देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अंतर्राज्यीय लुटेरे गैंग के दो टटलू अवैध हथियारों की फैक्ट्री सहित गिरफ्तार
मथुरा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई द्वारा चलाये जा रहे अभियान में बरसाना पुलिस ने बीतीरात अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अंतर्राज्यीय लुुटेरे गैंग के दो टटलूओं को अवैध हथियारों सहित पकड़ा है।
एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया था | एसपी ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरसाना सुनील कुमार तोमर क्षेत्र में गश्त में कर रहे थे | उसी बीच हाथिया तिराहे पर पहुँचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग हाथिया के जंगल में खेत पर बने ट्यूबैल के पास अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे हैं। इसकी जानकारी होते ही पुलिस फोर्स ने घेराबंदी करते हुए मौके पर पहुंच गई | पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो शातिरों ने पुलिस टीम को देखते ही जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जबावी कार्रवाई करते हुए शातिर बदमाश हाजी उमर पुत्र मौज खाँ और हसन पुत्र अय्यूव निवासीगण हाथिया थाना बरसाना के गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से एक-एक पिस्टल बरामद हुई । बताया कि दोनों बरामद पिस्टलों में एक-एक कारतूस फंसा मिला है। एक अवैध रिवाल्वर 32 बोर व तमंचे 315 बोर के साथ ही करीब एक दर्जन अधबने तमंचे तथा शस्त्र बनाने के उपकरण भारी मात्रा में बरामद हुए। पुलिस द्वारा मौके पर हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री को नष्ट कर दिया । अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुनील तोमर, एसएसआई मनोज कुमार सिंह, उ.नि. त्रिमोहन सिंह, आरक्षी प्रीत कुमार,आरक्षी राहुल बाल्यान, आरक्षी भूपेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई द्वारा पुलिस टीम का पांच हजार के पुरस्कार की घोषणा की गई है।













Related Items
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य
यमुनापार में सक्रिय लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा, आठ दबोचे
मथुरा पुलिस ने डकैती की योजना बनाते गैंग को दबोचा