BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

करणी सेना एवं राजपूत महासभा ने फिल्म पदमावत को लेकर किया प्रदर्शन

 

पुलिस प्रशासन ने संभाला कमान, एसडीएम को प्रदर्शकारियों ने सौंपा ज्ञापन मथुरा। फिल्म पद्मावत के रिलीज होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। इसे लेकर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म को लेकर मंगलवार को कृष्णानगर एवं कृष्णा प्लाजा पर करनी सेना एवं राजपूत महासभा के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। अनहोनी की आशा को लेकर सूचना पर पहुंचा पुलिस प्रशासन ने अपनी कमान संभालते हुए करणी सेना एवं राजपूत महासभा के अध्यक्ष से वार्ता की। जिस पर प्रदर्शकारियों ने फिल्म के रिलीज न होने की बात करते हुए एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है। 

मथुरा करणी सेना के अलावा अलग-अलग राजपूत संगठन फिल्म को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। पुतला फूंक रहे हैं। मंगलवार को ब्रज मंडलीय क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में राजपूत समाज के लोग कृष्णा नगर में स्थित कृष्णा प्लाजा पर एकत्र हुए। यहां फिल्म के विरोध में नारेबाजी प्रदर्शन किया। कहा किसी सूरत में फिल्म को चलने नहीं देंगे। संजय लीला भंसाली ने यह फिल्म बनाकर देश को क्या दिया है। इस दौरान कुछ हाथों में तलवारें भी दिखीं। बवाल की आशंका पर एहतियातन भारी फोर्स के साथ एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह, सीओ सिटी प्रीति सिंह मौके पर पहुंचे। वार्ता के बाद राजपूतों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद यहां से प्रदर्शनकारी वापस चले गए।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More