BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अंतर्राज्यीय टटलू गिरोह के तीन शातिर पुलिस ने असलाह सहित दबोचे

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला पत्रकारों को जानकारी देते हुए भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

हाथिया का रहने वाला मास्टर माइंड चल रहा फरार

लूट की तीन वारदात की नगदी,अवैध हथियार बरामद

मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र स्थित खरौठ चैराहा पर वारदात करने को खड़े टटलू गैंग के तीन बदमाषों को पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों से पूर्व में हुई तीन लूट की घटना की नगदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस संबंध में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य षुक्ला ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह सोमवार की रात क्षेत्र में गष्त कर रहे थे। उसी दौरान रात्रि करीब एक बजे खरौठ चैराहा के पास षेखषाही रोड़ पर छिपकर खड़े तीन लोगों को देखकर पुलिस ने आवाज दी तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे इमरान निवासी नगला उटावर,फारूख निवासी षाहपुर थाना कोसीकलां और मुनफैद निवासी धूलगढी थाना षेरगढ को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों के पास से तीन तमंचे,कारतूस बरामद करने के बाद पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर वह सस्ते दामों पर गाड़ी बेचने और रेडीमेड कपड़े से संबधित व्यापार करने का झांसा देकर दो लोगों को थाना कोसीकलां क्षेत्र और एक व्यक्ति को षेरगढ थाना क्षेत्र में बुलाने के बाद लूट चुके हैं। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों के पास से लूट के 13 हजार रूपए भी बरामद किए हैं। वहीं एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़ा गया मुनफैद पहले से ही लूट के एक मामले में वांछित चल रहा था तो वहीं लूट की वारदात में जेल गया इमरान पांच माह पूर्व अदालत से पैरोल पर छूटा था और उसने जेल से निकलते ही लोगों में झांसे में लेकर बुलाने के बाद लूट की वारदात कर रहा था। पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़े गए षातिरों ने बताया कि हाथिया थाना बरसाना निवासी रासिक पुत्र इब्राहिम गैंग का मास्टर माइंड है तथा वही गैंग को आॅपरेट करता है। एसपी ग्रामीण श्री षुक्ला का कहना था कि टटलू गैंग के मास्टर माइंड को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More