BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना सच्ची मानव सेवा है-डीएम

दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना सच्ची मानव सेवा है-डीएमआयोजित शिविर में 250 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किये गये

विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई

मथुरा: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 तथा कल्याणं करोति संस्था के सौजन्य से पं0 दीनदयाल धाम फरह में दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें 250 दिव्यांग लाभार्थियों के पंजीकरण कर उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम उपकरण प्रदान किये गये। जिसमें 89 ट्राई साइकिल, 15 व्हीलचेयर, 20 बैसाखी सहित अन्य कृत्रिम उपकरण चश्मा भी वितरण किये गये। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि समाज के ऐसे वर्ग को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना सही मायने में सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति तथा कल्याणं करोति जो यह कार्य कर रहे हैं वह बड़ा ही पुनीत कार्य है। समाज के साथ तादात स्थापित करने में यदि कोई कठिनाई आती है तो जिला प्रशासन हर कदम पर साथ खड़ा है। ऐसी संस्थाओं के द्वारा सभी का हौसला बढ़ता है।उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्यााय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनके जीवन का उद्देश्य था कि समाज के अन्तिम गरीब व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। 

पं0 दीनदयाल धाम के निदेशक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि उद्योग केन्द्र में विभिन्न रोगों के इलाज हेतु दवायें बनाने की व्यवस्था है। असाध्य रोगों के इलाज की दबायें भी बनायी जा रही है, इसके अतिरिक्त किसान जैविक खेती करें, उसके लिए गोबर एकत्रित कर प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि पण्डित जी का ध्येय था कि गरीबों की सेवा में अधिक ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सहयोग से दिव्यांगों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किये जाते रहेेंगे।

इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन, बाल विकास, कौशल विकास सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ब्रजतीर्थ विकास परिषद शैलजाकान्त मिश्र, समाज कल्याण आयुक्त उ0प्र0 चन्द्रप्रकाश, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा प्रमुख गंगाराम, दीनदयाल स्मारक समिति के उपाध्यक्ष डा0 रोशन लाल, मंत्री नवीन मिततल, अशोक टैंटीवाल, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अनुपमा मौर्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आगरा गणेश प्रसाद, मथुरा कुलदीप मिश्र, कल्याणं करोति संस्था के महासचिव सुनील कुमार शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी करूणेश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More