BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

यमुनापार में सक्रिय लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा, आठ दबोचे

मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। आठ चोरों को 10 मोबाइल, पांच मोटरसाइकिल, एक ईको कार व एक एलईडी टीवी सहित गिरफ्तार किया गया है। जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र चन्द्रशेखर गांव सिहोरा थाना जमुनापार, कान्हा उर्फ रोहित चौधरी पुत्र संजीव चौधरी निवासी यमुना विहार कॉलोनी लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार, साहिल पुत्र निजामुद्दीन निवासी गांव सिहोरा थाना जमुनापार, अंशुल पुत्र राजवीर सिंह निवासी रोशन विहार कॉलोनी लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार, संजय उर्फ संजू पुत्र जीतू उर्फ कुवरपाल निवासी नसीटी थाना मांट, शिवा पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी यमुना विहार कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार, दिलशाद उर्फ भोला पुत्र ईशुव निवासी कन्टी की नगरिया थाना इगलास अलीगढ हाल निवासी बगीची चैराहे के पास गोरई थाना इग्लास अलीगढ तथा मोनू पुत्र जसराज सिंह निवासी गोंडा रोड गौरई थाना इगलास अलीगढ को सिरोहा से नगला रत्ती जाने वाले रास्ता से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोटर साइकिल, एक ईको कार, 10 मोबाइल व एक एलईडी टीवी चोरी की बरामद की है। तीन प्लास्टिक की बौरी मे मोटर साइकिल के पार्ट्स हैं जिनमें मुख्य रुप से चिसिस कटा हुआ हैण्डिल व इन्जन के खुले हुये पार्ट्स तथा रिमे बिना टायर व अलग से ट्यूब टायर व अन्य कई पार्ट्स है। जिसके सम्बन्ध में धारा 411, 414, 482 आईपीसी व 41, 102 सीआरपीसी में थाना जमुनापार में पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी थाना जमुनापार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा थाना जमुनापार, उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह  थाना जमुनापार, उप निरीक्षक रामऔतार थाना जमुनापार आदि पुलिसकर्मी थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More