देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 70 वां शहीद दिवस विकास बाजार गांधीजी प्रतिमा माल्यार्पण कर मनाया गया। आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिनके नेतृत्व में अहिंसा के रास्ते चलते हुए देश आजाद हुआ था उनको आज के दिन एक सिरफिरे आरएसएस के कार्यकर्ता ने उनकी गोली मार कर 30 जनवरी को हत्या कर दी थी। हम सभी उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संकल्प लेते हैं कि हमारा भारत देश धर्मनिरपेक्ष एवं सेकुलर देश है। आज कुछ शक्तियां देश के संविधान से खिलवाड़ कर देश को जाति धर्म में बांटने का प्रयास कर रही हैं। हमको गांधीजी के मार्गदर्शन पदचिन्हों पर चलते हुए संकल्प लेना है कि जो सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापूजी ने देखा था। आज हमारा देश उसी सपने और नीति सिद्धांतों पर अग्रसर होते हुए दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश बने। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि देने वालों में नीलम कुलश्रेष्ठ, आशुतोष जेटली, राजू फारुकी, निशात अहमद, अनीता चावला, अरुण गौतम, बंटी, विपुल पाठक, डॉ. राणा प्रताप, मोहन शर्मा, इंद्रजीत गौतम, सागर माहौर, शामजी, थॉमस, बृजमोहन शर्मा, अशोक वाल्मीकि, आदिल खान, दीपक मौर्य, मुरारी माहौर, नरेश माहौर, विकास चैधरी, आकाश वाल्मीकि, आशीष गौतम, मुकेश चैधरी आदि कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि दी।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?