देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। गर्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिव पुराण की कथा सुनाते हुए व्यास विजय संक्रांति उद्धव ने कहा है कि देवाधिदेव भगवान शिव सर्वत्र निराकार और सर्वत्र साकार रूप में मौजूद है। समर्पित होकर पूजा करने वाले भक्तों को शीघ्र फल देते हैं। औघड़दान प्रभु सत्य की रक्षा करने और असत्यवादी को दण्डित करने हेतु अनेक रूपों में प्रकट होते हैं।
व्यास ने बताया कि जो व्यक्ति भगवान शिव की कथा श्रवण, कीर्तन करने और मंदिर आने में असमर्थ हो वह अपने नजदीक स्थान पर सदाशिव की लिंग अथवा मूर्ति की स्थापना कर पूजा करें तो भी वह भवसागर से पार हो सकता है। शिव भक्त छल नहीं करें। झूठी गवाही नहीं दें। शिवजी को यह सभी प्रिय नहीं है। उद्धव का कहना था कि शिवलिंग की पूजा करने और नित्य भोग अर्पित करने से भक्त सहज रूप से मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। व्यास ने शिव के कल्याणकारी नाम एवं भक्त वत्सलता के उदाहरण देकर भक्तों को आत्मविभोर किया। अनेक भक्तों ने शिव पुराण, व्यास पीठ तथा शिव शिवा के विग्रहों की पूजा-अर्चना परिक्रमा करने भरपूर पुण्य कमाया।
शिव चैदस महोत्सव में प्रसिद्ध संत फक्कड बाबा, मंदिर सेवाधिकारी बालकृष्ण शर्मा, पीएल शर्मा, आदित्य प्रकाश पाण्डेय, ओमप्रकाश सारस्वत आदि अनेक महिला-पुरुष मौजूद थे। फक्कड बाबा ने भक्तों से 11 फरवरी तक नित्य शाम 4 बजे से 6 बजे तक कथा-प्रवचन सुनने का आह्वान किया है।













Related Items
MATHURA : सांसद ने ली दिशा की बैठक, मौजूद रहे सभी विधायक
वार्डों के पार्षदों को भी दिलाई गई शपथ, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
चौथा टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,दोनों देशों के प्रधानमंत्री मैदान में ही मौजूद