरान उपर्फ भैया पुत्र इलियास को गिरफ्तार किया है जबकि पत्थर वाली मस्जिद भरतपुर गेट निवासी तीसरा अभियुक्त काली पुत्र चिराग कुरेशी भागने में सफल रहा। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने लूटा गया कुछ माल और एक तमंचा बरामद होना बताया गया है।    

Read More

  मथुरा। सीओ सिटी सुश्री प्रीति सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह एवं चैकी प्रभारी भरतपुरगेट विपिन गौतम ने केआर डिग्री कॉलेज के पास से दो अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की पांच बाइकें भी बरामद की हैं। बरामद बाइक में एक बाइक कोतवाली क्षेत्र से ही चोरी गई थी।  पुलिस ने केआर डिग्री कॉलेज के पास चैकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने निशानदेही पर चैर और मोटरसाइकिल बरादम कीं। पकड़े गये अभियुक्तों में एक भरतपुर तथा एक मथुरा का है। पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिलों को चोरी कर शहर के मध्य स्थिति केआर कॉलेज की झाड़ियों में एकत्रित कर देते थे। इसके बाद सभी को एक साथ बेच देते थे। इन्हीं झाड़ियों में ले जाकर अभियुक्तों ने चारों मोटरसाइकिल पुलिस के हवाले कीं। इनके कब्जे से पुलिस ने दो हीरोहोण्ड स्पेण्डर, एक पल्सर और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल झोडियों से बरामद कीं। एक बुलट मोटरसाइकिल जिस पर ये लोग जा रहे थे पुलिस ने कब्जे में लेली है। पकड़े गये अभियुक्तों ने अपनी पहचान राजेश पुत्र पन्ना लाल निवासी सैतरा, चिकसाना भरतपुर तथा मुस्तफा पुत्र रईस निवासी नवनीत नगर भूतेश्वर मथुरा बताई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जनपद में लगातार हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे चैकिंग अभियान में इन्हें दबोचा गया है।   

Read More

  मथुरा। फिल्म पद्मावत के रिलीज होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। इसे लेकर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म को लेकर मंगलवार को कृष्णानगर एवं कृष्णा प्लाजा पर करनी सेना एवं राजपूत महासभा के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। अनहोनी की आशा को लेकर सूचना पर पहुंचा पुलिस प्रशासन ने अपनी कमान संभालते हुए करणी सेना एवं राजपूत महासभा के अध्यक्ष से वार्ता की। जिस पर प्रदर्शकारियों ने फिल्म के रिलीज न होने की बात करते हुए एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है।  मथुरा करणी सेना के अलावा अलग-अलग राजपूत संगठन फिल्म को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। पुतला फूंक रहे हैं। मंगलवार को ब्रज मंडलीय क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में राजपूत समाज के लोग कृष्णा नगर में स्थित कृष्णा प्लाजा पर एकत्र हुए। यहां फिल्म के विरोध में नारेबाजी प्रदर्शन किया। कहा किसी सूरत में फिल्म को चलने नहीं देंगे। संजय लीला भंसाली ने यह फिल्म बनाकर देश को क्या दिया है। इस दौरान कुछ हाथों में तलवारें भी दिखीं। बवाल की आशंका पर एहतियातन भारी फोर्स के साथ एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह, सीओ सिटी प्रीति सिंह मौके पर पहुंचे। वार्ता के बाद राजपूतों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद यहां से प्रदर्शनकारी वापस चले गए।  

Read More

मथुरा। थाना वृंदावन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ओएलएक्स पर प्रचार कर सस्ते दामों में गाड़ी बेचने का झांसा देकर लोगों को लूटने वाले पांच शातिर टटलुओं को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिरों ने चार घटनाओं का जुर्म स्वीकार किया है। इस संबंध में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि वृंदावन थाना क्षेत्र में ओएलएक्स पर सस्ते दामों में वाहन बेचने का झांसा देकर बदमाशों ने नई दिल्ली,महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश और बिहार के लोगों से लूटपाट की थी। बताया कि टटलुओं को पकड़ने के लिए एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह और चौकी प्रभारी जैंत चतर सिंह को लगाया था। उनका कहना था कि एसपी सिटी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी जैंत ने छटीकरा-परखम रोड़ स्थित कामधेनू डेयरी के पास कच्चे मार्ग पर घेराबंदी करके शातिर बदमाश योगेश,गजेन्द्र सिंह,नरेन्द्र सिंह निवासीगण गांव महरौली थाना गोवर्धन और श्याम बिहारी निवासी जानू थाना बरसाना तथा माधव निवासी चौमुंहा को दबोच लिया। पकड़े गए शातिरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह ओएलएक्स पर सस्ते दामों में गाड़ी बेचने का झांसा देकर 30 दिसंबर को रूकमणि बिहार के पास तारिक अनवर निवासी नई दिल्ली,20 जनवरी को देवेन्द्र गुर्जर निवासी भोपाल,विगत सोमवार को गौतम कुमार निवासी जुमई बिहार और उसी दिन दिलीप चौगले निवासी कोल्हापुर,महाराष्ट्र के साथ हथियारों के बल पर नगदी लूट चुके हैं। पकड़े गए शातिरों ने वारदात में शामिल अपने फरार साथियों के नाम शंकर निवासी जानू,सुशील मास्टर निवासी महरौली,करतार सिंह निवासी महरौली,मथना निवासी नई दिल्ली और सम्मन निवासी भीलमका,डीग जिला भरतपुर बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई नगदी में से एक लाख दस हजार रूपए,तीन तमंचे,कारतूस,तीन संदिग्ध बाइक और दो चाकू बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिशें दे रही हैं।     

Read More

मथुरा। ब्रज का लाल सेना में भी कमाल दिखा रहा है। थाना मांट क्षेत्र के नगला अलिया निवासी मेहताब सिंह के बेटे विकास सिंह ठैनुआं ने टूटी-फूटी सड़कों पर दौड़ लगाकर कई बार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का परिचम लहराया था। और अपनी मेहनत के दम पर सेना में चयनित हो गया। उसे वहां भी चैन नही है। अपने ब्रज की मिसाल कायम करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत कर रहा है। इसी का परिणाम है कि हाल में कोलकत्ता वैरिकपुर स्टेडियम में आयोजित सेना की डिव एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लंबी कूद व त्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतकर ब्रज का डंका बजाया है। इस प्रतियोगिता में देश से फोज की 20 यूनिटों ने प्रतिभाग किया था। विकास की जीत से गदगद सेना के ब्रिगेडियर ने उसको मेडल पहनाकर गर्मजोशी से उत्साहित किया। और खिलाड़ी का आगामी कमांड की होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया है। एथलीट विकास सिंह ठैनुआं ने जीत का सारा श्रेय अपने निजी कोच ठाकुर विष्णु पहलवान को दिया। और कहा कि उनके मार्गदर्शन पर चलकर सफलता हासिल हो रही है। कमांड की प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतने की तमन्ना है। जिससे ब्रज का सिर ऊंचा बना रहे। वह राजपूताना रायफल्स में सैनिक के पद पर सिक्किम में तैनात है। खिलाड़ी की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष वैध हरिओम चतुर्वेदी प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वाष्णेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर धर्म सिंह पहलवान महासचिव जनार्धन पहलवान भगवान सिंह पहलवान शिक्षक नेता ठाकुर यशवीर सिंह राघव,ठाकुर पवन राजावत,पंकज, कैलाश उपाध्याय,किशन सिंह बिट्टू, पंकज गौतम,दलवीर कुंतल,चरन सिंह,कुंअर राहुल ठाकुर, जीतू ठाकुर ने कहा है कि  खिलाड़ी के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की जाएगी जिससे जोरदार सम्मान हो सके। ऐसे सैनिक ब्रज की शान हैं।

