BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य मना के.आर.मैमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से लोगो को किया जागरूकवृंदावन। केआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल का 13 वां वार्षिकोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि शिक्षा के प्रति आजादी के इतने सालों बाद भी हमारे भारतीय समाज में जागरूकता नहीं है। आज भी बेटियों को शिक्षा दिलाने के नाम पर हम कतराते हैं। हमें अपनी नकारात्मक सोच को बदलना पड़ेगा और बेटियों की शिक्षा पर और ध्यान देने की जरूरत है। पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का निर्धारण करती है। अशिक्षित समाज के सहारे कोई भी राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता। इसलिए राष्ट्र उत्थान के लिए साक्षरता बेहद जरूरी है। इससे पूर्व शिक्षिका ज्योति बघेल, सृष्टि अग्निहोत्री के नेतृत्व में बच्चों ने दुर्गा आराधना होली नृत्य वृद्धा आश्रम रक्तदान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं वर्षभर विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मेघश्याम वाष्र्णेंय, उदयराम बघेल, इंद्र सिंह, जयराम बघेल, पार्षद पवन यादव, डॉक्टर जयप्रकाश शर्मा, ब्रजकिशोर त्रिपाठी, शारदा मिश्रा, शेर सिंह बघेल, पवन पचैरी, मुकेश सारस्वत, श्याम सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More