देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र स्थित अवैरनी चैराहा के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से काल के गाल में समाए दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों में मातम का माहौल छाया हुआ है,हादसे में घायल हुए एक युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताते चलें कि 18 वर्शीय पवन पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गांव कचनाऊ,18 वर्शीय संकेत पुत्र तेजवीर निवासी कासिमपुर और दुर्गेष कुमार पुत्र मुकेष कुमार निवासी गांव रीढा थाना बल्देव पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। बताते हैं कि मंगलवार को तीनों युवक अपने-अपने घरों से दौड़ लगाने के लिए निकले थे। दौड़ लगाने के बाद युवक पैदल-पैदल घर की ओर वापस जा रहे थे। उसी दौरान सादाबाद की ओर से तेजरफ्तार में आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे युवकों को अवैरनी चैराहा के पास रौंद दिया। हादसे में घायल हुए पवन और संकेत की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दुर्गेष गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा,जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रैफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृत युवकों के षव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पोस्टमार्टमगृह पर पहुंचे दोनों मृत युवकों के पिता की चीत्कार से मौजूद सभी लोगों की आंखे छल छला गईं। लोगों का कहना था कि मृत युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। वह फिजिकल टेस्ट में अव्वल आने के लिए दौड़ का अभ्यास करते थे लेकिन किसी को क्या पता था कि यह दौड़ उनकी जिंदगी की आखिरी दौड़ होगी।













Related Items
तेलंगाना फार्मा प्लांट ब्लास्ट: 32 हुई मृतकों की संख्या, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जलगांव रेल दुर्घटना: 13 मृतकों में चार नेपाली नागरिक शामिल, राहुल गांधी बोले- 'दोषियों को सख्त सजा मिले'
PMC BANK SCAM:जांच में सामने आया , PMC बैंक में मृतकों के नाम पर खोले फर्जी खाते