BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के गांव नगला रतिया मंगलवार हुए चुनाव की रंजिश को लेकर आज खेत में लगी पाइप लाइन के रिसाव को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें दो पक्ष आमने सामने आ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में तीन लोग घायल बताए जा रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जहां उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया वहीं इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।  बताया जा रहा है कि कल मंगलवार को हुए सहकारी समिति के चुनाव में हार से बौखला कर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग की है। पुलिस पहुंची मौके पर ,घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मथुरा भेजा गया है। घायलों में जहाँ एक पक्ष के 60 वर्षीय हेतराम एवं 18 वर्षीय प्रवीण कुमार को छर्रे लगने से घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से फौरन सिंह भी घायल हुआ बताया जा रहा है। छर्रे लगने से घायल हुए हेतराम ने बताया कि वह अपने घर से खेत पर जा रहे थे तभी फौरन पक्ष की ओर से तमंचे से फायर कर दिए जिसमें उसके एवं साथ चल रहे प्रवीण के छर्रे लगे हैं।  

Read More

डीएम, एसएसपी ने किया चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज का निरीक्षण  मथुरा। शहर के चम्पा अग्रवाल इन्टर कालेज में पूर्व छात्रों द्वारा एलुमिनाई नामक कार्यक्रम किये जाने तथा उसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के भाग लेने की सूचना पर बुधवार जनपद के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा व एसएसपी स्वप्निल ममगाई सहित अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल शहर के चम्पा अग्रवाल इन्टर कालेज पर पहुंच कर वहाॅ पर होने वाले कार्यक्रम की विस्तुत जानकारी प्राप्त की गई।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा 03 फरवरी को चम्पा अग्रवाल इण्टर कॉलेज में आयेंगे। उपमुख्यमंत्री  मथुरा अलुमनाई सम्मेलन एवं ब्रज गौरवश्री सम्मान-2018 में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र तथा एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने चम्पा अग्रवाल इण्टर कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल सहित कॉलेज प्राचार्य तथा प्रबंध समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा 31 जनवरीध् उ0प्र0 विधान परिषद की प्रदेश विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सभापति डा0 विजय यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण विद्युतीकरण, नये सबस्टेशन, नये फीडर निर्माण की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई तथा समयान्तर्गत कार्य कराने के निर्देश दिये। बैठक में किसानों को निजी नलकूपों के कनेक्शन दिये जाने की समीक्षा में बताया गया कि नौहझील, मांट तथा राया विकास खण्डों में कनेक्शन दिये जा रहे हैं इस पर सभापति ने कहा कि विशेष कैम्प लगाकर वितरण व्यवस्था करायें। पं0 दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत गांव का विद्युती कराया जा चुका है तथा द्वितीय चरण में सौभाग्य योजना में हर घर को विद्युतीकरण संतृप्त कराया जाये। इस योजना में गरीबों को मुक्त कनेक्शन दिये जा रहे हैं। उन्होंने सरकारी तथा अर्द्ध सरकारी कार्यालयों पर विद्युत बकाया के संबंध में बताया कि बकाया राशि वित्तीय वर्ष में जमा करायें। उन्होंने विद्युत चोरी रोकने तथा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एडीएम प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर हरीशंकर यादव, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।             

Read More

मथुरा। कासगंज में तिरंगा यात्रा में शहीद हुए चंदन गुप्ता को लेकर आज मथुरा डेंपियर नगर चैराहे पर बने दीनदयाल उपाध्याय पार्क मैं विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चंदन गुप्ता को विनम्र श्रद्धांजलि दी। वहीं मथुरा के देहात कस्बों में भी चन्दन सिंह श्रद्धांसुमन अर्पित किए।  कासगंज में तिरंगा यात्रा को निकालने पर हुए बवाल में चंदन गुप्ता की हत्या के क्रम में विश्व हिन्दु परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा कर बुधवार को शहर के भगतसिंह पार्क में श्रद्धाजंलि अर्पित की।  कस्बे के राजा के मन्दिर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को लेकर कस्बे में पुलिस सुबह से ही सजग थी। वही विश्व हिन्दू परिषद व भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा के लिए पुलिस के डर से जगह बदलते रहे थे। आखिर में जाकर राधाकुण्ड परिक्रमा स्थित राजा के मन्दिर में बैठक कर यात्रा निकाली गई। जब तिरंगा यात्रा लेकर विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ता गिरिराजजी की परिक्रमा मार्ग की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया । एसडीएम डीपी सिंह, सीओ गोवर्धन जगदीश सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह व थाना प्रभारी मगोर्रा मौजूद रहे।

