देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। सीओ सिटी सुश्री प्रीति सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह एवं चैकी प्रभारी भरतपुरगेट विपिन गौतम ने केआर डिग्री कॉलेज के पास से दो अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की पांच बाइकें भी बरामद की हैं। बरामद बाइक में एक बाइक कोतवाली क्षेत्र से ही चोरी गई थी।
पुलिस ने केआर डिग्री कॉलेज के पास चैकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने निशानदेही पर चैर और मोटरसाइकिल बरादम कीं। पकड़े गये अभियुक्तों में एक भरतपुर तथा एक मथुरा का है। पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिलों को चोरी कर शहर के मध्य स्थिति केआर कॉलेज की झाड़ियों में एकत्रित कर देते थे। इसके बाद सभी को एक साथ बेच देते थे। इन्हीं झाड़ियों में ले जाकर अभियुक्तों ने चारों मोटरसाइकिल पुलिस के हवाले कीं। इनके कब्जे से पुलिस ने दो हीरोहोण्ड स्पेण्डर, एक पल्सर और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल झोडियों से बरामद कीं। एक बुलट मोटरसाइकिल जिस पर ये लोग जा रहे थे पुलिस ने कब्जे में लेली है। पकड़े गये अभियुक्तों ने अपनी पहचान राजेश पुत्र पन्ना लाल निवासी सैतरा, चिकसाना भरतपुर तथा मुस्तफा पुत्र रईस निवासी नवनीत नगर भूतेश्वर मथुरा बताई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जनपद में लगातार हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे चैकिंग अभियान में इन्हें दबोचा गया है।













Related Items
अमेरिका में धूल भरी आंधी के कारण कई वाहन टकराए, छह की मौत
तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोर दबोचे, दो फरार
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार