BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चूड़ियां बेचकर रैकी करने के बाद किशनपुर में डाली थी डकैती

पुलिस व बदमाश मुठभेड़ में बदमाश और सिपाही को लगी गोलीमथुरा। बल्देव थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए 20 हजार के इनामी बदमाष ने डेढ दर्जन साथियों के साथ दो साल पहले महावन थाना क्षेत्र के गांव किषनपुर में डकैती डालने से पहले चुड़ियां बेचकर रैकी की थी और इसके बाद फूल प्रुफ प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया था। गैंग का लीडर भी घायल बदमाष का ससुर था। एसएसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देषन में पुलिस की कार्रवाई देखकर अपराधियों के साथ ही अवांछनीय तत्व भी भूमिगत होने लगे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण आदित्य षुक्ला और सीओ महावन श्रीमति आलोक दूबे ने संयुक्त रूप जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई 2016 की रात को केंटर लेकर डकैती डालने पहुंचे गैंग में घायल बदमाष जुम्मन उर्फ जुम्मा निवासी बड़ा हार थाना घिरौर जिला मैनपुरी के साथ इसका भाई 20 हजार का इनामी फरार बदमाष देसू,गैंग लीडर इसका ससुर समीर उर्फ समीरा उर्फ ठेकेदार निवासी इस्लाम नगर,सादाबाद,खलील निवासी ताजगढी,सादाबाद,अकबर निवासी बिधौनी थाना सुरीर,रफीक निवासी बड़ाहार,मैनपुरी,मोहम्मद सनी निवासी इस्लाम नगर,सादाबाद,सिकंदर निवासी गुल्लापुर थाना घिरौर,मैनपुरी,हारूल ,खालिद और फारूख निवासीगण कस्बा पिलुआ जिला एटा,आलम निवासी षेरे थाना रिजौर,एटा,जावेद और फरमान निवासीगण मोहनपुर थाना अवागढ,एटा,मुकेष वाल्मिक निवासी बसनई थाना पिलुआ,एटा,नसीम उर्फ बिकना निवासी जसराना,फिरोजबाद और इस्लाम उर्फ मोटा निवासी गोदगढी थाना नारखी जिला फिरोजाबाद षामिल थे। डकैती डालने के दौरान गांव किषनपुर,महावन निवासी ग्रामीण करूआ और उसके परिजन जागे तो इन्हीं बदमाषों ने करूआ के 13 वर्शीय पुत्र  छोटू को जहां गोली मार दी थी तो वहीं इन बदमाषों ने छोटू के सिर पर भी धारदार हथियार से हमला किया था,इससे किषोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं करूआ के भाई लांगुरिया समेत तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर घायल करने के बाद ग्रामीण करूआ की 18  भैंस और नगदी समेत लाखों के जेवरात को लूट कर डकैत फरार हो गए थे। एसपी ग्रामीण श्री शुक्ला ने बताया कि डकैती डालने वाले गैंग के 15 सदस्य जेल भेज दिए गए हैं। उनका कहना था घायल बदमाश जुम्मन के भाई देसू पर भी 20 हजार का इनाम घोशित है,उनका यह भी कहना था कि देसू के साथ ही फरमान और जाविद अभी फरार चल रहे हैं,इन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए घायल बदमाष को न्यायालय में पेष किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल अस्पताल भेज दिया गया है।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More