Read More

बापू ने भारत के साथ विश्व को अहिंसा का पाठ पढ़ाया: नूतन बिहारी पारिक वृंदावन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि नगर कांग्रेस कमेटी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ मनायी। कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मंगलवार को चुंगी चैराहा स्थित गांधी पार्क में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गांधी पार्क में लगी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाल कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेश जिलाअध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि बापू ने विश्व की जनता को अहिंसा के साथ अपनी बात मनवाने का पाठ पढ़ाया। वही नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे उन्होंने सदा लोगों को अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। बापू भारत के ही नहीं वरन विश्व के प्रणेता थे। उनके द्वारा किए गए समाज हित में कार्यों का बखान कर पाना मुश्किल है वही सेवा दल के अध्यक्ष असगर अब्बासी ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी को बापू के बताए अहिंसा के पथ पर चलना चाहिए। इस अवसर पर पंडित ऋषि शर्मा, श्याम लाल शर्मा, रामचरण शर्मा, ठाकुर संग्राम सिंह, हनुमान प्रसाद, आनंद आचायर्, बंसी शुक्ला, किशन वर्मा, देवकीनंदन यादव, शत्रुघ्न शर्मा, भगवानदास वलेचा, साकेत सिसोदिया, आदि मौजूद रहे।

Read More

आई.जी.आर.एस पर दर्ज कराई शिकायत वृन्दावन। सामाजिक कार्यकर्ता महंत मधुमंगल शरण दास शुक्ल ने प्रदेश सरकार के आई.जी.आर.एस पोर्टल पर वृन्दावन निवासी उपेन्द्र गोस्वामी उर्फ मलुआ महंत पर नियम विरूद्ध अवैध निर्माण किये जाने का आरोप लगाया है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव/सचिव, उत्तर प्रदेश आवास एवं शहरी नियोजन से से की गयी शिकायत में महंत ने कहा है कि प्राधिकरण द्वारा वाद संख्या 285 सन् 2017-18 में आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 17 सितम्बर 2017 को उकत अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। इसके साथ ही 4 दिसम्बर 2017 को उपरोक्त अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश भी पारित कर दिए गए, लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद आज भी आरोपी द्वारा उक्त अवैध निर्माण अनवरत् रूप से जारी है। इनका आरोप है कि नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के विधिक प्रावधानों के उल्लंघन में आरोपी द्वारा लगातार अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसमें प्राधिकरण के स्थानीय सहायक और अवर अभियंताओं की मिलीभगत है। उन्होने कहा एमबीडीए की भ्रष्ट कार्यप्रणाली का ही परिणाम है कि आरोपी द्वारा बेखौफ और बेरोकटोक अवैध निर्माण उच्चाधिकारियों द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही के बावजूद भी किया जा रहा है। उपेन्द्र गोस्वमी के विरूद्ध अवैध निर्माण के मामले में यदि कोई कार्यवाही नहीं की गयी तो वह माननीय उच्च न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होगें।

Read More

बैठक कर मंदिर अधिग्रहण के विरोध में सरकार को चेताया  वृन्दावन। सरकार द्वारा गोवर्धन में मंदिरों के अधिग्रहण को लेकर नगर के तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी व्यक्त की है इस संबंध में मंगलवार को बृजवासी तीर्थ पुरोहित पण्डा सभा के बैनर तले एक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय पर किया गया। जिसमें ब्रजमंडल के विकास के नाम पर मंदिरों के अधिग्रहण का विरोध किया गया। गोवर्धन के दानघाटी मुखारविंद तथा जतीपुरा के प्राचीन मंदिर देवालयों के अधिग्रहण को लेकर सभा के अध्यक्ष नंद कुमार पाठक ने कहा की सरकार तीर्थ तथा मंदिर व परिक्रमा का विकास करें। तीर्थों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्य करें। इसके लिए पूरा सहयोग किया जाएगा परंतु विकास के नाम पर तीर्थ स्थानों का अधिग्रहण हमें मंजूर नहीं है। मुरारी थोकदार एवं रामनारायण बृजवासी ने कहा कि सरकार का काम जनता के लिए सुविधा करना है ना कि तीर्थ तथा देवालयों को चलाना। सरकार हमें आंदोलन करने पर मजबूर ना करें। बंसी शुक्ला एवं योगेंद्र बृजवासी ने कहा कि कुछ समय पहले बांके बिहारी मंदिर के अधिग्रहण का प्रयास किया गया था। उस समय भी ब्रज के तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध किया था अब सरकार गोवर्धन जतीपुरा के मंदिरों के अधिग्रहण का प्रयास कर रही है इसके विरोध में पूरा ब्रजमंडल तीर्थ पुरोहित, पुजारी, श्रद्धालु, सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बैठक में कृष्ण चंद्र गौतम छीता गुरु ने 4 फरवरी को गोवर्धन में आयोजित महा सभा में सभी से शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी मोतीवाला, मोनी बाबा, गोविंद पचैरी, सुरेश चंद्र शर्मा, भूरी सिंह, गोविंद गौतम, शरद पवार, राहुल बाबा, गोविंद शर्मा, महेश भारद्वाज, कन्हैया लाल, गिरधारी थोकदार, नीरज गौतम, कौशल गौतम, पप्पू बादशाह आदि मौजूद रहे।

