BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

चौथा टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,दोनों देशों के प्रधानमंत्री मैदान में ही मौजूद

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इससे पहले मैदान में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ का राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी, बीसीसीआई अध्यक्ष रोज़र बिन्नी और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया। #INDvAUS


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने वाला पहले दिन का मैच देखेंगे। ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यौते पर चार दिन के भारत दौरे पर हैं। ये दौरा 8 मार्च से शुरू हुआ है और 11 मार्च तक चलेगा।


मई, 2022 में एंथनी अल्बनीज के प्रधानमंत्री बनने के बाद ये नरेंद्र मोदी के साथ उनकी चौथी मुलाकात है। अल्बनीज़ ने बुधवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया की डिकन यूनिवर्सिटी गांधीनगर में एक इँटरनेशनल सेंटर स्थापित करेगी। उन्होंने ‘मैत्री’नाम की एक नई छात्रवृत्ति क भी घोषणा की है। इसके तहत भारतीय छात्र चार सालों तक ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर सकेंगे।

बुधवार को अपने दौरे के पहले दिन अल्बनीज़ ने साबरमती आश्रम गए और इसके बाद राजभवन में होली मनाई। अल्बनीज़ भारत में एक बिजनेस डेलीगेशन के साथ आए हैं और माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़े समझौते हो सकते हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More