BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपना के डांस को लेकर चहुंओर विरोध

डीएम को शिकायती पत्र देते राष्ट्रीय जन उद्योग  व्यापार संगठन के पदाधिकारी मथुरा। आगामी 23 फरवरी को वृंदावन में छटीकरा रोड पर प्रियकांतजू मंदिर के सामने आनंदा फॉर्म्स पर कुछ लोग डांसर सपना चैधरी का डांस शो आयोजित करा रहे हैं, जिसको लेकर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन और वीरांगना वाहिनी के पदाधिकारियों ने वृंदावन में आयोजित होने वाले सपना चैधरी के डांस शो के विरोध में जिलाधिकारी एस आर मिश्र को शिकायती पत्र सौंपा। 

ज्ञात हो कि सपना चैधरी को फूहड़ एवं अश्लील नृत्य के लिए जाना जाता है ।वृंदावन एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यूनेस्को ने भी उसे वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में रखा हुआ है ।करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था बिहारी जी की नगरी वृंदावन से जुड़ी हुई है ।

अतः आपसे अनुरोध है कि इस प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति वृंदावन जैसे धार्मिक स्थल पर ना दी जाए। इसके लिए आप जिला प्रशासन को आदेशित करने की कृपा करें। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ,ममता भारद्वाज, लोकेश नौलखा, क्षमा गौतम, तृप्ती,रेखा गर्ग, ज्योति ,आशा सोनी, सुनीता सैनी, निशा अग्रवाल ,डॉ अंशु शर्मा, नीलिमा अग्रवाल ,सुषमा शर्मा,बबली शर्मा,अनीता रुहेरा, एनी थापा ,जगत नारायण अग्रवाल, आशुतोष गर्ग, रजनी अग्रवाल ,चैधरी दिलीप सिंह , एकता सिंह, पूजा शर्मा, कीर्ति गर्ग, पारुल शर्मा, नीरू सक्सेना, किरण सोनी, प्रभा अग्रवाल,शक्ति तिवारी आदि उपस्थित थे । 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More