देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना गोविंद नगर के डीग गेट इलाके में पिछले दिनों सर्राफ के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलाह और लूटा गया कुछ माल भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार एक अभियुक्त भागने में सफल रहा।
घटना के सन्दर्भ में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 15 जनवरी को डीग गेट क्षेत्र में राशिद नामक सर्राफ से बाइक सवार बदमाश आभूषणों से भरा बैग लूट ले गए थे। पुलिस ने उस दिन इस घटना को संदिग्ध मानते हुए उसकी जांच शुरू की थी और आज उसका खुलासा कर दिया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में मेवाती मौहल्ला निवासी जीशान पुत्र जाहिद और इमरान उपर्फ भैया पुत्र इलियास को गिरफ्तार किया है जबकि पत्थर वाली मस्जिद भरतपुर गेट निवासी तीसरा अभियुक्त काली पुत्र चिराग कुरेशी भागने में सफल रहा। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने लूटा गया कुछ माल और एक तमंचा बरामद होना बताया गया है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन