BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 में से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकयतें संबंधित अधिकारी को सौंपी  मथुरा। सदर तहसील में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस मंडलायुक्त के0 राम मोहन राव व आईजी जोन राजा श्रीवास्वतव की अगुवाई में समाधान दिवस संपन्न हुआ। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी के चलते यहां फरियादियों की भीड काफी रही। कुल 70 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।     कमिश्नर ने 04 अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए के0 राम मोहन राव नेे फरियादियों से संवाद किया, उन्होंने फरियादियों से पूछा कि क्या वह पिछली शिकायत में हुई कार्रवाही से संतुष्ट है। इस पर फरियादियों ने अंसतोष जाहिर किया। जिस पर जिला स्तरीय अधिकारी बगले झांकने लगे। फरियादियों ने कमिश्नर से अफसरों के रवैये की शिकायत की। फरियादियों ने यह भी बताया कि अफसर उनके गांव में नहीं पहुॅच रहंेे हैं। उन्होंने एसीएमओ डा0 सज्जन कुमार, बीडीओ, लेखपाल समेत चार अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिये।     मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों की डायरी  रखने के निर्देश दिये थे। डायरी में अधिकारी शिकायत निस्तारण के लिए अपने स्तर से की गई कार्रवाही के साथ ही गांव पहुॅचने पर जिन लोगों से मिले, उनकी जानकारी नोट करनी थी। मगर मौके पर किसी के पास भी डायरी नहीं मिली। कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से 04 अधिकारियों का वेतन रोक दिया। कुछ अधिकारी शिकायत निस्तारण मेें लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें हिदायत दी गई है कि आगे ऐसा होता तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाही निश्चित की जायेगी।  आईजी जोन राजा श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों को विवेचनाओं के न्यायोचित निस्तारण के साथ ही पीडितों की सुनवाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हुुई परीक्षाओं में शुचिता बनाये रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, सीडीओ पवन कुमार गंगवार, एडीएम सहित जिला स्तरीण अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Read More

बरसाना स्थित विलासगढ़ के तीनों मोक्षधामों पर कार्य कर रहा है यमुना मिशन मथुरा। आज के अत्याधुनिक मशीनी युग में हम सभी ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं। सम्पूर्ण भारत में प्रदूषण एक अभिशाप के रूप में सम्पूर्ण पर्यावरण को नष्ट करने के लिए हमारे सामने खड़ा है। सम्पूर्ण विश्व एक गम्भीर चुनौती के दौर से गुजर रहा है। मानव समाज में पर्यावरण सम्बन्धी जानकारियों का अभाव है।  यमुना मिशन द्वारा बरसाना स्थित विलासगढ़ के तीनों मोक्षधामों पर कार्य कर उसका सौंदर्यीकरण एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। बड़ी तादात में मोक्षधामों को अत्याधुनिक दृष्टि से पेड़-पौधे रोपित कर वातावरण को हरियालीयुक्त एवं शुद्ध किया जा रहा है।  बरसाना के निवासियों को जागरुक करने के लिए रैली एवं जनजागरुकता अभियान भी चलाया गया। यमुना मिशन द्वारा ध्रुवघाट स्थित मोक्षधाम यमुना किनारे पर बड़ी तादात में महावृक्षारोपण किया गया।  इस अवसर पर यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका श्रीमती गीता शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने वृक्षारोपण कर सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।  श्रीमती शर्मा ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में समाज को उसके कत्र्तव्य तथा दायित्व का एहसास होना आवश्यक है। समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य यमुना मिशन कर रहा है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि सजीव तथा निर्जीव दो संघटक मिलकर प्रकृति का निर्माण करते हैं। मानव सबसे अधिक सचेतन एवं संवेदनशील प्राणी है। अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वह अन्य जीव-जन्तुओं, वायु, जल तथा भूमि पर निर्भर रहता है।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने ब्रजवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण मुहिम में यमुना मिशन का साथ दें तथा विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त करायें। आम नागरिकों को वृक्षरोपण के लिए जागरुक होने की अत्यधिक आवश्यकता है।  इस अवसर पर यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, हरीमोहन सैनी, दाऊदयाल, अनिल फौजदार, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, गौरव, मन्नू सैनी, गोपाल प्रजापति, लोकेश गोला, सचिन गोला, गीतेश शर्मा, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, सतीश ठाकुर, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

Read More

(मुकेश कुशवाह) पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को लगी गोली बदमाश की एक गोली लगने से सिपाही भी हुआ घायल दो साल पहले किशनपुर में किशोर की निर्मम हत्या करके डाली थी लाखों की डकैती मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र स्थित राया-बल्देव मार्ग पर देरशाम को स्वाॅट टीम और बल्देव पुलिस की 20 हजार के जिस इनामी बदमाश से मुठभेड़ हुई है,इसी ने महावन थाना क्षेत्र में दो साल पहले गैंग के साथ लाखों की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उस दौरान डाली गई डकैती में एक मासूम बच्चे की जान भी इन दरिंदों ने ले ली थी। मुठभेड़ में जहां बदमाश के पैर में गोली लगी है तो वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंच कर एसएसपी ने निरीक्षण किया और अधीनस्थों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। एसएसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में जनपद पुलिस की यह आठवीं बड़ी सफलता है। इस संबध में एसएसपी श्री ममगाई ने बताया कि पुलिस टीम ने जैसे ही बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया,उसी दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा करते हुए तीन फायर किए,उनका कहना था कि पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली लगी है तो वहीं एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है,उनका यह भी कहना था कि जितने भी इनामी बदमाश फरार हैं,उन्हें पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा,अगर किसी बदमाश ने पुलिस टीम पर हमला किया तो कार्रवाई सुनिश्चित है। जानकारी के अनुसार सोमवार देरशाम को एसएसपी के निर्देशन में स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और बल्देव थानाध्यक्ष सूरजप्रकाश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश बाइक द्वारा राया से बल्देव की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही स्वाॅट टीम प्रभारी और बल्देव थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ राया-बल्देव मार्ग पर एनएसएस स्कूूल के पास पहुंच गए। वहां कुछ समय इंतजार करने के बाद राया की ओर से बाइक पर आ रहे बदमाश को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो सामने पुलिस को देखकर बदमाश ने बाइक गिरा दी और बचने के लिए खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर एक बाद एक तीन फायर झोंक दिए। पुलिस टीम ने जबावी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली गई,जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया  लेकिन इसस पहले बदमाश की एक गोली बल्देव थाने के सिपाही राकेश के हाथ में लग चुकी थी,जिससे वह भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश से पूछताछ की तो वह 20 हजार का इनामी जुम्मन उर्फ जुम्मा पुत्र पीर बख्श निवासी गांव बड़ाहार थाना घिरौर जिला मैनपुरी निकला। घायल बदमाश के भाई टेसू पर भी 20 हजार का इनाम है। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही एसएसपी घटनास्थल पर गए और वहां निरीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि घायल बदमाश ने अपने भाई टेसू तथा 16 साथियों के साथ वर्ष 2016 में 5 मई को महावन थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में ग्रामीण करूआ के यहां डकैती डाली थी। उस समय बदमाशों ने विरोध करने पर करूआ के 13 वर्षीय पुत्र छोटू को गोली मारकर तथा धारदार हथियार से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी थी और ग्रामीण लांगुरिया समेत चार लोगों को गंभीर घायल करने के बाद करीब आधा दर्जन दुधारू पशुओं के साथ लाखों का माल लूट कर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज दिया है तो पुलिस के दबाव से चार बदमाश कोर्ट में समर्पण करके जेल जा हैं | जबकि घायल बदमाश जुम्मन और इसका भाई टेसू तथा दो अन्य बदमाश फरार चल रहे थे। किशनपुर डकैती के मामले में अब जुम्मन के पकड़े जाने के बाद टेसू समेत तीन बदमाश फरार चल रहे हैं। पुलिस इन्हें भी पकड़ने का प्रयास कर रही है  |  

Read More

(मुकेश कुशवाह) लूटी गई लाखों की नगदी,घटना में प्रयुक्त बाइक,भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद फरार दो बदमाशों को जल्द पकड़ने को एसएसपी ने दिए निर्देश मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र में दो किराना व्यापारियों को लूटने वाले लुटेरों को स्वाॅट टीम और गोवर्धन पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए दबोच लिया। पकड़ा गया सरगना पांच सदस्यीय गैंग बनाकर वारदात कर रहा था। पकड़े गए शातिरों के दो साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान किराना व्यापारियों के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि विगत 14 दिसंबर और 15 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने डीग के रहने वाले किराना व्यापारियों के साथ लाखों की लूट की थी। घटना व्यापारियों से जुड़ी होने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया था। उसी समय एसएसपी ने सीओ गोवर्धन के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोवर्धन और स्वाॅट टीम को वारदात का खुलासा करने के लिए टाॅस्क सौंपा था। बताया कि स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन संसार सिंह राठी व्यापारियों के साथ हुई लूट का खुलासा करने के लिए जुटे हुए थे। उसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से बदमाशों की सूचना मिली। जानकारी होते ही स्वाॅट टीम और गोवर्धन पुलिस नीमगांव फाटक के पास पहुंचे तो वहां बाइक लेकर खड़े बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। उसी बीच पुलिस टीम ने घेराबंदी करके भाग रहे रनवीर उर्फ रन्नो निवासी गांव हाथिया थाना बरसाना,धीरेन्द्र धीरू निवासी गांव मुड़सेरस थाना गोवर्धन और शिव सिंह निवासी गांव चुरमुरा थाना फरह को दबोच लिया। पुलिस टीम ने पकड़े गए शातिरों से पूछताछ की तो उन्होंने पिछले दिनों व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटना करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के सरगना धीरेन्द्र उर्फ धीरू ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उसने व्यापारियों की रैकी की थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों के साथ वारदात में खुल्ली उर्फ खालीद निवासी हाथिया और डिग्गो निवासी गांव जानू थाना बरसाना भी शामिल थे। गैंग का सरगना धीरेन्द्र अपने साथियों के वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से व्यापारियों से लूटी गई नगदी में से 1 लाख 92 हजार 9 सौ दस रूपए,घटना में प्रयुक्त बाइक,व्यापारी से लूटा गया मोबाइल और तीन तमंचे तथा कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी श्री ममगाई ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के फरार साथियों को पकड़ कर लूटे गए माल की और भी बरामदगी की जाएगी।    एसएसपी के तेवर देखकर ही सुस्त पड़े थानेदार आए टाॅप गियर में जनपद विगत दिनों हुईं लूट की वारदात और थाना प्रभारियों की सुस्ती को देखकर जब एसएसपी का माथा ठनका तो एक साथ ही जिलभर की पुलिस टाॅप गियर में आयी और देखते ही देखते वारदातों के खुलासे तो हुए ही,बल्कि मुठभेड़ में पुलिस की गोली से कई इनामिया घायल भी हो गए। बताते चलें कि थाना मगोर्रा क्षेत्र में लूट करने के बाद दो साल से फरार चल रहे 12-12 हजार के दो इनामी बदमाश को स्वाॅट टीम और मगोर्रा पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई करके सखींचों के पीछे पहुंचा दिया है तो वहीं बरसाना पुलिस की गोली से भी एक इनामी बदमाश घायल हो चुका है। इसीक्रम में वृंदावन कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने भी दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में लंगड़ा बनाकर जेल का रास्ता दिखाया है। इससे पहले गोवर्धन पुलिस ने भी एक इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है तो वहीं कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण के समधी सरमन चौधरी की हत्या करने वाले सुपारी किलर को भी पुलिस मुठभेड़ में लंगड़ा बना चुकी है। एसएसपी के बदले तेवर को देखकर ही जिले के थाना प्रभारियों ने सुस्ती छोड़कर कसरत शुरू की तो वारदात का जहां ग्राफ तेजी से गिरा है,वहीं जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बढा है।

