वृंदावन। बांके बिहारी व्यापारिक एसोसिएशन एवं कनकधारा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज एक बैठक का आयोजन बांके बिहारी मंदिर के समीप जीवन बल्लभ धर्मशाला में किया गया। जिसमें बांके बिहारी मंदिर परिक्षेत्र में भिक्षावृति की आड़ में श्रद्धालुओं से की जा रही अभद्रता, जेब कटी, एवं आवारा पशुओं के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि पुलिस की उदासीन कार्यप्रणाली के चलते अब व्यापारी स्वयं भिक्षावृति कि आड़ में समूह बनाकर तीर्थ यात्रियों से अभद्रता करने वाले एवं जेब कटी करने वाले समूह को आज शनिवार से रोकेंगे और उन्हें मंदिर परिक्षेत्र से बाहर करेंगे। बांके बिहारी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि भिक्षावृत्ति करने वाले समूह के द्वारा श्रद्धालुओं से की जा रही अभद्रता के कारण बृज की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे फूल से चंदन लगाने के नाम पर श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार करते हैं जिस के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से विचार विमर्श कार्यवाही की रूपरेखा तैयार की जायेगी । वही कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्षा डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि आज बांके बिहारी परिक्षेत्र में भिक्षावृति करने के कारण श्रद्धालु एवं तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यापीठ चैराहे से बांके बिहारी मंदिर तक महिलाएं एवं बच्चे भीख के नाम पर श्रद्धालुओं से अभद्रता करते हैं और लोगों से गाली गलौज करते हैं। उन्होंने होली के दृष्टिगत उमड़ने वाली भीड़ पर आवारा पशुओं पर लगाम कसने की प्रशासन से अपील की। इस अवसर पर प्रदीप बनर्जी, गोविन्द खण्डेलवाल, पार्षद वैभव अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, विष्णु शर्मा, नीरज गौतम, मनीष गौतम, अशोक शर्मा, लोकेश शर्मा, जावेद उस्मानी, पुनीत बल्लभ गौतम, भावेश दुबे, प्रिंस खण्डेलवाल आदि मौजूद रहे।
Read MoreBREAKING NEWS












