BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भारतीय गणतंत्र का संकल्प संविधान की है आत्मा-जिलाधिकारी

भारतीय गणतंत्र का संकल्प पढ़ते जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं अधिकारीगण।मथुरा।  69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्ट्रेट में प्रात 8.30 बजे ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगायन हुआ। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा भारतीय गणतंत्र का संकल्प पड़ा गया, जिसका अनुसरण करते हुए सभी ने भारतीय गणतंत्र के संकल्प को दोहराया। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित चैधरी चरण सिंहजी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय गणतंत्र का जो संकल्प पड़ा गया है वह भारतीय संविधान की आत्मा है। उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्र का राष्ट्राध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया से चुना जाता है। वहां की व्यवस्थायें गणतंत्रात्मक होती हैं। भारत वर्ष में गणतंत्र की परम्परा है। पूरे विश्व में भारत का लोकतंत्र व गणतंत्र आदर, सम्मान से देखा जाता है।     

जिलाधिकारी ने आजादी के सभी सिपाइयों को नमन करते हुए उनके त्याग, तपस्या, बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के योद्धाओं के बलिदान की वजह से इस पर्व को मनाने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, शहीद ऊधम सिंह सहित अनेकों बलिदानियों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्र को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों को अर्पित किया। अनेकों स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी, अगली पीढ़ी को देकर चले गये। अब नई पीढ़ी की बारी है कि अपनी जिम्मेदारी संभालें। भारतीय गणतंत्र की प्रस्तावना के अनुसार हम सभी जिस पद पर नियुक्त हैं उस पद की गरिमा के अनुकूल पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी से अपेक्षा करते हुए कहा कि लोक कल्याण के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा तभी संकल्प दोहराने का उद्देश्य पूर्ण होगा।

जिलाधिकारी ने भारतीय गणतंत्र की प्रस्तावना के क्रम में बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहितकारी योजनाओं के संचालन में निचले स्तर पर अनुपालन करने का दायित्व दिया है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीबों का हक राशन, कैशलैश योजना सहित अनेकों योजनायें संचालित हैं। प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। गांव, गरीबों के हित में चलायी जा रही योजनाओं के तहत किसानों को ऋणमाफी का लाभ दिया गया। इन योजनाओं का उद्देश्य है कि सामाजिक समरता के साथ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिले।

डिप्टी कलेक्टर उपमा पाण्डेय ने कहा कि हमारा देश अनेकों वेशभूषा, जाति, धर्म होने के बावजूद भी एक राष्ट्र के रूप में एकत्रित है। जो ललक आजादी के समय थी उसे जगाने की आवश्यकता है। हम सबका फर्ज बनता है कि जिस क्षेत्र में भी कार्य करें लगन के साथ पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करें। फूड एण्ड ड्रग ऑफिसर डा. चन्दन पाण्डेय ने अपने विचारों में कहा  कि भारतीय संविधान में 4500 एक्ट हैं। नागरिक के तौर पर हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अपने कार्यों को सच्ची लगन से अंजाम दें। उन्होंने विभाग द्वारा की जा रही उपलब्धियों के संबंध में बताया कि छाता तहसील में स्ट्रीट फूड की योजना लागू की जा रही है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी राष्ट्र का महापर्व मना रहे हैं। इसे हर वर्ग तथा धर्म के व्यक्ति मनाते हैं। संविधान प्रारूप समिति द्वारा 172 देशों का संविधान खोजा गया और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा. भीमराव आम्बेडकर ने भारतीय संविधान तैयार किया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को उन बलिदानियों को नमन करना होगा, जिनके कारण स्वतंत्र रूप से गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट डा. बसंत अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर हरीशंकर यादव, उपमा पाण्डेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More