BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आयोजित शिविर में 250 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किये गये विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई मथुरा: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 तथा कल्याणं करोति संस्था के सौजन्य से पं0 दीनदयाल धाम फरह में दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें 250 दिव्यांग लाभार्थियों के पंजीकरण कर उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम उपकरण प्रदान किये गये। जिसमें 89 ट्राई साइकिल, 15 व्हीलचेयर, 20 बैसाखी सहित अन्य कृत्रिम उपकरण चश्मा भी वितरण किये गये।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि समाज के ऐसे वर्ग को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना सही मायने में सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति तथा कल्याणं करोति जो यह कार्य कर रहे हैं वह बड़ा ही पुनीत कार्य है। समाज के साथ तादात स्थापित करने में यदि कोई कठिनाई आती है तो जिला प्रशासन हर कदम पर साथ खड़ा है। ऐसी संस्थाओं के द्वारा सभी का हौसला बढ़ता है।उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्यााय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनके जीवन का उद्देश्य था कि समाज के अन्तिम गरीब व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले।  पं0 दीनदयाल धाम के निदेशक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि उद्योग केन्द्र में विभिन्न रोगों के इलाज हेतु दवायें बनाने की व्यवस्था है। असाध्य रोगों के इलाज की दबायें भी बनायी जा रही है, इसके अतिरिक्त किसान जैविक खेती करें, उसके लिए गोबर एकत्रित कर प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि पण्डित जी का ध्येय था कि गरीबों की सेवा में अधिक ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सहयोग से दिव्यांगों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किये जाते रहेेंगे। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन, बाल विकास, कौशल विकास सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ब्रजतीर्थ विकास परिषद शैलजाकान्त मिश्र, समाज कल्याण आयुक्त उ0प्र0 चन्द्रप्रकाश, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा प्रमुख गंगाराम, दीनदयाल स्मारक समिति के उपाध्यक्ष डा0 रोशन लाल, मंत्री नवीन मिततल, अशोक टैंटीवाल, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अनुपमा मौर्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आगरा गणेश प्रसाद, मथुरा कुलदीप मिश्र, कल्याणं करोति संस्था के महासचिव सुनील कुमार शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी करूणेश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

आयोजित शिविर में 250 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किये गये विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई मथुरा: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 तथा कल्याणं करोति संस्था के सौजन्य से पं0 दीनदयाल धाम फरह में दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें 250 दिव्यांग लाभार्थियों के पंजीकरण कर उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम उपकरण प्रदान किये गये। जिसमें 89 ट्राई साइकिल, 15 व्हीलचेयर, 20 बैसाखी सहित अन्य कृत्रिम उपकरण चश्मा भी वितरण किये गये।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि समाज के ऐसे वर्ग को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना सही मायने में सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति तथा कल्याणं करोति जो यह कार्य कर रहे हैं वह बड़ा ही पुनीत कार्य है। समाज के साथ तादात स्थापित करने में यदि कोई कठिनाई आती है तो जिला प्रशासन हर कदम पर साथ खड़ा है। ऐसी संस्थाओं के द्वारा सभी का हौसला बढ़ता है।उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्यााय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनके जीवन का उद्देश्य था कि समाज के अन्तिम गरीब व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले।  पं0 दीनदयाल धाम के निदेशक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि उद्योग केन्द्र में विभिन्न रोगों के इलाज हेतु दवायें बनाने की व्यवस्था है। असाध्य रोगों के इलाज की दबायें भी बनायी जा रही है, इसके अतिरिक्त किसान जैविक खेती करें, उसके लिए गोबर एकत्रित कर प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि पण्डित जी का ध्येय था कि गरीबों की सेवा में अधिक ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सहयोग से दिव्यांगों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किये जाते रहेेंगे। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन, बाल विकास, कौशल विकास सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ब्रजतीर्थ विकास परिषद शैलजाकान्त मिश्र, समाज कल्याण आयुक्त उ0प्र0 चन्द्रप्रकाश, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा प्रमुख गंगाराम, दीनदयाल स्मारक समिति के उपाध्यक्ष डा0 रोशन लाल, मंत्री नवीन मिततल, अशोक टैंटीवाल, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अनुपमा मौर्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आगरा गणेश प्रसाद, मथुरा कुलदीप मिश्र, कल्याणं करोति संस्था के महासचिव सुनील कुमार शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी करूणेश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

बरसाना: एक तरफ योगी सरकार द्वारा गोवर्धन के मंदिरों के अधिग्रहण करने की घोषणा के बाद सेवायतों व सन्तो ने सरकार के खिलाफ विरोध के स्वर प्रकट किये है तो वहीं बरसाना के ग्रामीणों ने गोवर्धन की तरह बरसाना के मंदिरों का भी अधिग्रहण करने के लिए सीएम योगी को पत्र लिखकर मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने मीटिंग कर राधारानी मन्दिर पर घटी अबतक की घटनाओं व सेवायतों के मनमानी पर प्रकाश डाला। जानकारी के लिए बता दे कि पिछले महीने योगी सरकार ने गोवर्धन के तीन प्रमुख मंदिरों का अधिग्रहण कर श्राइन बोर्ड गठन करने की बात कही। जिसके चलते मन्दिर सेवायतों के साथ कुछ सन्त भी सरकार के इस निर्णय को गलत बताकर विरोध कर रहे है। लेकिन वहीं बरसाना के ग्रामीणों ने सीएम योगी को पत्र लिखकर राधारानी मन्दिर, विलासगढ़, दानगढ़ व मानगढ़ मन्दिर का भी अधिग्रहण कर उन्हें भी श्राइन बोर्ड गठन करने की मांग की। वहीं सोमवार को कस्बे के शहीद भगतसिंह क्रांति दल के कार्यालय पर दर्जनों ग्रामीण एकत्र हुए राधारानी मन्दिर पर अबतक घटी घटना व अव्यवथाओ पर प्रकाश डाला। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे ब्रजचार्य पीठ के प्रवक्ता घनश्यामराज भट्ट ने कहाकि बरसाना सहित अष्ट सखी गांव के ब्रजवासी व ब्रजचार्य पीठ योगी सरकार के इस फैसले का स्वागत करती है। सरकार को गोवर्धन ही नही ब्रज के सभी मंदिरों का अधिग्रहण कर उन पर भी श्राइन बोर्ड गठन किया जाए। जिससे श्रद्धालुओ को बेहतरीन सुविधा मिले। क्रांति दल के संस्थापक पदम् फौजी ने कहाकि मन्दिर अब मंदिर नही रहा क्योंकि यह सेवायतों की दुकान बन गयी है। जहाँ श्रद्धा व आस्था का सिर्फ दिखवा होता है असल मे तो यहाँ ठाकुर जी का मोल भाव होता है। जो श्रद्धालु ज्यादा पैसा चढ़ता है उसे ही अच्छे दर्शन व प्रसाद मिलता है। जबकि सेवायतों के इसी अव्यवथाओ के चलते 2012 में भगदड़ हो गयी। जिसमे तीन श्रद्धालुओ की मौत हो गयी। वहीं 1972 से लेकर अबतक मन्दिर पर चढ़ने वाले सोने चांदी के आभूषणों को सेवायत अपने घरों में ले गये। यही नही मन्दिर के नीचे स्थित तोषितखाने को खुलवाने के लिए 2013 में कोर्ट में 92 मन्दिर विवाद के तहत याचिका दायर कर रखी है। जिस पर कार्यवाही जारी है। ग्रामीण पिंटू शास्त्री ने कहाकि राधारानी मन्दिर के नाम करीब 1100 विघा जमीन थी लेकिन अब मात्र 600 विघा रह गयी है। 500 विघा जमीन सेवायत बेचकर खा गये। जबकि यह मन्दिर न तो किसी एक समाज का है। मन्दिर का निर्माण राजाओं ने करवाया था तथा जमीन भी सेवा पूजा के लिए दी। भरत पंडित ने कहाकि सालभर में राधारानी मन्दिर पर करीब तीन से चार करोड़ रुपये आते है लेकिन सारा पैसा सेवायतों की जेब मे जाता है। आजतक एक भी सामाजिक कार्य किसी भी सेवायत ने नही कराया। भरतसिंह एडवोकेट ने कहाकि मन्दिर पर भी भोग प्रसाद व व्यवथाओ के लिए श्रद्धालु दान देते है लेकिन मन्दिर पर आने वाले चढ़ावे का एक भी रुपया मन्दिर के विकास कार्य व श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खर्च नही होता है। इस मौके पर नरेश राजपूत, गोविंद मुनीम, सतीश तोमर, राजेन्द्र हंस, दीपक सोनी, अमरदीप, राकेश शर्मा, कपिल शर्मा, राकेश बघेल, राम, विशाल शर्मा, हिरेश शर्मा, लक्ष्मण सैनी व प्रहलाद सहित आदि लोगो ने राधारानी मन्दिर पर भी श्राइन बोर्ड गठन की मांग सीएम योगी से की है।

Read More

स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों पर लगाया पक्ष पात का आरोप वृंदावन। मथुरा वृंदावन नगर निगम  द्वारा  चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में आज नगर निगम की टीम ने  इस्कॉन मंदिर से लेकर  विद्यापीठ चैराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया । कार्यवाही के दौरान  निगम कर्मचारियों को  स्थानीय लोगों के  आक्रोश का सामना भी करना पड़ा ।  हिंदूवादी नेता रमेश पुजारी एवं  पूर्व सभासद  छोटे गौतम  ने निगम  के अधिकारियों पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया ।  बुधवार की दोपहर नगर निगम की टीम  इस्कॉन मंदिर पहुंची यहां से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गयी। इस्कॉन मंदिर के सामने दुकानदारों द्वारा नाली के ऊपर किये गये अतिक्रमण पर नगर निगम के कर अधिकारी  आशुतोष गुप्ता ने व्यापारियों को सख्त हिदायद दी । वही एक कपड़ा व्यवसायी द्वारा अतिक्रमण करने पर उसका 5000 रु का जुर्माना भी किया गया।  वन महाराज कॉलेज के सामने अस्थाई रूप से रखे  खोके और अतिक्रमण को भी ध्वस्त कराया । यकायक वृंदावन शोध संस्थान के समीप तब गहमागहमी का माहौल बन गया जब हिंदूवादी नेता रमेश पुजारी और पूर्व सभासद छोटे गौतम कि निगम के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक होने लगी। इस दौरान कुछ गुस्साए लोगो ने सूबे की सरकर को ही कोषना सुरु कर दिया। स्थानीय लोगों ने निगम कर्मचारियों पर पक्षपात का आरोप मढ़ते हुए कहा कि  इस्कॉन मंदिर के आगे लगाई रैलिंग को नहीं हटाया गया ।जबकि गरीब लोगों के खोकों को तोड़ दिया है ।  विरोध के बावजूद  नगर निगम कर्मचारियों का अभियान जारी रहा और उन्होंने अपनी कार्रवाई पूरी करते हुए अस्थाई रूप से जमें  खोके  एवं अन्य अतिक्रमण को हटवाया। इस मौके पर श्री गोपाल वशिष्ठ, अवधेश यादव, सुरेश चन्द लवानिया, गोपाल शर्मा के अलावा नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।  

Read More

(मुकेश कुशवाह) मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित गांव राल में एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थती में मौत हो गई। परिजनों ने युवक के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबध में चैकी प्रभारी जैंत राजीव कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है,उनका कहना था कि मृतक की जेब से दो कारतूस भी निकले हैं,वहीं उनका यह भी कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,जल्द ही युवक की मौत का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के अनुसार गांव राल निवासी 24 वर्षीय महावीर पुत्र प्रहलाद सिंह खेत की ओर निकला था। उसी दौरान गांव के बाहर खेत के पास उसे किसी ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर उस ओर दौड़े ग्रामीण और परिजन घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर भागे,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी जैंत ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टमगृह पर पहुंचे मृतक के भाई बहादुर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले मृतक का ससुराल वालों से विवाद हो गया था। पीड़ित भाई ने आरोप लगाया कि मृतक के ससुर कमल सिंह और साले मुकेश निवासी गांव कुरकंदा थाना फरह ने गोली मारकर महावीर की हत्या की है। पीड़ित भाई ने बताया कि दो दिन पहले मृतक की पत्नी ममता ने गृहक्लेश के बाद विशाक्त का सेवन कर लिया था। बताया कि विवाहिता ममता को उपचार के लिए माहेश्वरी हाॅंस्पीटल में भर्ती कराया था,जहां से वह स्वस्थ होकर घर लौटी थी। उसी समय विवाहिता के पिता कमल सिंह और भाई मुकेश पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब में दो कारतूस मिले हैं,उनका यह भी कहना था कि मृत युवक के सीने में जिस डायरेक्शन  से गोली आरपार हुई है,उससे यह प्रतीत होता है कि युवक ने खुद गोली मारकर खुदकुशी की है लेकिन फिर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।     

Read More

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के रहने वाले एक भागवताचार्य की ह्दयघात से मौत हो गई। पुलिस ने भागवताचार्य के षव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार वृंदावन स्थित श्री वैष्णव शांति पीठ के भागवताचार्य 56 वर्षीय सतीश कुमार मोगा पुत्र जगदीश राॅय मोगा पिछले काफी वर्षों से वृंदावन में रह कर भागवत और कथा आदि करते थे। बताते हैं कि वह बीति रात्रि को सीतापुर में भागवत करने के बाद वापस लौट रहे थे। उसी बीच रास्ते में उनकी तबीयत खराब हुई तो उनके शिष्यों ने निजी चिकित्सकों से दवा दिला दी थी। इसके बाद वह वृंदावन स्थित अपने आश्रम पहुंच गए। आश्रम पहुंचने के बाद उनकी तबीयत पुनः बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज शुरू होने के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र स्थित बल्देव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय मान सिंह पुत्र बांकेलाल निवासी गांव कटैला थाना राया किसी काम से बल्देव रोड़ पर पैदल-पैदल जा रहे थे। उसी दौरान अचरू-लहौरा माइनर के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में गंभीर घायल हुए किसान की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।        

Read More

मथुरा। सौंख कस्बे में दूर संचार निगम के कर्मचारियों की कार्यशैली के चलते उपभोक्ता परेशान है। और टेलीफोन एक्सचेंज में लगा विद्युत मीटर के भुगतान न किये जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कनैक्शन काट दिया है। और बैटरियां खराब पड़ी है। और कई माह से टेलीफोन एक्सचेंज में लगे जनरेटर के लिये निगम के अधिकारी डीजल कोई व्यवस्था नही की। इससें पूरे कस्बा का नेटवर्क बिगड़ गया। और मोबाइल, बैंक की कनैक्टविटी, इण्टरनेट आदि में नेटवर्क नही आ रहे है। इस समस्या से ग्रामीण खासे परेशान है। उपभोक्ताओं ने निगम के उच्चाधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

Read More

बाबूलाल महाविद्यालय की छात्राआंें ने बरसाना में जन जागरूकता रैली निकाली    मथुरा। बरसाना कस्बे के बाबूलाल महाविद्यालय गोवर्धन की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा बरसाना में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभांरभ थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। जन जगारूकता रैली में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में झंड़ा लेकर नगर पंचायत सामुदायिक केन्द्र से जन जागरूकता रैली की शुरूआत की जिसमें बसराना के बस स्टैड़, रंगीली गली, मैन बाजार, बाग मोहल्ला, पीली कोठी मार्ग, ब्रजेश्वरी मार्ग, आदि जगहों पर बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, एक पुत्र दस वृक्ष सामन, क्लीन बसराना, ग्रीन बरसाना, हम सबने ठााना है। बरसान स्वच्छ बनाना है, पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घरकी, बेटी नही बचाओंगे तो बहु कहां से लाओगे आदि नारों से बरसाना गूंज उठा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने विद्यार्थियों द्वारा कस्वा में निकाली गई जन जागरूकता रैली अत्यन्त सराहनीय रही। हर व्यक्ति को बेटी का सम्मान करना चाहिए, बेटी दो कुलों को रोशन करती है। बेटीओं को बढाना व पढ़ाना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना जागरूक होती है। बरसाना में सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान जन जागरूकता,वृक्षा रोपण, सड़क सुरक्षा, रक्तदान, एंव नुक्कड़ नाटक, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा स्थानिय लोगों में जागरूकता लायी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन बीएड़ विभागध्याक्ष डाॅ. धीरज कौशिक ने किया। महाविद्याय के उप प्राचार्य महेश चन्द्र अग्रवाल द्वारा तिर्थियों का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।    यह रहे मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक कुमार, साभासद माधो सिंह ठाकुर, रासविहारी गोस्वामी, कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय, महेश चन्द्र, हरगोविन्द सिंह, अंजू शर्मा, शैलजा, भगत सिंह, हिमान्शी, दिव्या, तनु, कल्पना, पूजा रावत, रागनी कटारा, आदि उपस्थित थे।   

Read More

श्री कृष्ण राधा रानी सेवा संस्था द्वारा 31 जोडों का विवाह सम्पन्न छाता कस्बे में सर्व धर्म जाति सामुहिक विवाह सम्मेलन छाता नगर में सातवी वार श्री कृष्ण राधारानी सेवा संस्था द्वारा गोवर्धन रोड स्थित बाॅबी वाटिका पर सम्पन्न  किया गया। जिसमें मथुरा जनपद के 26 जोडे व अन्य प्रान्तो के 5 जोडों का विवाह सम्पन्न कराया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष गोकुल चन्द शर्मा ने बताया कि बारात की चढाई बडी धूमधाम से नई तहसील से चढकर बाॅबी वाटिका पर पहुॅची। सभी 31 जोडों को 5-5 विभाजित करके जयमाला का आयोजन किया गया। उसके बाद हिन्दू रीति रिवाज द्वारा फेरा का कार्यक्रम मंत्रोचारण के द्वारा किया गया। इसके बाद सभी जोडों के लिए धरेलू सामान, धरेलू वर्तन, आभूषण, कपउे आदि सामग्री प्रदान की गई। अंत विवाह सम्पन्न होने के बाद सभी जोडो को प्रमाण पत्र देकर विदा किया गया। जिसमें अहम भूमिका संस्था के सरंक्षक नगर पंचायत छाता के चेयरमेन चन्द्रप्रकाश उर्फ बाॅबी भईया ने निभाई ।इस मौके श्री बाॅबी भईया ने कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होने चाहिए और सभी समाजसेवियों को इसमें सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के एडीओ के के उपाध्याय, रूपचन्द शर्मा, हरिओम, राजू, राजेश मैम्बर, छैलबिहारी, रमेश सभासद, धीरू भार्गव, आदि अन्य लोग उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। बल्देव थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए 20 हजार के इनामी बदमाष ने डेढ दर्जन साथियों के साथ दो साल पहले महावन थाना क्षेत्र के गांव किषनपुर में डकैती डालने से पहले चुड़ियां बेचकर रैकी की थी और इसके बाद फूल प्रुफ प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया था। गैंग का लीडर भी घायल बदमाष का ससुर था। एसएसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देषन में पुलिस की कार्रवाई देखकर अपराधियों के साथ ही अवांछनीय तत्व भी भूमिगत होने लगे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण आदित्य षुक्ला और सीओ महावन श्रीमति आलोक दूबे ने संयुक्त रूप जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई 2016 की रात को केंटर लेकर डकैती डालने पहुंचे गैंग में घायल बदमाष जुम्मन उर्फ जुम्मा निवासी बड़ा हार थाना घिरौर जिला मैनपुरी के साथ इसका भाई 20 हजार का इनामी फरार बदमाष देसू,गैंग लीडर इसका ससुर समीर उर्फ समीरा उर्फ ठेकेदार निवासी इस्लाम नगर,सादाबाद,खलील निवासी ताजगढी,सादाबाद,अकबर निवासी बिधौनी थाना सुरीर,रफीक निवासी बड़ाहार,मैनपुरी,मोहम्मद सनी निवासी इस्लाम नगर,सादाबाद,सिकंदर निवासी गुल्लापुर थाना घिरौर,मैनपुरी,हारूल ,खालिद और फारूख निवासीगण कस्बा पिलुआ जिला एटा,आलम निवासी षेरे थाना रिजौर,एटा,जावेद और फरमान निवासीगण मोहनपुर थाना अवागढ,एटा,मुकेष वाल्मिक निवासी बसनई थाना पिलुआ,एटा,नसीम उर्फ बिकना निवासी जसराना,फिरोजबाद और इस्लाम उर्फ मोटा निवासी गोदगढी थाना नारखी जिला फिरोजाबाद षामिल थे। डकैती डालने के दौरान गांव किषनपुर,महावन निवासी ग्रामीण करूआ और उसके परिजन जागे तो इन्हीं बदमाषों ने करूआ के 13 वर्शीय पुत्र  छोटू को जहां गोली मार दी थी तो वहीं इन बदमाषों ने छोटू के सिर पर भी धारदार हथियार से हमला किया था,इससे किषोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं करूआ के भाई लांगुरिया समेत तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर घायल करने के बाद ग्रामीण करूआ की 18  भैंस और नगदी समेत लाखों के जेवरात को लूट कर डकैत फरार हो गए थे। एसपी ग्रामीण श्री शुक्ला ने बताया कि डकैती डालने वाले गैंग के 15 सदस्य जेल भेज दिए गए हैं। उनका कहना था घायल बदमाश जुम्मन के भाई देसू पर भी 20 हजार का इनाम घोशित है,उनका यह भी कहना था कि देसू के साथ ही फरमान और जाविद अभी फरार चल रहे हैं,इन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए घायल बदमाष को न्यायालय में पेष किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल अस्पताल भेज दिया गया है।    

Read More

पुलिस व सीसी टीवी की निगाहों में बैठे पहले दिन यूपी बोर्ड परीक्षार्थी  एक नकल करता व एक फर्जी छात्रा चैकिंग में पकडे  मथुरा। जिले में आज यूपी बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार सुबह शुरू हुई, जिसमें प्रथम पाली और दूसरी पाली में सघन चैकिंग के बाद परीक्षार्थियों का कक्ष में प्रवेश हो सका। आज प्रथम दिन एक फर्जी छात्रा एवं महावन में नकल करता एक छात्र को पकड़ा है जिनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है, इस अवसर पर आज डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किया।  मथुरा में बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन फर्जी छात्रा पकड़ी गई। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पटलौनी में मानसी नाम की युवती परीक्षार्थी पूनम के स्थान पर हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा दे रही थी। केंद्र व्यवस्थापक ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं मथुरा में टैंटीगांव के किरण देवी इंटर कालेज में 11 कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित रहे। महिला कक्ष निरीक्षक भी नहीं पहुंचीं। किसी परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक चली। पहली पाली की परीक्षा देकर निकलीं छात्राओं ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते ही उन्हें हिदायत दे दी गई थी किसी भी तरीके से नकल करने का प्रयास न करें। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र और एसएसपी स्वप्लिन ममगई ने खुद कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमारों के जरिये परीक्षाकेंद्रों पर कड़ी निगरानी की गई। पहले दिन की परीक्षा के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठ रहे छात्र-छात्राओं की हर्वाइंया उड़ गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षार्थियों में ज्यादा बैचेनी देखने को मिल रही है। मंगलवार की दोनों पालियों में हुई परीक्षा पर उन परीक्षार्थियों की नजर भी लगी रही जो इन पालियों में परीक्षा नहीं दे रहे थे। सभी यह जानने को उत्सुक रहे कि प्रशासन की कड़ाई इस बार कस हद तर रहती है। बता दें कि जिले में 153 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हंै, इन केन्द्रों पर आज हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लगभग 1 ला ख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। पहलंे दिनभर अधिकारियों की गाड़ियां इधर से उधर फर्राटा भरती रही। परीक्षा में लगे सुपर जोनल मजिस्टेªट, जोनल मजिस्टेªट, स्टेटिक मजिस्टेªट ने अधिकांश परीक्षा केन्द्रों का बारी-बारी से निरीक्षण कर परीक्षाओं का जायजा लिया। नकल के लिए कुख्यात रहे मथुरा जनपद में सख्ती का असर देखने को मिला। कुछेक जगह नकल होने की सूचना मिली, अधिकारियों ने  जाकर पडताल की तो यह मात्र अफवाह निकली। नकल के लिए संवेदनशील अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए 88 परीक्षा केन्दोें पर कडी सुरक्षा  के पहरे में छात्रों ने पेपर दिया। यहां सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा। मंगलवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट की हिन्दी प्रथम, हाईस्कूल की गृह  विज्ञान व दूसरी पाली में हिन्दी सामान्य की परीक्षा हुई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामातों के चलते पहले ही दिन सैकडों परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड दी।  वहीं, दर्जनों परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक समय से नहीं पहुंचे, जबकि कई जगह तो अनुपस्थित मिले। बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन फर्जी छात्रा पकड़ी गई। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पटलौनी में मानसी नाम की युवती परीक्षार्थी पूनम के स्थान पर  परीक्षा दे रही थी। केंद्र व्यवस्थापक ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। मांट क्षेत्र के टैंटीगांव स्थित परीक्षा केन्द्र किरण देवी इंटर कालेज में 11 कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित रहे। यहां महिला कक्ष निरीक्षक भी नहीं  पहुंचीं। जिस वजह से परीक्षा कुछ समय देर से शुरू हुई। परीक्षार्थियों ने हंगामा किया तो आनन-फानन में वैकल्पिक व्यवस्था कराकर परीक्षा शुरू  करवाई गई। वहीं जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने स्वयं थाना महावन में हाईस्कूलध्इण्टरमीडिएट  परीक्षा केन्द्रो राष्टीय इण्टर कालेज व भूदेवी इण्टर कालेज कारव का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More