BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पाइप लाइन को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, तीन घायल

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के गांव नगला रतिया मंगलवार हुए चुनाव की रंजिश को लेकर आज खेत में लगी पाइप लाइन के रिसाव को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें दो पक्ष आमने सामने आ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में तीन लोग घायल बताए जा रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जहां उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया वहीं इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि कल मंगलवार को हुए सहकारी समिति के चुनाव में हार से बौखला कर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग की है। पुलिस पहुंची मौके पर ,घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मथुरा भेजा गया है। घायलों में जहाँ एक पक्ष के 60 वर्षीय हेतराम एवं 18 वर्षीय प्रवीण कुमार को छर्रे लगने से घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से फौरन सिंह भी घायल हुआ बताया जा रहा है। छर्रे लगने से घायल हुए हेतराम ने बताया कि वह अपने घर से खेत पर जा रहे थे तभी फौरन पक्ष की ओर से तमंचे से फायर कर दिए जिसमें उसके एवं साथ चल रहे प्रवीण के छर्रे लगे हैं।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More