देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बापू ने भारत के साथ विश्व को अहिंसा का पाठ पढ़ाया: नूतन बिहारी पारिक
वृंदावन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि नगर कांग्रेस कमेटी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ मनायी। कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मंगलवार को चुंगी चैराहा स्थित गांधी पार्क में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गांधी पार्क में लगी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाल कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेश जिलाअध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि बापू ने विश्व की जनता को अहिंसा के साथ अपनी बात मनवाने का पाठ पढ़ाया। वही नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे उन्होंने सदा लोगों को अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। बापू भारत के ही नहीं वरन विश्व के प्रणेता थे। उनके द्वारा किए गए समाज हित में कार्यों का बखान कर पाना मुश्किल है वही सेवा दल के अध्यक्ष असगर अब्बासी ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी को बापू के बताए अहिंसा के पथ पर चलना चाहिए। इस अवसर पर पंडित ऋषि शर्मा, श्याम लाल शर्मा, रामचरण शर्मा, ठाकुर संग्राम सिंह, हनुमान प्रसाद, आनंद आचायर्, बंसी शुक्ला, किशन वर्मा, देवकीनंदन यादव, शत्रुघ्न शर्मा, भगवानदास वलेचा, साकेत सिसोदिया, आदि मौजूद रहे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज