देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
(मुकेश कुशवाह)
12 हजार के इनामी लुटेरे को लगी गोली, सिपाही भी हुआ गोली से घायल
पुलिस ने कांबिंग कर घायल बदमाश के साथी को भी दबोचा
मथुरा: कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित छटीकरा के पास जंगल में एसएसपी के निर्देशन और बदमाशों को पकड़ने के रणनीतिज्ञ एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को गोली लग गई तो वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश के एक साथी को कांबिंग करके दबोच लिया. इस संबंध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जबावी कार्रवाई में इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है तथा एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है, उनका कहना था कि पुलिस ने घायल बदमाश के एक साथी को भी पकड़ लिया है, पकडे गये शातिरों ने कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है. बताते चलें कि नाकाबंदी करने और शातिर अपराधियों को पकड़ने की योजना बनाने में माहिर एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व और एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अभियान छेडे हुए है. जानकारी के अनुसार एसपी सिटी के नेतृत्व में वृंदावन कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह के, चौकी प्रभारी जैंत राजीव सिंह और चौकी प्रभारी रमणरेती विपिन गौतम छटीकरा के निकट गरूणगोविंद मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे. उसी दौरान बीती रात्रि बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस को आगे खड़ा हुआ देखकर फायरिंग कर दी. पुलिस ने जबावी कार्रवाई की तो बदमाश जंगल की ओर भागे. मुठभेड़ के दौरान 12 हजार का इनामी लुटेरा योगेश उर्फ योगेन्द्र निवासी गांव दौसेरस थाना गोर्वधन के पैर में गोली लग गई तो वहीं घायल बदमाश का साथी अनिल निवासी नगला सुरीर थाना वृंदावन पुलिस पर फायरिंग करता हुआ जंगल की ओर भाग गया. मुठभेड़ के दौरान जैंत चौकी पर तैनात आरक्षी राजकुमार के कंधे में गोली लग गई. बताते हैं कि 12 हजार के इनामी बदमाश के फरार साथी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जंगल कांबिंग की और भागने का प्रयास कर रहे शातिर अनिल को दबोच लिया. बताया जाता है कि एक पखवाड़ा पहले अल्हैपुर थाना वृंदावन निवासी मनोज कुमार को भी पकड़े गए शातिरों ने ही लूटा था, घायल बदमाश ने ही उससे 22 हजार रूपए और मोबाइल को लूट लिया था. बताते हैं कि पुलिस ने घायल बदमाश और उसके साथी के पास से लूटी हुई नगदी तथा लूटे गये मोबाइल को बरामद कर लिया है. मुठभेड़ में बदमाश और सिपाही के गोली लगने की जानकारी होते ही एसएसपी स्वप्निल ममगाई और एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने घायल सिपाही राजकुमार और घायल इनामी लुटेरे योगेश उर्फ योगेन्द्र को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन