देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। पुलिस ने लूट की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को पकड़ा है। जबकि इन दोनों लूटों में शामिल दो अपराधी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्लिन ममगाई ने बताया कि एसएचोओ संसार सिंह राठी पुलिस टीम के साथ नीमगांव फाटक पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। उन्हें तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिये। पुलिस को देखकर तीनों मे मोटरसाइकिल को मोड़कर पीछे की तरफ वापस भागने का प्रयास किया। जल्दबाजी में मोटरसाइकिल फिसल गई और तोनोें बाइक सवार गिर गये। उन्होंने भागने का प्रयास किया तब तक पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकडे गये अभियुक्तों ने अपने नाम रनवीर सिंह, धीरेंद्र तथा शिव बातये। तलासी लेने पर तीनों के पास 315 वोर का एक-एक तमंचा तथा कारतूस मिले। असलाह मिलने के बद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों अभियुक्तों ने लूट दो बड़ी वारदातों में सामिल होने की बात स्वीकारी। पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि उनके दो साथी खुल्ली निवासी हाथिया, तथा डिगम्बर उर्फ डिब्बो निवासी जानू वारदातों में उनके साथ थे। पुलिस दोनों फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पकड़े गये तीनों बदमाशों शातिर किस्म के हैं और अपराधिक वारदातों में सामिल रहे हैं। रनवीर पर सात, धीरंद्र पर चार तथा शिव सिंह पर चार मुकदमा दर्ज हैं। पुसिल ने दो लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाशों से पुलिस ने करीब दो लाख रुपये, लूटी हुई मोटरसाइकिल था दो मोबाइल बरामद किये हैं।













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
MATHURA : एसएसपी ने खुद की मॉनिटरिंग
नहर में गिरी एसएसपी की एस्कॉर्ट गाड़ी