देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। कासगंज में तिरंगा यात्रा में शहीद हुए चंदन गुप्ता को लेकर आज मथुरा डेंपियर नगर चैराहे पर बने दीनदयाल उपाध्याय पार्क मैं विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चंदन गुप्ता को विनम्र श्रद्धांजलि दी। वहीं मथुरा के देहात कस्बों में भी चन्दन सिंह श्रद्धांसुमन अर्पित किए।
कासगंज में तिरंगा यात्रा को निकालने पर हुए बवाल में चंदन गुप्ता की हत्या के क्रम में विश्व हिन्दु परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा कर बुधवार को शहर के भगतसिंह पार्क में श्रद्धाजंलि अर्पित की। कस्बे के राजा के मन्दिर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को लेकर कस्बे में पुलिस सुबह से ही सजग थी। वही विश्व हिन्दू परिषद व भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा के लिए पुलिस के डर से जगह बदलते रहे थे। आखिर में जाकर राधाकुण्ड परिक्रमा स्थित राजा के मन्दिर में बैठक कर यात्रा निकाली गई। जब तिरंगा यात्रा लेकर विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ता गिरिराजजी की परिक्रमा मार्ग की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया । एसडीएम डीपी सिंह, सीओ गोवर्धन जगदीश सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह व थाना प्रभारी मगोर्रा मौजूद रहे।













Related Items
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल
हिन्दू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है स्वस्तिक