BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस लाइन के बाहर मिला हैड कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन के बाहर मिला हैड कांस्टेबल का शव (मुकेश कुशवाह)

मथुरा। डायल 100 पर तैनात हैड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। इस संबंध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि पुलिस लाइन के पास प्रधान आरक्षी बेहोशी की हालत में मिला था,उसे अस्पताल भेजा गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय रामवीर सिंह निवासी कलापुरा थाना थलावन जिला एटा पिछले तीन साल से मथुरा में तैनात थे। कुछ दिन पहले ही पदोन्न होकर वह हैड कांस्टेबल हुए थे। बताया जाता है कि वह किस समय पुलिस लाइन से बाहर गए,किसी को पता नहीं चला। मंगलवार सुबह पुलिस लाइन के पास उनका शव पड़ा हुआ मिलने से पुलिस विभाग महकमें में हड़कम्प मच गया। हालांकि मृत हैड कांस्टेबल के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है,संभावना जतायी जतायी जा रही है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। मृत हैड कांस्टेबल वर्तमान में यूपी 100 की पीआरवी पर तैनात थे। मंगलवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में अंतिम सलामी देने के बाद शव को परिजन पैतृक गांव ले गए।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More