एसडीएम समेत आलाधिकारियों ने आक्रोषित लोगों को कराया षांत षरारती तत्वों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत औरंगाबाद में षरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे लोगों में आक्रोष फैल गया। मौके पर एसडीएम समेत आलाधिकारी पहुंच गए और लोगों को षांत कराया। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के निकट मोती इंक्लेव कालोनी के बराबर में अंबेडकर पार्क में बीति रात्रि को षरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा की एक उंगली क्षतिग्रस्त कर दी। अगले दिन जब पार्क पहुंचे दलित समाज के लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो इसकी खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां दलित समाज के लोगों का जमावड़ा लग गया। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम सदर क्रांतिषेखर सिंह,सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान और प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार संतोश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने षरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाने का आष्वासन देकर आक्रोषित लोगों को षांत कराया। एसडीएम ने अंबेडकर की नई प्रतिमा मंगाने के लिए कर्मचारी अलीगढ भेजे हैं। घटना की रिपोर्ट औरंगाबाद निवासी ष्यामसुंदर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करायी है।
Read MoreBREAKING NEWS












