देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन के एक सर्राफ को लूटने की योजना बना चुका था घायल बदमाश
जनवरी में हुई तीन लूट की वारदात को घायल बदमाश ने ही दिया अंजाम
मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित नगला रामताल के पास मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए 20 हजार के इनामी लुटेरे ने कई लूट की वारदात का इकबाल करते हुए आगे की योजना बतायी तो एक बारगी पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। घायल बदमाश और उसके साथी एक सर्राफ को लूटने की योजना बना चुके थे,बस वारदात को अमलीजामा पहनाना बाकि था। इस संबध में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि राजराजेश्वरी पीठ आश्रम में घुसकर हथियारों के बल पर संतों से लूटपाट करने के बाद एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए लगी हुई थी। बताया कि विगत सोमवार की रात को वैष्णो देवी मंदिर के पास एक मैरिज होम में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुछ बदमाश एक व्यक्ति से बैग छीनकर भागे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो एसपी सिटी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह,स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और चौकी प्रभारी जैंत चतर सिंह पुलिस फोर्स लेकर बदमाशों का पीछा करने लगे। उस समय तो बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढे लेकिन सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे मुखबिर ने नगला रामताल की ओर बदमाशों के आने की सूचना दी। जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी और स्वाॅट टीम प्रभारी फोर्स लेकर नगला रामताल के पास पहुंचे तो सामने पुलिस को देखकर 20 हजार के इनामी बदमाश मनोज उर्फ अनिल निवासी गांव जैंत,वृंदावन ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की एक गोली इनामी बदमाश मनोज उर्फ अनिल के पैर में लग गई,उसे पुलिस ने पकड़ लिया, वहीं बदमाशों की गोली कोतवाली प्रभारी के हाथ में लग गई। घिरता हुआ देखकर पकड़े गए शातिर के साथी भोला पुत्र झम्मन निवासी गांव अगरयाला,शेरगढ और पप्पू निवासी अज्ञात भागने में सफल रहे। एसएसपी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती में घायल बदमाश से पूछताछ की गई तो उसने विगत दिनों हुई वारदातों का जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि विगत सोमवार राजराजेश्वरी पीठ आश्रम से सन्त चितपूर्णा नन्द से हजारों की लूट,विगत दो जनवरी को फोगला आश्रम के पास देवेन्द्र कपिला निवासी जालंधर,पंजाब से लूट,विगत सोमवार को ही उपवन भारती बैंक्वट हाॅल छटीकरा के पास रिटायर्ड कर्नल शरद भार्गव निवासी गुड़गांव से लूट की वारदात करने का जुर्म स्वीकार किया है। वहीं पूछताछ करने पर पकड़े गए शातिर ने बताया कि वह गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वृंदावन के एक सर्राफ को लूट की योजना बना चुका था। बदमाश ने बताया कि मंगलवार की शाम को योजना के अनुसार वृंदावन के एक सर्राफ को लूटना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस से मुठभेड़ होने पर वह पुलिस के हत्थे चढ गया। एसएसपी के सामने जैसे ही घायल बदमाश ने सर्राफ के बारे में बताया तो उनके कान खड़े हो गए। एसएसपी ने पुलिस टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फरार बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पकड़े गए शातिर के पास से एक पिस्टल 32 बोर,कारतूस,एक चोरी की बाइक और विभिन्न लूट की वारदात के दस हजार से अधिक की नगदी बरामद की है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
7 हजार गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद
डिजिटल रिश्तों की गिरफ्त में नई पीढ़ी