Read More

पकड़े गए अपराधियों पर पहले से दर्ज हंै कई संगीन धाराओं में मुकदमें वृंदावन। जनपद में बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत वृंदावन पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छटीकरा स्थित गरुड़ गोविंद मंदिर के समीप से लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सोमवार को सी.ओ.सदर राकेश सिंह ने वृंदावन कोतवाली में प्रेसवार्ता कर पकड़े गये अपराधियों के बारे में जानकारी दी। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत वृन्दावन कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर छटीकरा स्थित गरुण गोविंद मंदिर के समीप से हरवीर उर्फ छोटू पुत्र अमरचंद मंडॉरा थाना गोवर्धन एवं नेतराम पुत्र अमरचंद निवासी मडॉरा  थाना गोवर्धन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अपराधियों ने इसी 27 जनवरी को छटीकरा पुल से नेशनल हाईवे पर मनोज कुमार पुत्र हरिशंकर से लूटपाट की थी। वहीं 1 फरवरी को बद्रीलाल पुत्र प्रेम नारायण उज्जैन मध्य प्रदेश का बैग भी चोरी किया था। पुलिस अब इनके आपराधिका इतिहासों को खंगाल रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी तमंचा एक जिंदा कारतूस के साथ एक अदद चाकू, बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और 4000 रु नगद बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनो सगे भाइयों के संबंध में सी.ओ. सदर राकेश सिंह ने बताया कि वृंदावन पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। चोरी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है इन पर पहले भी लूट और चोरी जैसी अन्य घटनाओ के मुकदमे दर्ज है। इनके पास से चोरी का मोबाइल लूटे हुए कुछ  पैसे और पिस्टल के साथ एक चाकू भी बरामद किया है। यह दोनों कही भागने की फिराक में थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार उप निरीक्षक राजीव कुमार, उप निरीक्षक पविन्द्र कुमार कांस्टेबल विजय पाल, जिमीपाल, दीपेंद्र और रामरजपाल आदि थे।  

Read More

वृंदावन। मथुरा जनपद में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में वृंदावन में भी नगर निगम का महाबली जमकर गर्जा। सोमवार को नगर निगम चैराहा से लेकर बस स्टैंड टेंपो स्टैंड होते हुए अटला चुंगी के समीप तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर निगम के कर अधिकारी आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में चलाया गया। अभियान में सड़क किनारे नाली के ऊपर किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। इसके साथ ही दुकानों के ऊपर टीन सेट डालकर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के टीन सेट को भी ध्वस्त कराया गया। अतिक्रम हटाओ अभियान की खबर से दुकानदार एवं अतिक्रमण कारियों  में  हड़कंप मच गया। और कुछ अतिक्रमणकारी स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे। वहीं रास्ते पर खोखा लगाएं दुकानदार भी अभियान की सख्ती के चलते अपने खोके को उठाकर सुरक्षित स्थान की तरफ दौड़ लिए। अभियान के संबंध में नगर निगम के कर अधिकारी आशुतोष गुप्ता ने कहा कि नगर आयुक्त के निर्देश पर वृंदावन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है उन्होनंे कहा कि यह अभियान लगातार तीन दिन तक चलेगा। मंगलवार को इस्कॉन मंदिर के समीप अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा तो वहीं बुधवार को अंदर बाजार में अतिक्रमण कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो दुकानदार अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा अतिक्रमण करेगा उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उसका चालान कर कोर्ट में भेजा जाएगा। और सामान जब्ती करण की कार्यवाही भी की जाएगी। इस अवसर पर श्री गोपाल वशिष्ठ, अवधेश यादव, सुरेश चन्द लवानिया, गोपाल शर्मा के अलावा नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। पुलिस ने लूट की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को पकड़ा है। जबकि इन दोनों लूटों में शामिल दो अपराधी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्लिन ममगाई ने बताया कि एसएचोओ संसार सिंह राठी पुलिस टीम के साथ नीमगांव फाटक पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। उन्हें तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिये। पुलिस को देखकर तीनों मे मोटरसाइकिल को मोड़कर पीछे की तरफ वापस भागने का प्रयास किया। जल्दबाजी में मोटरसाइकिल फिसल गई और तोनोें बाइक सवार गिर गये। उन्होंने भागने का प्रयास किया तब तक पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकडे गये अभियुक्तों ने अपने नाम रनवीर सिंह, धीरेंद्र तथा शिव बातये। तलासी लेने पर तीनों के पास 315 वोर का एक-एक तमंचा तथा कारतूस मिले। असलाह मिलने के बद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों अभियुक्तों ने लूट दो बड़ी वारदातों में सामिल होने की बात स्वीकारी। पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि उनके दो साथी खुल्ली निवासी हाथिया, तथा डिगम्बर उर्फ डिब्बो निवासी जानू वारदातों में उनके साथ थे। पुलिस दोनों फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पकड़े गये तीनों बदमाशों शातिर किस्म के हैं और अपराधिक वारदातों में सामिल रहे हैं।  रनवीर पर सात, धीरंद्र पर चार तथा शिव सिंह पर चार मुकदमा दर्ज हैं। पुसिल ने दो लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाशों से पुलिस ने करीब दो लाख रुपये, लूटी हुई मोटरसाइकिल था दो मोबाइल बरामद किये हैं।

Read More

लोहे के पिंजर को उखाड़ कर चोर हुए थे बैंक में दाखिल मथुरा। कस्बा मगोर्रा स्थित एसबीआई बैंक की छत पर लगे लोहे के पिंजर को उखाड़कर चोरी का असफल का प्रयास किया। बैंक में चोरी के प्रयास की जानकारी होते ही बैंक अधिकारियों और पुलिस में हड़कम्प मच गया लेकिन यह गनीमत रही कि चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लोहे के पिंजर को उखाड़ कर चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया है,उनका कहना था कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मगोर्रा स्थित एसबीआई बैंक में चोरी करने के इरादे से बीति रात्रि में अज्ञात चोर बैंक की छत पर पहुंच गए और वहां लगे लोहे के पिंजर को चोरों ने उखाड़ दिया। इसके बाद चोर बैंक में उतर गए। बैंक में घुसे चोर जब अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके तो वहां से भाग गए। इसकी जानकारी जैसे ही बैंक मैनेजर को हुई तो वह भागे-भागे बैंक पहुंचे। वहां स्ट्रांग रूम ठीक मिलने पर मैनेजर ने राहत की सांस ली। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार भी बैंक पहुंच गए और वहां निरीक्षण किया। घटना की रिपोर्ट बैंक मैनेजर सरबजीत सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज करायी है। पुलिस चोरों की तलाष कर रही है।  

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत वृंदावन रोड़ पर बेकाबू हुई बाइक की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 40 वर्शीय गेंदालाल पुत्र खचेरा सिंह निवासी गांव डांगौली थाना मांट परचूनी का सामान लेने कस्बा मांट गया था। बताते हैं कि वहां से पैदल लौटते समय पीछे से तेजरफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान को परिजन को उपचार के लिए अस्पताल के लिए पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोशित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने षव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Read More

सरकार से गिर्राजजी नहीं, गिर्राजजी से सरकार बनी गोवर्धन के बस स्टैड़ के सामने विप्रों की हुई विशाल जनसभा सरकार देवताओं का अधिग्रहण नही कर सकती, अगर करेगी तो मिट जायेगी   मथुरा। उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा गोवर्धन गिर्राज धाम के प्रमुख तीनों मन्दिरों के अधिग्रहण की घोषणा के विरोध में तीर्थ पुरोहित सेवायत जमकर सरकार पर बरसे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गिर्राज धाम के प्रमुख तीनों मन्दिरों का अधिग्रहण के विरोध में रविवार को गोवर्धन बस स्टैड़ के सामने गिर्राज कार पार्किंग में तीर्थ पुरोहितों की विशाल जन आक्रोष सभा का आयोजन हुआ, जिसमें गिर्राज तलहटी के स्थानीय सेवायत व्रिपों के साथ देशभर के तीर्थ पुरोहित एक मंच से भाजपा सरकार के खिलाफ  गरजे।  सरकार की हठधर्मिता के विरोध में गिर्राज धाम के दानघाटी मन्दिर बड़ा बाजार, मुखारविंद मन्दिर आन्यौर-जतीपुरा गुधैनिया समाज एंव मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा दसविसा ब्राहमण समाज के समर्थन एवं मन्दिर अधिग्रहण के विरोध में हरिद्वार, इलाहाबाद, कासी, उज्जैन, वैजनाथ धाम, मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, नन्दगांव, बलदेव, गोकुल, महावन, गोवर्धन राधाकुण्ड, आन्यौर जतीपुरा आदि स्थलों के तीर्थ पुरोहित आयोजन में पहुॅचे।  गोवर्धन श्राइन बोर्ड गठन में स्थानीय तीनों प्रमुख मन्दिरों के अधिग्रहण के विरोध में सेवायतों व तीर्थ पुरोहितों ने एक स्वर से कहा कि भाजपा सरकार मन्दिरों के अधिग्रहण का राग अलापना बंद कर दे। जिस सरकार को विप्र बनाना जानते हैं तो उसे गिराना भी जानते है। मथुरा जनपद में सेवायत परिवारों की सख्या करीब 4 लाख से अधिक है। सरकार सेवायतों को कमजोर न समझे, सेवायत धर्म की रक्षा एंव अपने ईष्ट देव की आराधाना व भेंट पूजा का अधिकार किसी भी हालत में नही छींनने देंगे। गोवर्धन के सेवायतों के समर्थन में देशभर के तीर्थ पुरोहित एक मंच पर एकत्रित हो गए और भाजपा सरकार के फैसले के खिलाफ आगामी रणनीति बनाई।  अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. महेश पाठक ने कहा कि अगर सरकार ने अधिग्रहण की घोषणा वापस नही ली तो आन्दोलन राष्ट्रीय स्तर का रूप लेगा। वैजनाथ धाम व राजगिरी मेें सरकारें मुहं की खा चुकी है। ये प्रसिद्ध मन्दिर सेवायतों की पूर्वजनों ने वर्षों पूर्व त्याग तपस्या से स्थापित किए है।  देश के 12 तीर्थों के मन्दिरों के पट बंद व गंगा, जमुना की आरती बंद कर देशभर में उग्र आन्दोलन होगा। 

