देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा 31 जनवरीध् उ0प्र0 विधान परिषद की प्रदेश विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सभापति डा0 विजय यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण विद्युतीकरण, नये सबस्टेशन, नये फीडर निर्माण की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई तथा समयान्तर्गत कार्य कराने के निर्देश दिये।
बैठक में किसानों को निजी नलकूपों के कनेक्शन दिये जाने की समीक्षा में बताया गया कि नौहझील, मांट तथा राया विकास खण्डों में कनेक्शन दिये जा रहे हैं इस पर सभापति ने कहा कि विशेष कैम्प लगाकर वितरण व्यवस्था करायें। पं0 दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत गांव का विद्युती कराया जा चुका है तथा द्वितीय चरण में सौभाग्य योजना में हर घर को विद्युतीकरण संतृप्त कराया जाये। इस योजना में गरीबों को मुक्त कनेक्शन दिये जा रहे हैं। उन्होंने सरकारी तथा अर्द्ध सरकारी कार्यालयों पर विद्युत बकाया के संबंध में बताया कि बकाया राशि वित्तीय वर्ष में जमा करायें। उन्होंने विद्युत चोरी रोकने तथा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एडीएम प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर हरीशंकर यादव, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई