देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। ब्रज का लाल सेना में भी कमाल दिखा रहा है। थाना मांट क्षेत्र के नगला अलिया निवासी मेहताब सिंह के बेटे विकास सिंह ठैनुआं ने टूटी-फूटी सड़कों पर दौड़ लगाकर कई बार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का परिचम लहराया था। और अपनी मेहनत के दम पर सेना में चयनित हो गया। उसे वहां भी चैन नही है। अपने ब्रज की मिसाल कायम करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत कर रहा है। इसी का परिणाम है कि हाल में कोलकत्ता वैरिकपुर स्टेडियम में आयोजित सेना की डिव एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लंबी कूद व त्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतकर ब्रज का डंका बजाया है। इस प्रतियोगिता में देश से फोज की 20 यूनिटों ने प्रतिभाग किया था। विकास की जीत से गदगद सेना के ब्रिगेडियर ने उसको मेडल पहनाकर गर्मजोशी से उत्साहित किया। और खिलाड़ी का आगामी कमांड की होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया है। एथलीट विकास सिंह ठैनुआं ने जीत का सारा श्रेय अपने निजी कोच ठाकुर विष्णु पहलवान को दिया। और कहा कि उनके मार्गदर्शन पर चलकर सफलता हासिल हो रही है। कमांड की प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतने की तमन्ना है। जिससे ब्रज का सिर ऊंचा बना रहे। वह राजपूताना रायफल्स में सैनिक के पद पर सिक्किम में तैनात है। खिलाड़ी की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष वैध हरिओम चतुर्वेदी प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वाष्णेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर धर्म सिंह पहलवान महासचिव जनार्धन पहलवान भगवान सिंह पहलवान शिक्षक नेता ठाकुर यशवीर सिंह राघव,ठाकुर पवन राजावत,पंकज, कैलाश उपाध्याय,किशन सिंह बिट्टू, पंकज गौतम,दलवीर कुंतल,चरन सिंह,कुंअर राहुल ठाकुर, जीतू ठाकुर ने कहा है कि खिलाड़ी के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की जाएगी जिससे जोरदार सम्मान हो सके। ऐसे सैनिक ब्रज की शान हैं।













Related Items
सेना के शीर्ष अधिकारी ने किया मणिपुर का दौरा, जमीनी हालात का जायजा लिया
समन्वय 2022: भारतीय वायु सेना आसियान देशों के साथ करेगी आपदा राहत अभ्यास
वायु सेना के विमानों की आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन कल, बाड़मेर में राजमार्ग की हवाई पट्टी तैयार