देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
उपमुख्यमंत्री ने प्रधानों को समाया बजट का गणित
108 गांवों के विकास की सरकार ने तैयार की है योजना
मथुरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यंत्री डा. दिनेश शर्मा शनिवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने हासानंद गोशाला में 108 ग्रामपंचायतों के ग्राम प्रधानों को संबोधित किया। इस दौरान केंद्र सरकार के आम बजट में किसानों के लिए की गई घोषणाओं के बारे में भी उन्होंने बताया। इससे पहले उन्होंने महामना मालवीय द्वारा स्थापित गोशाला में गौ पूजन कर मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गोशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन, अयोध्या और काशी भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। विवेकानंद जी का कहना है कि भारतीय संस्कृति गांवों में बसती है। यह कृषि और ऋषियों का देश है। भारतीय अर्थ व्यवस्था की धुरी हमेशां से ही हमार गौधन रहा है। उन्होंने कहाकि गौवंश के संरक्षण का संदेश घर घर पहुंचाने की जरूरत है। वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्रो.मुकुल आनंद ने गौ संरक्षण और संवर्धन के बारे में बताया। उन्होंने कहाकि प्रयोग कर अच्छ नस्ल की गाय पैदा की जा सकती हैं। गोशाला के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने गौशाला द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी।
शनिवार को मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित हासानंद गोशाला में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यहां महामना गो ग्राम योजना में चयनित 108 ग्राम के प्रधानों को भी संबोधित किया। इस दौरान डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत ऋषि और कृषि का देश है। पहले किसान की अर्थव्यवस्?था गाय पर आश्रित थी। आज गोपालन कम हो रहा है। सरकार ने इसीलिए गोपालन को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू किए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आम बजट में भी किसानों के लिए घोषणाएं की गईं। गोबर से खाद बनाने की तकनीकी का प्रचार किया जा रहा है। इसमें किसानों को छूट भी दी जाएगी। इस दौरान बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, महापौर मुकेश आर्यबंधु, जिलाध्यक्ष तेजवरी सिंह, रघुराज सिंह, कल्यानदास ललित अरोड़ा आदि मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपा इंटर कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया।













Related Items
जीवन को रोशन करना: जब वृंदावन की विधवा माताओं के जीवन में लौटी दीपावली की रौशनी
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
वृंदावन के टीवी हॉस्पिटल परिसर में चला एमवीडीए का बुल्डोजर