Read More

भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार हाथिया का रहने वाला मास्टर माइंड चल रहा फरार लूट की तीन वारदात की नगदी,अवैध हथियार बरामद मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र स्थित खरौठ चैराहा पर वारदात करने को खड़े टटलू गैंग के तीन बदमाषों को पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों से पूर्व में हुई तीन लूट की घटना की नगदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस संबंध में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य षुक्ला ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह सोमवार की रात क्षेत्र में गष्त कर रहे थे। उसी दौरान रात्रि करीब एक बजे खरौठ चैराहा के पास षेखषाही रोड़ पर छिपकर खड़े तीन लोगों को देखकर पुलिस ने आवाज दी तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे इमरान निवासी नगला उटावर,फारूख निवासी षाहपुर थाना कोसीकलां और मुनफैद निवासी धूलगढी थाना षेरगढ को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों के पास से तीन तमंचे,कारतूस बरामद करने के बाद पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर वह सस्ते दामों पर गाड़ी बेचने और रेडीमेड कपड़े से संबधित व्यापार करने का झांसा देकर दो लोगों को थाना कोसीकलां क्षेत्र और एक व्यक्ति को षेरगढ थाना क्षेत्र में बुलाने के बाद लूट चुके हैं। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों के पास से लूट के 13 हजार रूपए भी बरामद किए हैं। वहीं एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़ा गया मुनफैद पहले से ही लूट के एक मामले में वांछित चल रहा था तो वहीं लूट की वारदात में जेल गया इमरान पांच माह पूर्व अदालत से पैरोल पर छूटा था और उसने जेल से निकलते ही लोगों में झांसे में लेकर बुलाने के बाद लूट की वारदात कर रहा था। पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़े गए षातिरों ने बताया कि हाथिया थाना बरसाना निवासी रासिक पुत्र इब्राहिम गैंग का मास्टर माइंड है तथा वही गैंग को आॅपरेट करता है। एसपी ग्रामीण श्री षुक्ला का कहना था कि टटलू गैंग के मास्टर माइंड को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है।

Read More

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र स्थित अवैरनी चैराहा के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से काल के गाल में समाए दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों में मातम का माहौल छाया हुआ है,हादसे में घायल हुए एक युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताते चलें कि 18 वर्शीय पवन पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गांव कचनाऊ,18 वर्शीय संकेत पुत्र तेजवीर निवासी कासिमपुर और दुर्गेष कुमार पुत्र मुकेष कुमार निवासी गांव रीढा थाना बल्देव पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। बताते हैं कि मंगलवार को तीनों युवक अपने-अपने घरों से दौड़ लगाने के लिए निकले थे। दौड़ लगाने के बाद युवक पैदल-पैदल घर की ओर वापस जा रहे थे। उसी दौरान सादाबाद की ओर से तेजरफ्तार में आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे युवकों को अवैरनी चैराहा के पास रौंद दिया। हादसे में घायल हुए पवन और संकेत की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दुर्गेष गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा,जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रैफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृत युवकों के षव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पोस्टमार्टमगृह पर पहुंचे दोनों मृत युवकों के पिता की चीत्कार से मौजूद सभी लोगों की आंखे छल छला गईं। लोगों का कहना था कि मृत युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। वह फिजिकल टेस्ट में अव्वल आने के लिए दौड़ का अभ्यास करते थे लेकिन किसी को क्या पता था कि यह दौड़ उनकी जिंदगी की आखिरी दौड़ होगी।  

