देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बरसाना-नंदगांव के गोस्वामी भी उतरे अधिग्रहण विरोध में
मथुरा। गोवर्धन में मन्दिर अधिग्रहण व गोवर्धन श्राइन बोर्ड का विरोध आज फिर से हुआ। बुधवार को जहां गोवर्धन के साधु संतों ने तीनों मन्दिरो के सेवायतों को अपना समर्थन दिया था तो आज वही बरसाना और नन्दगांव मन्दिर के गोस्वामी समाज ने गोवर्धन के तीनों मन्दिरो के सेवायतों को अपना समर्थन दिया है। बरसाना और नन्दगांव मन्दिर के गोस्वामी समाज ने भरपूर समर्थन देते हुए कहा है कि वह किसी भी कीमत पर गोवर्धन के मंदिरों का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। नन्दगांव मन्दिर के गोस्वामी समाज के लोगो ने आगामी माह 24 फरवरी को बरसाना में होने वाली होली न खेलने की घोषणा भी कर दी है। उनका कहना है कि सरकार को मन्दिर अधिग्रहण का फैसला वापिस लेना होगा, वरन वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।













Related Items
रंग बरसे' फिर से - 4 दशक बाद भी होली के रंग को और गाढ़ा करता है यह आइकॉनिक सॉन्ग
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
राधाकुंड : वृद्ध माताओं ने खेली आराध्य संग होली