Read More

मथुरा। पूरे प्रदेश में मंगलवार को शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारियां जिला प्रशासन ने कर ली है जिसको लेकर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र एवं एसएसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पूरे जिले में एक लाख 13 हजार 654 परीक्षार्थी 153 परीक्षा केन्द्र में बैठेंगे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार साढ़े 25 हजार विद्यार्थी बढ़े हैं। 03 सुपर जोनल ममिजस्टेªट, 07 जोनल मजिस्टेªट, 27 सेक्टर मजिस्टेªट व 109 स्टेटिक मजिस्टेªट की ड्यूटी लगाई गई है।  कलेक्टेªट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में रविवार पूर्वान्ह जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने कहा कि इस बार हाईस्कूल में 60730 परीक्षार्थी जिनमें 41457 छात्र व 19273 छात्राएं परीक्षा देंगी। वहीं इंटरमीडिएट में 35760 छात्र व 17164 छात्राएं कुल 52954 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इस तरह कुल छात्रों की संख्या 113654 है। 

Read More

  मुठभेड़ में घायल बदमाश संगठित गिरोह बनाकर कर रहा था लूटपाट भरतपुर में इसी गैंग ने की थी 35 लाख की लूट घायल बदमाश को साथी समेत भेजा गया जेल अब जेल अस्पताल में होगा घायल बदमाश का उपचार मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में गरूण गोविंद मंदिर के पास षनिवार रात में मुठभेड़ के बाद दबोचे गया घायल बदमाश संगठित गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दे रहा था। पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी है तो वहीं एक उसका एक साथी कांबिंग करके पकड़ लिया गया था,जबकि दो बदमाष भागने में सफल रहे। प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के इनामी और वांछित बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है। उनका कहना था कि प्रभारी निरीक्षक वृंदावन सुबोध कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गरूण गोविंद मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। बताया कि उसी दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बाइक सवार बदमाषों को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस को देखकर बदमाषों ने सीधा फायर झोंक दिया और बचने के लिए जंगल की ओर भागे थे। उनका कहना है कि पुलिस टीम ने बदमाषों को पकड़ने के लिए जंगल में काबिंग की थी,तभी पुलिस को पीछे आते देख बदमाषों ने फिर से फायरिंग की तो जबावी कार्रवाई में 12 हजार के इनामी योगेष उर्फ योगेन्द्र निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन पैर में गोली लगने से घायल हो गया था,जबकि उसके साथी अनिल निवासी नगला सुरीर थाना वृंदावन को पुलिस ने कांबिंग करके पकड़ लिया था लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर पकड़े गए बदमाषों के साथी नेतराम और हरवीर उर्फ छोटू निवासीगण गांव मडौरा थाना गोवर्धन भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि घायल बदमाष ने वारदात करने के लिए गिरोह संगठित कर रखा है,उनका यह भी कहना था कि इसी गिरोह ने भरतपुर में 35 लाख की लूट की थी तथा विगत 27 जनवरी को अल्हैपुर,वृंदावन निवासी मनोज पुत्र हरीषंकर से 22 हजार की नगदी और मोबाइल को लूटा था। पुलिस ने घायल बदमाष और उसके साथी अनिल को न्यायालय में पेष किया,वहां से न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गया। घायल बदमाष का इलाज जेल अस्पताल में किया जा रहा है।    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More