Read More

मथुरा। जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 70 वां शहीद दिवस विकास बाजार गांधीजी प्रतिमा माल्यार्पण कर मनाया गया। आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिनके नेतृत्व में अहिंसा के रास्ते चलते हुए देश आजाद हुआ था उनको आज के दिन एक सिरफिरे आरएसएस के कार्यकर्ता ने उनकी गोली मार कर 30 जनवरी को हत्या कर दी थी। हम सभी उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संकल्प लेते हैं कि हमारा भारत देश धर्मनिरपेक्ष एवं सेकुलर देश है। आज कुछ शक्तियां देश के संविधान से खिलवाड़ कर देश को जाति धर्म में बांटने का प्रयास कर रही हैं। हमको गांधीजी के मार्गदर्शन पदचिन्हों पर चलते हुए संकल्प लेना है कि जो सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापूजी ने देखा था। आज हमारा देश उसी सपने और नीति सिद्धांतों पर अग्रसर होते हुए दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश बने। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि देने वालों में नीलम कुलश्रेष्ठ, आशुतोष जेटली, राजू फारुकी, निशात अहमद, अनीता चावला, अरुण गौतम, बंटी, विपुल पाठक, डॉ. राणा प्रताप, मोहन शर्मा, इंद्रजीत गौतम, सागर माहौर, शामजी, थॉमस, बृजमोहन शर्मा, अशोक वाल्मीकि, आदिल खान, दीपक मौर्य, मुरारी माहौर, नरेश माहौर, विकास चैधरी, आकाश वाल्मीकि, आशीष गौतम, मुकेश चैधरी आदि कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि दी।

Read More

मथुरा। आगामी 23 फरवरी को वृंदावन में छटीकरा रोड पर प्रियकांतजू मंदिर के सामने आनंदा फॉर्म्स पर कुछ लोग डांसर सपना चैधरी का डांस शो आयोजित करा रहे हैं, जिसको लेकर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन और वीरांगना वाहिनी के पदाधिकारियों ने वृंदावन में आयोजित होने वाले सपना चैधरी के डांस शो के विरोध में जिलाधिकारी एस आर मिश्र को शिकायती पत्र सौंपा।  ज्ञात हो कि सपना चैधरी को फूहड़ एवं अश्लील नृत्य के लिए जाना जाता है ।वृंदावन एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यूनेस्को ने भी उसे वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में रखा हुआ है ।करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था बिहारी जी की नगरी वृंदावन से जुड़ी हुई है । अतः आपसे अनुरोध है कि इस प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति वृंदावन जैसे धार्मिक स्थल पर ना दी जाए। इसके लिए आप जिला प्रशासन को आदेशित करने की कृपा करें। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ,ममता भारद्वाज, लोकेश नौलखा, क्षमा गौतम, तृप्ती,रेखा गर्ग, ज्योति ,आशा सोनी, सुनीता सैनी, निशा अग्रवाल ,डॉ अंशु शर्मा, नीलिमा अग्रवाल ,सुषमा शर्मा,बबली शर्मा,अनीता रुहेरा, एनी थापा ,जगत नारायण अग्रवाल, आशुतोष गर्ग, रजनी अग्रवाल ,चैधरी दिलीप सिंह , एकता सिंह, पूजा शर्मा, कीर्ति गर्ग, पारुल शर्मा, नीरू सक्सेना, किरण सोनी, प्रभा अग्रवाल,शक्ति तिवारी आदि उपस्थित थे । 

Read More

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित दिल्ली-आगरा राश्ट्रीय राजमार्ग पर तेजरफ्तार में जा रही इनोवा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में इनोवा सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 32 वर्शीय अनुराग निवासी फरीदाबाद किसी काम से इनोवा कार द्वारा मथुरा जा रहा था। बताते हैं कि तेजरफ्तार में चल रही इनोवा कार हाइवे पर जैंत के पास मुरथल नंबर वन ढाबे के पास अनियंत्रित होकर डिवायडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में इनोवा सवार अनुराग गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोशित कर दिया। चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृत युवक इनोवा गाड़ी में अकेला था,वह किसी काम से मथुरा जा रहा था। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More