Read More

मथुरा: आस्था की नगरी वृंदावन में आज सोमवार को बसंत पंचमी की धूम रही वृंदावन में विभिन्न स्थानों पर यह उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया वही शाहजी मंदिर में भी बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बसंत पंचमी के अवसर पर ठाकुर जी ने विश्वविख्यात बसंती कमरे में भक्तों को दर्शन दिए।  आज विश्व विख्यात शाहजी मंदिर मैं बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी आज ठाकुर जी ने पीली रोशनी से सराबोर बसंती कमरे में भक्तों को दर्शन दिये। बसंत पंचमी के उपलक्ष में ठाकुर जी को पीले वस्त्र धारण कराए गए वहीं पीले ही रंग के छप्पन भोग अर्पण किये। इस कमरे की विशेषता यह है कि यह वर्ष भर में सिर्फ दो बार ही खुलता है एक तो बसंत पंचमी पर एवं रक्षाबंधन पर। बसंत पंचमी के अवसर पर बसंती कमरे विराजित ठाकुर जी के दर्शनों को बड़ी संख्या में आस्था का सैलाब उमड़ता है आज भी मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी शुरू हो गई। देर शाम तक ठाकुर जी के दर्शनों को भक्तों का तांता लगा रहा। इस संबंध में जयपुर से आयी महिला श्रद्धालु ने बसंती कमरे की सजावट और ठाकुर जी की अद्भुत दर्शन की जमकर प्रशंसा की वही हाथरस से आई महिला श्रद्धालु ने बताया कि उन्हें दर्शन करके बहुत आनंद मिला दर्शनों से पहले बहुत टेंशन थी लेकिन दर्शन करने के बाद बहुत आनंद आया।  इस संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए शाहजी मंदिर के सेवायत शाह प्रशांत कुमार ने बताया कि बसंत पंचमी का पर्व शाहजी  मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है उन्होंने बताया कि बसंती कमरे का निर्माण सन 1860 को बसंत पंचमी के दिन ही शुरू हुआ था और सन 1868 में बसंत पंचमी के दिन ही मंदिर बनकर तैयार हुआ । तथा प्रथम दिवस बसंत बसंती कमरे में ही श्रीविग्रह की प्रतिष्ठा हुई थी.

Read More

मथुरा। आज बसंत पंचमी के अवसर पर श्रीराधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य  वृक्षारोपण व तुलसी वितरण का कार्यक्रम आयोजित  किया जिसमें महिलायों व बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रश्मि गोयल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) उपस्थित थी। संस्था की सचिव दीपंजली शर्मा ने  जानकारी देते हुए बताया कि संस्था समय समय पर लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम करती रहती है तथा तुलसी वितरण का कार्यक्रम  विशेषकर महिलायों को पर्यावरण से जोड़ने की एक मुहिम है तथा संस्थस तुलसी वितरण का कार्यक्रम आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारी उमेश चतुर्वेदी, अनुपम गौतम, विनोद दीक्षित, कमल शर्मा, राकेश  शर्मा, उमा शर्मा, पुण्डरीकाक्ष पाठक, राजेश सारस्वत, स्नेहलता, रीमा,ममता शर्मा, सुनीता, कमलेश, सीमा,शालिनी, रेखा, शिवानी, कुशाग्र शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

वृंदावन- विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के साथ होली का जम कर आनंद लिया। श्रद्धालुओं में ठाकुर जी संग होली खेलने की आतुरता देखते ही बन रही थी। मंदिर परिसर में ठाकुर जी ने भक्तो के साथ ऐसी होली खेली की सम्पूर्ण मंदिर परिसर गुलाल के गुलछल्लो में सराबोर दिखाई दिया। श्रद्धालु भी रंग में सराबोर होकर अपने को धन्य महसूस कर रहे थे।  बताते चलें कि ब्रज में बसंत पंचमी से होली का ढांडा गढ़ने के साथ ही पूरे ब्रज में 40 दिनों तक हर्षोल्लास के साथ होली का उत्सव मनाया जाता है। आज सोमवार को बांके बिहारी मंदिर में  श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा  हर कोई अपने आराध्य के साथ होली खेलने को आतुर दिखाई दिया श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के साथ रंग गुलाल उड़ाकर होली का आनंद लिया । जैसे ही मंदिर परिसर में रंग गुलाल की अद्भुत छटा बिखरी सम्पूर्ण मंदिर परिसर बाँके बिहारी के जयकारों से गूंजने लगा। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बांके बिहारी मंदिर में खास तैयारियां की गई । संपूर्ण मंदिर परिसर को बसंती रंग में सजाया गया वही अपने आराध्य के साथ होली खेलने को भक्तो का तांता लगा रहा। एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि वह यहाँ पिछले 10 वर्षों से होली खेलने आती हैं और यहां आकर उन्हें एक सुखद अनुभूति होती है उन्होंने बताया कि ब्रज की होली प्रेम की होली है और वह यहां पूरे 40 दिन तक  होली का आनंद उठाती हैं ।  बांके बिहारी मंदिर के सेवायत आशीष गोस्वामी ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन से ही यहां होली का उत्सव मनाया जाता है श्रद्धालु अपने आराध्य के साथ होली खेलकर धन्य होते है । बसंत पंचमी के अवसर पर मंदिर को बसंती फूलों से सजाया जाता है यहां देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु होली खेलने आते हैं उन्होंने बताया कि होली  का उत्सव वृंदावन में बसंत पंचमी से शुरू होकर 40 दिन तक पूर्णिमा तक चलता है.

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More